ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: टारगेट किलिंग के बीच गृहमंत्री शाह की बड़ी बैठक शुरू, खीर भवानी मेले का कश्मीरी पंडितों ने किया बहिष्कार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

टारगेट किलिंग के बीच गृहमंत्री शाह की बड़ी बैठक शुरू, खीर भवानी मेले का कश्मीरी पंडितों ने किया बहिष्कार

By @dmin
Published: June 3, 2022
Share
पश्चिम बंगाल में शाह की वर्चुअल रैली, कहा- परिवर्तन के रहे हैं मोदी सरकार के छह साल
पश्चिम बंगाल में शाह की वर्चुअल रैली, कहा- परिवर्तन के रहे हैं मोदी सरकार के छह साल
SHARE

जम्मू कश्मीर (एजेंसी)। कश्मीर में इन दिनों तनाव का माहौल है। लगातार हो रही टारगेट किलिंग के खिलाफ लोगों में भारी रोष है। वहीं, आज नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह प्रदेश की सुरक्षा को लेकर उच्चस्तरीय बैठक कर रहे हैं। दूसरी तरफ, जम्मू से कश्मीर संभाग तक आतंकवाद और टारगेट किलिंग के खिलाफ प्रदर्शन देखने को मिल रहे हैं। घाटी से बड़ी संख्या में कश्मीरी पंडित और अन्य अल्पसंख्यक कर्मचारी जम्मू की ओर पलायन कर रहे हैं। इन कर्मचारियों की मांग है कि उन्हें कश्मीर से बाहर ट्रांसफर किया जाए। उनका कहना है कि वे कश्मीर में डर के साये में नौकरी नहीं करना चाहते हैं।

अमित शाह की उच्चस्तीय बैठक
केंद्रीय मंत्री अमित शाह की तरफ से नई दिल्ली में बुलाई बैठक शुरू हो गई है। इसमें जम्मू- कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी और केंद्र शासित प्रदेश के अधिकारी शामिल हुए हैं। जम्मू कश्मीर के हालात को लेकर पिछले 15 दिनों के अंदर ये दूसरी बैठक हो रही है। इसमें हो रही हत्याएं से लेकर जून के अंत में शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा होने जा रही है।

कश्मीरी पंडितों ने खीर भवानी मेले का किया बहिष्कार
जम्मू के जगती टाउनशिप में माता खीर भवानी अस्थान ट्रस्ट जगती ने हाल ही में कहा है कि वे इस बार क्षीर भवानी मेले में नहीं शामिल होंगे। साथ ही उन्होंने अन्य लोगों से खास कर कश्मीर पंडितों से भी खीर भवानी मेले में नहीं जाने की आह्वान किया है। अस्थान ट्स्ट का कहना है कि कश्मीर में लगातार कश्मीरी पंडितों एवं अन्य निर्दोष लोगों को निशाना बनाया जा रहा है और सरकार अल्पसंख्यक कर्मचारियों की जायज मांग को पूरा नहीं कर रही है। उन्होंने मांग करते हुए कहा है कि उन्हें घाटी से बाहर तैनात किया जाना चाहिए।

आठ जून को कश्मीर के गांदरबल में आयोजित होगा मेला
इस साल आठ जून को कश्मीर के गांदरबल जिले के तुलमुला में खीर भवानी मेले का आयोजन होना है। कोरोना महामारी के चलते दो साल क्षीर भवानी मेला आयोजित नहीं हो पाया था।

CG में दरोगा का दबंगई : बिजली गुल हुई तो बनियान-बरमुड़ा से पहुंच गए बिजली ऑफिस, जेई को जड़ दिया थप्पड़.. देखें वीडियो
नशे पर पुलिस का वार: हुक्का बार में पुलिस टीम की रेड….. दुर्ग भिलाई के 20 ठिकानों पर दी दबिश
राज्योत्यव पर किसानों को तोहफा…. राज्य सरकार 1 नवंबर को करेगी न्याय योजना की तीसरी किस्त का भुगतान
shreekanchanpath 51 # 04 December 2024
झुलसाने वाली गर्मी से राहत, बौछारों ने गिराई तापमान की सेहत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जागेश वर्मा और रानू वर्मा का नया छत्तीसगढ़ी एल्बम रायपुर शहर हुआ रिलीज…
Next Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 226 # 03 june 2022

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?