बॉलीवुड एक्ट्रेस जूही चावला अमेजन प्राइम वीडियो की अपकमिंग सीरीज ‘हश हश से ओटीटी डेब्यू करने जा रही हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर सीरीज का पोस्टर शेयर कर फैंस को दी है। साथ ही उन्होंने ये भी बताया है कि इसका प्रीमियर 22 सितंबर को होगा। इस सीरीज के जरिए प्राइम वीडियो फीमेल फॉरवर्ड स्टोरीज को बढ़ावा दे रहा है।
‘हश हश की पूरी कॉस्ट और क्रू को फीमेल्स ने ही लीड किया है। इसमें स्टार कास्ट से लेकर इसके क्रू मेंबर्स तक सब में महिलाएं ही शामिल हैं। इस सीरीज से जूही और आयशा जुल्का अपना डिजिटल डेब्यू कर रही हैं। वहीं इसमें सोहा अली खान, कृतिका कामरा, शाहाना गोस्वामी और करिश्मा तन्ना भी लीड रोल में नजर आएंगी।
हश हश है ऑल वुमेन सीरीज
विक्रम मल्होत्रा की अबुन्दंतिया एंटरटेनमेंट ने इस सीरीज को प्रोड्यूस किया है। तनुजा चंद्रा इसकी डायरेक्टर और क्रिएटिव प्रोड्यूसर हैं। वहीं ‘जलसा, ‘शकुंतला देवी और ‘शेरनी जैसी फिल्मों को बनाने वाली शिखा शर्मा इस सीरीज से बतौर एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर जुड़ी हैं। ‘हश हश की कहानी उन महिलाओं के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनकी कंप्लीट दिखने वाली लाइफ उस वक्त एक्सपोज हो जाती है, जब एक सरप्राइज इंसिडेंट उनके अतीत की चीजों को सामने ले आता है।




