ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जैसे काशी में भगवान शिव और माँ अन्नपूर्णा एक साथ, वैसे ही कौही में मां काली और भगवान शिव एक साथ… मुख्यमंत्री पहुंचे ग्राम कौही, दर्शन का लिया लाभ, लिफ्ट इरिगेशन परियोजना भी देखी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

जैसे काशी में भगवान शिव और माँ अन्नपूर्णा एक साथ, वैसे ही कौही में मां काली और भगवान शिव एक साथ… मुख्यमंत्री पहुंचे ग्राम कौही, दर्शन का लिया लाभ, लिफ्ट इरिगेशन परियोजना भी देखी

By @dmin
Published: October 13, 2021
Share
जैसे काशी में भगवान शिव और माँ अन्नपूर्णा एक साथ, वैसे ही कौही में मां काली और भगवान शिव एक साथ… मुख्यमंत्री पहुंचे ग्राम कौही, दर्शन का लिया लाभ, लिफ्ट इरिगेशन परियोजना भी देखी
जैसे काशी में भगवान शिव और माँ अन्नपूर्णा एक साथ, वैसे ही कौही में मां काली और भगवान शिव एक साथ… मुख्यमंत्री पहुंचे ग्राम कौही, दर्शन का लिया लाभ, लिफ्ट इरिगेशन परियोजना भी देखी
SHARE

दुर्ग। जैसे काशी में मां अन्नपूर्णा और विश्वनाथ जी का एक साथ वास है, उसी तरह से पुण्यभूमि कौही में भी भगवान शिव और मां काली का वास है। इस तरह यह जगह बहुत पवित्र है। यहां आने पर मुझे बनारस की कथा याद आती है, जब भगवान शिव भूखे होकर मां अन्नपूर्णा के द्वार पहुंचते हैं और मां अन्नपूर्णा उन्हें भोजन कराती है। मुख्यमंत्री ने यह बातें ग्राम कौही में मां काली और भगवान शिव के दर्शन के पश्चात कही।

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि छत्तीसगढ़ के लोग इस मायने में भाग्यशाली हैं कि हमारे यहां देवियों का वास है। मैं अभी रतनपुर में मां महामाया के दर्शन कर आया हूं। हमारे यहां मां दंतेश्वरी भी है, मां बमलेश्वरी भी है, धमतरी में विंध्यवासिनी है, खल्लारी मां है, चंद्रहासिनी हैं। अभी मैं आगेसरा जाऊंगा, वहां देवी के दर्शन करूंगा।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को सही समय पर आर्थिक सहयोग किया जा सके इसके लिए हम उपयुक्त समय पर राजीव गांधी न्याय योजना की किस्त प्रदान करते हैं। इसके पहले दो किस्त दी जा चुकी है। इसकी तीसरी किस्त 1 नवंबर को दी जाएगी। इस दिन यह धनतेरस का पहला दिन है। यह किस्त जब किसानों के खाते में जाएगी, तब किसान पैसा निकालेंगे और उनकी दिवाली बहुत खुशहाली से मनेगी। इसी समय रानीतराई का मड़ई भी रहता है। इस मडई में आप छोटी-छोटी खुशियां खरीद पाएंगे।

आपके जीवन में समृद्धि लाना ही सरकार की पहली प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि सभी कलेक्टरों को निर्देश दिया गया था कि बारिश की स्थिति पर नजर रखें और खेतों का नजरी सर्वे करते रहे। सौभाग्य से सितंबर के महीने में अच्छी बारिश हुई और अब हम धान खरीदी की तैयारी कर रहे हैं। पूरे देश भर में खाद का संकट है हमने छत्तीसगढ़ में रासायनिक खाद को तवज्जो दी। इस वजह से खाद संकट में भी जैविक खाद के रूप में वैकल्पिक व्यवस्था हमने तैयार की। किसानों को खाद बिजली मिलती रहे यह सरकार की प्राथमिकता में है।

गोधन न्याय योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक वृद्धि के प्रयास किए गए हैं। इसके साथ ही गोबर से बिजली बनाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कार्य हुआ है। बेमेतरा के ग्राम राखी, रायपुर के ग्राम पंचायत बन चरौदा, दुर्ग के सिकोला में गोबर से बिजली बनाने की का कार्य हमने 2 अक्टूबर से शुरू किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने माँ कौशल्या के मंदिर में सौंदर्यीकरण का कार्य किया है। आप मंदिर में शाम के वक्त जाइए। मंदिर की सजावट और पूरा तीर्थ परिसर शाम के समय तीर्थ यात्रियों के लिए अपूर्वानंद का अवसर बनता है। मैं चाहता हूं कि आप लोग सभी चंदखुरी जरूर जाइए। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर लिफ्ट इरीगेशन परियोजना भी देखी।

Breaking news : हेल्थ डिपार्टमेंट का अफसर बताकर स्पर्श हॉस्पिटल के डॉक्टर को धमकाने वाला शातिर गिरफ्तार
शासन के निर्णय के बाद विधायक वोरा ने की त्वरित कार्यवाही…. भंडारगृह निगम के तीन आश्रितों को मिली अनुकंपा नियुक्ति
J&K में LOC से लगे माछिल सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, 1 आतंकी ढेर
सूरत-पुरी एक्सप्रेस से गिरकर ओडिशा के युवक की मौत, एक अन्य सड़क हादसे में घायल ने तोड़ा दम
CG big accident : शादी से लौट रहा था परिवार, ट्रैक्टर पलटने से तीन महिलाओं की मौत… 20 से अधिक घायल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article The record of maximum Ayushman card registration is in the name of Chhattisgarh नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: झारखंड-बिहार के लोगों के साथ बेचता था बेचता था सरगुजा का पैडलर…. एक महिला सहित 3 आरोपी गिरफ्तार
Next Article बिजली संकट: कोल इंडिया का राज्यों के पास 20 हजार करोड़ बकाया… छह बड़े देनदार राज्यों से अब वसूली की तैयारी बिजली संकट: कोल इंडिया का राज्यों के पास 20 हजार करोड़ बकाया… छह बड़े देनदार राज्यों से अब वसूली की तैयारी

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?