ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: टी-20 वर्ल्ड कप में अजब संयोग, भारत के खिलाफ खेलने वाली टीम कभी नहीं बन सकी है चैंपियन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
NationalSports

टी-20 वर्ल्ड कप में अजब संयोग, भारत के खिलाफ खेलने वाली टीम कभी नहीं बन सकी है चैंपियन

By @dmin
Published: November 14, 2021
Share
कोविड-19 महामारी के चलते भारत से छिन सकती है टी20 वल्र्ड कप की मेजबानी, जानिए क्या है आईसीसी का प्लान बी
कोविड-19 महामारी के चलते भारत से छिन सकती है टी20 वल्र्ड कप की मेजबानी, जानिए क्या है आईसीसी का प्लान बी
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। लगभग एक महीने के रोमांच के बाद अब बारी है टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की। 14 नवंबर की रात यानि आज दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की टीम पहली बार इस फॉर्मेट का चैंपियन कहलाने के इरादे से एक दूसरे के खिलाफ मैदान पर उतरेंगी। आंकड़ों के लिहाज से कंगारू टीम का पलड़ा भारी है, लेकिन केन विलियमसन की टीम की हालिया फॉर्म को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। फॉर्म और प्रदर्शन की बात तो ठीक है, लेकिन कीवी टीम नॉकआउट मुकाबले में पहुंचने से पहले भारत के खिलाफ खेल चुकी है और यही उसकी हार का कारण बन सकता है।

दरअसल, आईसीसी टी-20 विश्व कप के इतिहास में ग्रुप स्टेज में जो भी टीम भारत के खिलाफ खेली है, वो आजतक इस खिताब को अपने नाम नहीं कर सकी है। यानी नॉकआउट में कदम रखने से पहले अगर टीम इंडिया से भिड़ंत हो गई है, तो फिर बड़ी से बड़ी टीम के लिए ट्रॉफी दूर की कौड़ी साबित हुई है। इस बार यह अजब संयोग न्यूजीलैंड के खिलाफ जा रहा है, क्योंकि ग्रुप-2 में उनकी टक्कर टीम इंडिया से हुई थी और उन्होंने विराट कोहली एंड कंपनी को बुरी तरह से पीटा था। 2009 में पाकिस्तान, 2010 में इंग्लैंड, 2012 में वेस्टइंडीज, 2014 में श्रीलंका और 2016 में फिर से खिताब को अपने नाम करने वाली वेस्टइंडीज की टीम भारत के ग्रुप में नहीं खेली थीं।

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की टीम टी-20 इंटरनेशनल में अबतक 14 बार एक दूसरे के खिलाफ मैदान पर उतरी हैं। जिसमें से 9 बार बाजी कंगारू टीम ने मारी है, जबकि महज चार में ही जीत कीवी टीम के हक में रही है। न्यूजीलैंड के खिलाफ आरोन फिंच की टीम का जीत प्रतिशत 64.28 का रहा है। हालांकि, अगर पिछले पांच टी-20 मैचों की बात करें तो यहां केन विलियमसन की टीम ने तीन में मैदान मारा है और ऑस्ट्रेलिया को दो मैचों में जीत हासिल हुई है। इस टूर्नामेंट में दोनों ही टीमों ने दमदार खेल दिखाया है। ऑस्ट्रेलिया ने ग्रुप स्टेज में साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज जैसी टीम को मात देकर सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई थी। वहीं, न्यूजीलैंड ने भी टीम इंडिया को चारों खाने चित किया था।

12-18 साल के बच्चों के लिए वैक्सीन का ट्रायल पूरा, जानिए कब से टीकाकरण
बिलासपुर-नागपुर के बाद अब इस रूट पर दौड़ेगी वंदेभारत एक्सप्रेस : प्रधानमंत्री मोदी देंगे नए साल का तोहफा
जलजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए लगेंगे शिविर, सीएम साय ने स्वास्थ्य विभाग को दिए निर्देश, कहा- त्वरित मिले उपचार
Big News : एमपी के खरगोन में 50 फीट ऊंचे पुल से गिरी यात्री बस, 15 की मौत, 25 से ज्यादा घायल
JN.1 Variant: 24 घंटे में सामने आए 760 नए मामले, संक्रमितों के लिए कोविड टास्क फोर्स ने जारी किए दिशा-निर्देश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article गढ़चिरौली एनकाउंटर: 26 नक्सलियों के साथ 50 लाख का इनामी नक्सली मिलिंद तेलतुम्बडे भी ढेर गढ़चिरौली एनकाउंटर: 26 नक्सलियों के साथ 50 लाख का इनामी नक्सली मिलिंद तेलतुम्बडे भी ढेर
Next Article शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की मुश्किलें फिर बढ़ी, दोनों के खिलाफ दर्ज हुआ धोखाधड़ी का मामला शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की मुश्किलें फिर बढ़ी, दोनों के खिलाफ दर्ज हुआ धोखाधड़ी का मामला
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?