ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जोगी कांग्रेस को बड़ा झटका, सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ जिला अध्यक्ष धर्मेन्द्र बंजारे ने थामा कांग्रेस का दामन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedPolitics

जोगी कांग्रेस को बड़ा झटका, सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ जिला अध्यक्ष धर्मेन्द्र बंजारे ने थामा कांग्रेस का दामन

By Om Prakash Verma
Published: September 26, 2023
Share
जोगी कांग्रेस को बड़ा झटका, सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ जिला अध्यक्ष धर्मेन्द्र बंजारे ने थामा कांग्रेस का दामन
SHARE

दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा विधायक ताम्रध्वज साहू की कार्यशैली व कांग्रेस की जनकल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जे) के जिला अध्यक्ष धर्मेन्द्र बंजारे के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस प्रवेश किया। प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के निवास पर जाकर धर्मेन्द्र बंजारे ने कांग्रेस में शामिल होने का ऐलान किया इनके साथ अश्वनी साहू, निलेश साहू, भूपेंद्र साहू डोमेंद्र चंद्राकार, संजय बंजारे, धनजय कुर्रे, संजय देशमुख, रितेश यादव, जसवंत, खिलेश कौशिक, दीपक सहित अन्य लोग कांग्रेस पार्टी प्रवेश हुए

जोगी कांग्रेस को दिया झटका
जोगी कांग्रेस को झटका देने में यहां कांग्रेस पार्टी कामयाब हुई है। चुनाव से पहले इस तरह कई नेता एक दूसरे के पार्टी में शामिल होंगे यह तय है इसबिच जोगी कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है, कांग्रेस के रितिनिति व विकास आम जनता को बहोत प्रभावित कर रहा है इसी के चलते कांग्रेस पार्टी अन्य पार्टी में सेंध लगाने में सफल रहे हैं। इस मौके पर मंत्री ताम्रध्वज साहू ने सभी का कांग्रेस गमछा पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी महामंत्री जितेन्द्र साहू, अध्यक्ष जनपद पंचायत दुर्ग देवेन्द्र देशमुख, अध्यक्ष केस कला बोर्ड नदकुमार सेन, उपाध्यक्ष श्रम कल्याण मंडल केशव बंटी हरमुख, अध्यक्ष सहकरिता प्रकोष्ठ रिवेंद्र यादव, मंडी बोर्ड सदस्य तारकेश्वर चंद्राकार,जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रदीप चंद्राकार, चांद खान, विधायक प्रतिनिधी डा पिलेश्वर साहू ,आयूब खान,विनोद गुप्ता,मोंटू तिवारी सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

इस अवसर मंत्री साहू ने सभी को पुष्प गुच्छ से स्वागत किया और कांग्रेस का गमछा भेंट कर स्वागत किया और सभी को मिठाई खिलाकर सभी का मुहं मीठा कराया गया मंत्री साहू ने कहा कि आप सभी का कांग्रेस परिवार में आप सभी का स्वागत है आप सभी के जुडऩे से समाजिक शक्ति एवं छत्तीसगढ़ को आगे ले जाने हेतु नए विचार कांग्रेस पार्टी को नई मज़बूती प्रदान करेगी।

पूरी टीम के साथकिया कांग्रेस में प्रवेश
धर्मेन्द्र बंजारे ने पूरी टीम के साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस में प्रवेश की है। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा कांग्रेस पार्टी ने उसका स्वागत किया है। पार्टी को मजबूत करने की जिम्मेदारी मिली है, उस दिशा में काम किया जा रहा है।उम्मीद है कि इस तरह से सबसे पुरानी और विश्वसनीय पार्टी कांग्रेस में लोगों के आने का सिलसिला जारी रहेगा।

हिमाचल में दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी कार, चार युवकों की मौत
CG Crime : कृषि प्रोडक्ट की कंपनी में निवेश का लालच, जशपुर में करोड़ों की ठगी, पुलिस की गिरफ्त में दो आरोपी
पर्वतमाला परियोजना: सोनप्रयाग से केदारनाथ तक बनेगा रोपवे, 9 घंटे का सफर सिर्फ 36 मिनट में; कैबिनेट ने दी मंजूरी
जनता से भेंट मुलाकात कर विधायक देवेंद्र यादव ने समस्याओं का किया समाधान… कहा- अंतिम व्यक्ति तक को दिलाना है शासन की योजनाओं का लाभ
माफियाओं पर EOW का शिकंजा, रोहित गृह निर्माण सहकारी समिति के संचालक मंडल पर FIR दर्ज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article एकलव्य गणेशोत्सव समिति शास्त्री नगर द्वारा कल भंडारा का आयोजन एकलव्य गणेशोत्सव समिति शास्त्री नगर द्वारा कल भंडारा का आयोजन
Next Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी Gustakhi Maaf: फार्मेसी पर फिर छिड़ी फार्मा क्लीनिक की चर्चा
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?