ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: टप्पा तालाब के पास मिली युवक की लाश, हत्या की आशंका, जांज में जुटी पुलिस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

टप्पा तालाब के पास मिली युवक की लाश, हत्या की आशंका, जांज में जुटी पुलिस

By @dmin
Published: April 19, 2022
Share
टप्पा तालाब के पास मिली युवक की लाश, हत्या की आशंका, जांज में जुटी पुलिस
टप्पा तालाब के पास मिली युवक की लाश, हत्या की आशंका, जांज में जुटी पुलिस
SHARE

बीते शाम को कुछ युवकों से विवाद की चर्चा
दुर्ग। दुर्ग के मठपारा में चंडी चौक के पास रहने वाले एक युवक की लाश आज सुबह टप्पा तालाब के पास मिली है। मृतक की पहचान 20 वर्षिय प्रकाश गोंड के रूप में हुई है। बीते शाम प्रकाश का कुछ युवकों के साथ विवाद होने की चर्चा है। वहीं हत्या की आशंका को लेकर पुलिस जांज में जुटी है।

आज सुबह मठपारा में टप्पा तालाब के पास एक युवक की लाश पड़ी होने की खबर ने इलाके में सनसनी फैला दी। सूचना पर पर कोतवाली थाना पुलिस ने पहुंचकर लाश का बारीकी से मुआयना किया। मृतक की पहचान मठपारा निवासी प्रकाश गोंड के रूप में होने के बाद परिजनों से पूछताछ कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक युवक कोई स्थायी काम नहीं करता था। शादी विवाह में बाजा बजाने के साथ कभी-कभार मजदूरी कर लेता था।

बताया जा रहा है कि प्रकाश गोंड मठपारा में अपने मामा-मामी के घर में रहता था। सोमवार की शाम को वह घर से निकलने के बाद वापस नहीं आया और आज सुबह उसकी लाश मिल गई। अक्सर वह देर रात को घर लौटता था, इसलिए मामा-मामी ने उसके नहीं लौटने पर खास ध्यान नहीं दिया। बताते हैं बीते शाम को चंडी चौक के पास प्रकाश का कुछ युवकों से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। आज उसकी लाश मिलने के बाद पुलिस उन युवकों की तलाश में जुटी हुई है। जिन युवकों के साथ प्रकाश के विवाद की चर्चा है, हत्या में उनके शामिल होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा रहा है।

गले में दिखा चोट का निशान
टप्पा तालाब के पास प्रकाश गोंड की लाश पड़ी मिली। इस बात की खबर मिलते ही वहां पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो मृतक युवक के गले में चोट का निशान नजर आया है। प्रकाश ने गले में एक मोटा सा चैन पहन रखा था। चोट के निशान से ऐसा लगता है जैसे आरोपियों ने चैन को गले में पूरी ताकत के साथ खींचकर कस दिया। दुर्ग कोतवाली पुलिस ने मामले को जांच में ले लिया है। कुछ संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ किए जाने की भी खबर है।

केन्द्र सरकार की योजनाओं से लाभान्वित हो रहे ग्रामीण, विकसित भारत संकल्प यात्रा को मिल रहा बेहतर प्रतिसाद
Big Breaking: गुजरात विधानसभा चुनाव की तरीखों का ऐलान, दो चरणों में होगी वोटिंग, हिमाचल के साथ ही आएगा रिजल्ट
दिल्ली में आईएसआईएस का आतंकी आईईडी के साथ गिरफ्तार, स्पेशल सेल ने मुठभेड़ के बाद पकड़ा
शहीद वीर नारायण सिंह संग्रहालय फेस-2 : कन्वेंशन सेंटर, ऑडिटोरियम और फूड कोर्ट की मिलेगी सुविधा
दंतेवाड़ा- बीजापुर सीमा पर मुठभेड़ : पांच से ज्यादा माओवादियों के मारे जाने की खबर, एक जवान शहीद
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article धार्मिक जुलूस या शोभायात्रा निकालने पर देना होगा हलफनामा, सीएम का नया आदेश धार्मिक जुलूस या शोभायात्रा निकालने पर देना होगा हलफनामा, सीएम का नया आदेश
Next Article दुर्ग विधायक वोरा ने की सीएम भूपेश बघेल से मुलाकात… विकास कार्यो पर की चर्चा

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?