ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ट्रेन से कटकर लोको पायलट की मौत: अहमदाबाद एक्सप्रेस में चढऩे के दौरान फिसला पैर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

ट्रेन से कटकर लोको पायलट की मौत: अहमदाबाद एक्सप्रेस में चढऩे के दौरान फिसला पैर

By @dmin
Published: July 25, 2022
Share
SHARE

दुर्ग। दुर्ग रेलवे स्टेशन में हुए एक दर्दनाक हादसे में लोको पायलट की जान चली गई। वह चलती पुरी अहमदाबाद एक्सप्रेस में चढ़ रहा था। इसी दौरान उसका पैर फिसला और वह ट्रेन के नीचे आ गया। इससे उसका शरीर दो हिस्सों में बंट गया। जीआरपी ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पीएम के लिए भेज दिया है।

दुर्ग जीआरपी से मिली जानकारी के मुताबिक ट्रेन नंबर 12843 पुरी अहमदाबाद एक्सप्रेस दुर्ग रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर खड़ी थी। ट्रेन 10.38 पर आई और 10.45 बजे रवाना होना था। इस ट्रेन को लेकर लोको पायलट गुड्स डोंगरगढ़ हीरालाल साहू को लेकर जाना था। सिग्नल मिलने पर ट्रेन स्टेशन से चल दी थी। लोको पायल हीरालाल दौड़ते-दौड़ते आया और चलती ट्रेन में चढऩे लगा।

इसी दौरान उसका पैर स्लिप कर गया और वो ट्रेन के नीचे आ गया। उसके ऊपर से ट्रेन गजरने से उसका शरीर दो भागों में बंट गया। इससे वहां चीख पुकार मच गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ के सहायक उप निरीक्षक के वर्मा, जीआरपी और मुख्य स्टेशन प्रबंधक वहां पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। हीरालाल साहू का अंतिम संस्कार डोंगरगढ़ में किया गया।

सीख देने वालों ने ही कर डाली इतनी बड़ी गलती

रेलवे प्रबंधन और उनके कर्मचारी समय-समय पर लोगों को सावधानी बरतने के लिए जागरूक करते रहते हैं। इतना ही नहीं चलती ट्रेन में चढऩे और उतरने के लिए मना करने स्टेशन में अनाउंसमेंट भी किया जाता है। दुर्ग रेलवे स्टेशन में रविवार को खुद रेलवे का कर्मचारी इतनी बड़ी गलती कर बैठा। वह चलती ट्रेन में चढ़ते हुए अपनी जान गंवा बैठा।

खाली जेब के बावजूद, ‘पिता’ दुनिया के सबसे अमीर इंसान…
पोषण के पांच सूत्र रखेगें बच्चे को तंदुरूस्त : स्वस्थ समाज बनाने पोषण व्यवहार के प्रति जागरूकता लाएं
सीएम की पहल ला रही रंग: स्कूल जतन योजना से आकर्षक बनते स्कूल, बेहतर शैक्षणिक परिवेश दिलाने हो रहा कायाकल्प
नीति आयोग की बैठक में शामिल हुए मुख्यमंत्री बघेल, बोले- जीएसटी से राज्यों को राजस्व हानि, भरपाई की जल्द हो स्थायी व्यवस्था
CG News : सेना के जवान की सड़क हादसे में मौत, टिकट बुक करने जा रहा था और हो गया हादसा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 2 पक्षों में खूनी संघर्ष: लड़कों ने घर में घुसकर युवक का सिर फोड़ा, इस गांव की है घचना..
Next Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 278 # 25 july 2022

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?