ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: टूट गई नक्सलियों की कमर, बड़ी संख्या में हो सकता है आत्मसमर्पण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRaipur

टूट गई नक्सलियों की कमर, बड़ी संख्या में हो सकता है आत्मसमर्पण

By Om Prakash Verma
Published: April 27, 2024
Share
टूट गई नक्सलियों की कमर, बड़ी संख्या में हो सकता है आत्मसमर्पण
टूट गई नक्सलियों की कमर, बड़ी संख्या में हो सकता है आत्मसमर्पण
SHARE

रायपुर (श्रीकंचनपथ न्यूज़)। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में 16 अप्रैल को बीएसएफ और डीआरजी के साथ मुठभेड़ में मारे गए 29 नक्सलियों के बाद अब बड़ी संख्या में नक्सली आत्मसमर्पण कर सकते हैं। यह सरेंडर कुछ ही दिनों में होने की उम्मीद जताई जा रही है। नक्सलियों का यह आत्मसमर्पण नारायणपुर, कांकेर और दंतेवाड़ा समेत नक्सली प्रभावित कुछ अन्य इलाकों से हो सकता है।

खुफिया सूत्रों से मिली जानकारी में पता लगा है कि 16 अप्रैल को कांकेर जिले के अबुझमाड़ पहाड़ी इलाके में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों को घेरा था। इस मुठभेड़ में 29 नक्सली मारे गए थे। इनमें नक्सलियों का टॉप कमांडर और प्रतापपुर एरिया कमेटी का चीफ शंकर राव, टॉप नक्सलियों में से एक ललिता माडवी और विनोद गावड़े को भी मार गिराया गया था।

सूत्रों ने बताया कि मारे गए तमाम नक्सलियों की पहचान हो गई है। इसके बाद पता लगा कि इनमेंसे केवल शंकर और ललिता ही नहीं बल्कि और भी कई नक्सलियों पर लाखों रुपये का इनाम घोषित था। इस तरह से करीब 10 नक्सलियों पर एक करोड़ 86 लाख रुपये का इनाम घोषित था। सूत्रों का कहना है कि लोकसभा चुनावों के दौरान रेकॉर्ड संख्या में मारे गए नक्सलियों के बाद एक खतरा इनके किसी दूसरे ग्रुप द्वारा आगामी चुनावों में गड़बड़ी करने को लेकर भी है। इसमें कुछ नक्सली बदला लेने की नीयत से हथियारों के साथ हमला कर सकते हैं।

इस तरह के किसी भी खतरे का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए सुरक्षाबल पूरी तरह से तैयार हैं। माना यह भी जा रहा है कि इतनी बड़ी संख्या में मारे गए नक्सलियों के बाद इनकी बुरी तरह से कमर टूट गई है। अब नक्सलियों को एकजुट होने और सुरक्षाबलों से लोहा लेने के दौरान अपनी जिंदगी को दांव पर लगाने पर सोचना होगा। सरकार नक्सली प्रभावित इलाकों को इनसे फ्री करने के लिए दृढ़ है।

छत्तीसगढ़ सरकार ने की डीएपी की कमी पूरा करने पुख्ता व्यवस्था, सीएम साय बोले- किसानों को परेशान होने की जरूरत नहीं
Gustakhi Maaf: अब तक मुगालते में जीती रही कांग्रेस
कोरोना संक्रमण की रिपोर्ट से भ्रम या गड़बड़झाला, प्रदेश में कोरोना रिपोर्ट को लेकर अब उठ रहे हैं सवाल
बारिश के लिहाज से जून का महीना प्रदेश के लिए रहा बेहतर: अब तक हुई 368.9 मिमी औसत वर्षा
Video : महिला पुलिस कर्मियों की गुंडागर्दी, बुजुर्ग को लाठी से बेरहमी से पीटा… सोशल मीडिया में वीडियो वायरल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राशन कार्ड पर सख्ती की तैयारी, बदलेंगे नियम राशन कार्ड पर सख्ती की तैयारी, बदलेंगे नियम
Next Article Big Accident : बाइक सवार पिता-पुत्र व नातिन की मौत… गुस्साए ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?