ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: झूम उठेगा पर्यटकों का दिल, मुख्यमंत्री ने प्राकृतिक सौंदर्य के टापू- झुमका आइलैंड का किया लोकार्पण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

झूम उठेगा पर्यटकों का दिल, मुख्यमंत्री ने प्राकृतिक सौंदर्य के टापू- झुमका आइलैंड का किया लोकार्पण

By @dmin
Published: July 4, 2022
Share
SHARE

बोट राइडिंग कर मुख्यमंत्री पहुंचे झुमका जलाशय के बीच झुमका आइलैंड पर
उजाड़ टापू को डेढ़ महीने की मेहनत से किया जल के बीच जन्नत में तब्दील
मुख्यमंत्री ने दिया टूरिज्म टिप- जलाशय के किनारों पर बनाएं हट, हट में स्टे लुभायेगा पर्यटकों को
रायपुर। अब प्रकृति की गोद मे बसे कोरिया जिले को एक नया टूरिज़म डेस्टिनेशन मिल गया है। मुख्यमंत्री ने आज झुमका जलाशय के मध्य झुमका आइलैंड का लोकार्पण किया। चारों तरफ पानी से घिरे इस सुरम्य टापू को देखकर ये कहना अतिश्योक्ति नहीं होगा कि- झुमका आइलैंड पर आकर पर्यटकों का दिल झूम उठेगा। मुख्यमंत्री को कलेक्टर ने बताया कि पहले यह टापू उजाड़ हालत में था, डेढ़ महीने की मेहनत से इसे आकर्षण रूप दिया गया है। मुख्यमंत्री ने झुमका आइलैंड के सौंदर्यीकरण की तारीफ की। उन्होंने टूरिज्म टिप देते हुए जलाशय के किनारों पर हट बनाने कहा। हट में स्टे पर्यटकों के लिए काफी आकर्षक रहेगा।

बोट राइडिंग कर पहुंचे आइलैंड
मुख्यमंत्री झुमका जलाशय के बोट क्लब की तरफ से बोट राइडिंग करते हुए जलाशय के मध्य झुमका आइलैंड पहुंचे। इस दौरान पानी पर मुख्यमंत्री का काफिला नजऱ आया। जिसे जेटस्की राइडर्स द्वारा आइलैंड तक एस्कॉर्ट किया गया।

पहुंचते ही मुख्यमंत्री का कर्मा नृत्य दल ने अपनी प्रस्तुति से स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने फीता काटकर झुमका आईलैंड का लोकार्पण किया। उन्होंने आइलैंड पर एलईडी लाइट से सुसज्जित ‘आई लव कोरियाÓ सेल्फी पॉइंट का बटन दबा कर उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने आइलैंड पर कोरिया टूरिज्म की वेबसाइट लांच किया। उन्होंने कोरिया टूरिज्म पर बनी एक फि़ल्म को भी प्ले किया। उन्होंने आइलैंड पर आम के पौधे का भी रोपण किया।

आम के पेड़ पर झूले का आनंद लिया
मुख्यमंत्री ने झुमका आइलैंड में आम के पेड़ पर लगे झूले का खूब आनंद लिया। मुख्यमंत्री ने आइलैंड पर लगे झूलों को देखकर पूछा- सावन कबसे लग रहा है। वे झूले पर बैठ कर झूले को ऊंचाई तक ले गए। उन्होंने अपने पैरों को जमीन पर टिका कर झूले को संवेग दिया और आम पेड़ की एक ऊंची डाल को पैर से छूने की कोशिश की। जब पहले प्रयास में वे डाल तक नहीं पहुंच पाए तो मुख्यमंत्री ने दोबारा जोर लगाया और आम की डाल को पैरों से छू कर दिखाया। ये देखकर सभी लोगों ने खूब तालियां बजायी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने संसदीय सचिव अम्बिका सिंहदेव के झूले को भी गति दी।

मचान पर लिया जेटस्की वाटर स्पोट्र्स और ग्रीन टी का आनंद
मुख्यमंत्री ने झुमका आइलैंड में बने मचान से जेटस्की राइडर्स द्वारा किये गए वाटर स्पोट्र्स के रोमांचक करतबों के प्रदर्शन का आनंद लिया। उन्होंने झुमका आइलैंड में बने मचान पर बैठकर शाम के रिवर साइड व्यू का आनंद लिया। मुख्यमंत्री ने मचान पर ही झुमका आइलैंड के रेस्टॉरेंट की ग्रीन टी और साबू दाना बड़ा, भजिया, फरा, कोसम फल और जामुन का स्वाद लिया।

बच्चों के साथ खेला वॉलीबॉल
मुख्यमंत्री ने आइलैंड पर बच्चों के साथ वॉलीबॉल खेलते हुए वॉलीबॉल को थ्रो किया। बच्चों के आग्रह पर मुख्यमंत्री ने बच्चों के साथ सेल्फी और फ़ोटो खिंचाए।

पांच किमी मैराथन में दौड़े 900 एथलीट…. शहीद पार्क में जुटे हजारों लोगों ने कहा “थैंक्यू भिलाई”
पूर्व सांसद सोहन पोटाई नहीं रहे : लंबे समय से थे बीमार, कैंसर की समस्या से जूझ रहे थे पूर्व सांसद
CG News : छत्तीसगढ़ के इस जिले में 296 स्वास्थ्य अधिकारी और कर्मचारियों सेवा से बर्खास्त… जानिए क्या है वजह
आईएएस सहित कोयला कारोबारी रहेंगे जेल में, आरोपियों को कोर्ट ने नहीं मिली राहत, करोड़ों के लेनदेन का है मामला
ट्रेडिंग कंपनी में निवेश पर लाभ का झांसा देकर ठगी, पुलिस की गिरफ्त में शातिर दंपति
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CM Baghel did yoga practice in his residence on International Yoga Day - Make Yoga a part of your life मुख्यमंत्री बघेल ने मणिपुर लैंडस्लाइड में शहीद लेफ्टिनेंट कर्नल कपिल देव पांडेय को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की
Next Article जाते जाते दो जिंदगी को रौशनी दे गए निरंकारी

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?