ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ट्रांसजेंडरों को आरक्षण दिए जाने की तैयारी, जिलों में कराया जा रहा आर्थिक व सामाजिक स्थिति का सर्वे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedNational

ट्रांसजेंडरों को आरक्षण दिए जाने की तैयारी, जिलों में कराया जा रहा आर्थिक व सामाजिक स्थिति का सर्वे

By Om Prakash Verma
Published: November 9, 2023
Share
ट्रांसजेंडरों को आरक्षण दिए जाने की तैयारी, जिलों में कराया जा रहा आर्थिक व सामाजिक स्थिति का सर्वे
ट्रांसजेंडरों को आरक्षण दिए जाने की तैयारी, जिलों में कराया जा रहा आर्थिक व सामाजिक स्थिति का सर्वे
SHARE

लखनऊ (एजेंसी)। यूपी में ट्रांसजेंडरों को आरक्षण दिए जाने की तैयारी है। इसके लिए सभी जिलों में उनकी आर्थिक व सामाजिक स्थिति का सर्वेक्षण कराया जा रहा है। उनका पंजीकरण कराकर सही संख्या का पता लाने का प्रयास भी हो रहा है। हालांकि, वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार, उत्तर प्रदेश में ट्रांसजेंडरों की 137465 है। इनकी वास्तविक संख्या इससे कहीं ज्यादा बताई जा रही है।

सुप्रीम कोर्ट काफी पहले ही केंद्र व राज्य सरकारों को निर्देश दे चुका है कि ट्रांसजेंडरों को सामाजिक और शैक्षणिक रूप से पिछड़े वर्गों के रूप में मानने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएं और सभी प्रकार के आरक्षण का विस्तार करें। ताकि, शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश और सार्वजनिक नियुक्तियों में उन्हें भी वाजिब हक मिल सके। समय रहते राज्यों की ओर से इस मामले में समुचित निर्णय न लिए जाने पर सुप्रीम कोर्ट में अवमानना का केस भी विचाराधीन है।

शासन के उच्चपदस्थ सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में आवश्यक डाटा जुटाने और ट्रांसजेंडरों का भारत सरकार के पोर्टल www.transgender.dosje.gov.in पर पंजीकरण के लिए सभी जिलाधिकारियों को जरूरी निर्देश दे दिए गए हैं। इसमें यह भी देखना है कि ट्रांजेंडरों का अपने परिवार से समुदाय क्या है। क्या वे समाज में उपेक्षित महसूस करते हैं। वे किन योजनाओं में भागीदारी चाहते हैं। आवासीय स्थिति क्या है। स्वास्थ्य संबंधी आम समस्याएं क्या हैं और उनके इलाज के लिए सरकारी अस्पतालों में क्या सुविधा उपलब्ध रहती है।

शासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के तहत प्रदेश में किन्नरों को आरक्षण दिए जाने पर विचार किया जा रहा है। डीएम को जिलास्तर पर मेडिकल बोर्ड बनाने के लिए भी कहा जा रहा है, ताकि ट्रांसजेंडरों को आसानी से संबंधित प्रमाणपत्र जारी हो सके। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें पिछड़ा वर्ग में रखे जाने के निर्देश दिए हैं, इसलिए आगे की प्रक्रिया पूरी करने के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग को भी पत्र भेजा चुका है।

मध्य प्रदेश में मिल चुका है ओबीसी आरक्षण
मध्य प्रदेश में ट्रांसजेंडरों को ओबीसी वर्ग में शामिल हो चुके हैं। इसके तहत उन्हें सरकारी भर्ती में 14 फीसदी आरक्षण का लाभ भी मिल रहा है।

छत्तीसगढ़ को मिलीं 240 ई-बसें, रायपुर, बिलासपुर, कोरबा और दुर्ग-भिलाई में जल्द शुरू होगी ई-बस सेवा
डायरिया से हुई मौतों में मुआवजा दे सरकार, स्वतंत्र छात्र संगठन ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंप रखी मांग
आयरन ओर काम्प्लेक्स राजहरा ने एक और मील का पत्थर किया पार…. दुलकी माइंस का हुआ शुभारंभ
विवाद के बाद लगी मूर्ति, प्रशासन ने सील किया गार्डन, अब कलेक्टर की कमेटी करेगी निर्णय
सस्टेनेबिलिटी की कोशिशों को वेदांता एल्यूमिनियम ने किया और अधिक मजबूत, भारत में इलेक्ट्रिक फोर्कलिफ्ट की अपनी सबसे बड़ी फ्लीट में किया विस्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article एचओजी तकनीक से एसईसीआर ने 7 माह में बचाया 25 लाख लीटर से ज्यादा डीजल, जानिए क्या है यह तकनीक
Next Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी Gustakhi Maaf: एक कदम और आगे बढ़ा लोकतंत्र
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?