ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जूनियर एनटीआर ने पूरे किए तेलुगू सिनेमा में अपने 25 साल, सामने आई पहली फिल्म की तस्वीरें…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

जूनियर एनटीआर ने पूरे किए तेलुगू सिनेमा में अपने 25 साल, सामने आई पहली फिल्म की तस्वीरें…

By @dmin
Published: April 17, 2022
Share
SHARE

जूनियर एनटीआर को तारक के नाम से भी जाना जाता है, वह साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक हैं। वह अपने दमदार अभिनय के चलते आए दिन सुर्खियों में बने रहते हैं। इस समय वह अपनी हाल ही में रिलीज हुई मेगा बजट फिल्म ‘आरआरआर’ की सफलता को एंजॉय कर रहे हैं। साउथ सिनेमा में बड़ा नाम बन चुके जूनियर एनटीआर ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत बतौर बाल कलाकार की थी। उनकी पहली फिल्म ‘बाल रामायणम’ को 14 अप्रैल 2022 को रिलीज हुए 25 साल हो गए हैं। इसी मौके पर अभिनेता-मॉडल ठाकुर अनूप सिंह ने सोशल मीडिया पर इस फिल्म से जूनियर एनटीआर की कुछ अनदेखी तस्वीरें साझा कीं, जो काफी वायरल हो रही हैं।

जूनियर एनटीआर ने 25 साल पहले ‘बाल रामायणम’ से फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। गुणशेखर के निर्देशन में बनी यह फिल्म 14 अप्रैल, 1996 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में सारे कलाकार बच्चों द्वारा निभाए गए हैं। इस फिल्म से अपने करियर की शुरुआत करने वाले जूनियर एनटीआर ने आगे चलकर अपनी फिल्मों के दम पर काफी नाम कमाया और सिनेमा जगत का एक जाना पहचाना नाम बन गए।

अभिनेता ठाकुर अनूप सिंह ने ट्विटर पर फिल्म ‘बाल रामायणम’ से जूनियर एनटीआर की कुछ अनदेखी तस्वीरें पोस्ट की हैं। इस फिल्म में जूनियर एनटीआर ने भगवान राम की भूमिका निभाई थी। ठाकुर अनूप सिंह ने ट्वीट कर जूनियर एनटीआर को बधाई दी। वह लिखते हैं, “जूनियर एनटीआर को तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में 25 साल पूरे करने के लिए बधाई क्योंकि उनकी पहली फिल्म ने भी 25 साल पूरे कर लिए हैं। इस फिल्म को नेशनल अवार्ड भी मिले थे।”

साल 1996 में रिलीज हुई ‘बाला रामायणम’ ने उस समय बॉक्स ऑफिस पर 5 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म में लगभग 3000 बच्चों ने काम किया था, जिनकी उम्र 10 से 12 साल के बीच थी। जूनियर एनटीआर ने भगवान राम की भूमिका निभाई थी, जबकि क्लासिकल डांसर स्मिता माधव सीता के रूप में दिखाई दी थी। फिल्म को रिलीज वाले साल में ही सर्वश्रेष्ठ बाल फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला था।

प्रदेश में कोरोना: सामने आए 25 नए मामले, एक्टिव केस 330 हुए
लॉकडाउन में भी जारी है शंकर नाला निर्माण कार्य, निरीक्षण को पहुंचे विधायक वोरा ने कहा- जनहित में बरसात पूर्व कार्य पूर्ण करना आवश्यक
Gustakhi Maaf: मतदान प्रतिशत बढ़ाने का उतावलापन
मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक ने पल्ली-बारसूर सड़क का लिया जायजा, इन कार्यों को जल्द पूर्ण करने के दिये निर्देश…
विधायक की अनुसंशा पर देवीश्री साहू बनीं महिला कांग्रेस सेवादल की अध्यक्ष
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ट्यूलिप गार्डन कल से पर्यटकों के लिए हो जाएगा बंद, अब तक 3.5 लाख लोगों ने किए दीदार…
Next Article सरकार आदिवासी समाज के उत्थान और विकास के लिए संकल्पित है- मुख्यमंत्री बघेल

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?