ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जूते चाटने का इतना ही शौक है तो पार्टी क्यों नहीं ज्वॉइन कर लेते? एसडीएम पर भड़के सांसद
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

जूते चाटने का इतना ही शौक है तो पार्टी क्यों नहीं ज्वॉइन कर लेते? एसडीएम पर भड़के सांसद

By @dmin
Published: January 30, 2022
Share
जूते चाटने का इतना ही शौक है तो पार्टी क्यों नहीं ज्वॉइन कर लेते? एसडीएम पर भड़के सांसद
जूते चाटने का इतना ही शौक है तो पार्टी क्यों नहीं ज्वॉइन कर लेते? एसडीएम पर भड़के सांसद
SHARE

जोधपुर (एजेंसी)। राजस्थान के जोधपुर के भोपालगढ़ उपखंड अधिकारी हवाई सिंह यादव को एक पूर्व सांसद की तारीफ करना महंगा पड़ गया। दरअसल, तारीफ करने के दौरान बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिसके बाद एक बैठक में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और पाली के सांसद पीपी चौधरी ने अधिकारियों के सामने एसडीएम की जमकर क्लास लगा दी।

क्या है मामला
दरअसल, पाली लोकसभा क्षेत्र के भोपालगढ़ के एसडीएम हवाई सिंह यादव ने हाल ही में एक कार्यक्रम में पूर्व सांसद एवं कांग्रेस नेता बद्रीराम जाखड़ की तारीफ करते हुए कहा था कि हमारे पूर्व सांसद, वर्तमान सांसद से अधिक सक्रिय हैं। सांसद ऐसे ही होने चाहिए। इसके बाद इस बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिसके बाद शनिवार को जोधपुर जिला विकास एवं समन्वय निगरानी समिति दिशा की यह पहली बैठक हुई। इस बैठक में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और पाली सांसद पीपी चौधरी ने एसडीएम से भरी बैठक में फटकार लगाते हुए कड़े सवाल जवाब किए।

अगर जूते चाटने का इतना ही शौक है तो पार्टी ज्वॉइन करो: सांसद पीपी चौधरी
भाजपा सांसद पीपी चौधरी कुछ अधिक गुस्से में दिखे। उन्होंने एसडीएम को फटकार लगाते हुए कहा कि तुमने हमारी सिविल सर्विस को नीचे दिखाने का काम किया है। हमारी सिविल सर्विस ऐसी नहीं है। इसकी निष्ठा संविधान के प्रति होती है। वे इसी बात की शपथ भी लेते हैं। आपकी निष्ठा किसी पार्टी के प्रति है क्या? यदि जूते चाटने का इतना ही शौक है तो नौकरी छोड़ो और पार्टी ज्वॉइन करो।

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत ने भी एसडीएम को लगाई फटकार
वहीं सांसद पीपी चौधरी से पहले केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत ने भी एसडीएम की क्लास लगाई। उन्होंने एसडीएम से कहा कि जनता के बीच सांसद को पासिंग माक्र्स दे रहे हो। फिर भी नौकरी कर रहे हो। शेखावत ने कहा कि क्या आप सभी सांसदों की हाजिरी रजिस्टर लेकर घूमते हो। यह सरकार भी बदल जाएगी। मिस्टर एसडीएम आपको अभी बीस साल नौकरी करनी है। अधिकारी हो तो संविधान के तहत काम करो। अधिकारी किसी पार्टी का नहीं होता।

Tatapani Festival : बॉलीवुड सिंगर शान के गीतों पर झूमें दर्शक, जीरो ग्रेविटी डांस ने बढ़ाया रोमांच
शिक्षक दिवस पर 5 सितम्बर को ‘शिक्षा मड़ई’ का आयोजन
यात्रिगण कृपया ध्यान दें…. दुर्ग-निजामुदीन-दुर्ग के बीच तीन फेरों के लिए फेस्टीवल स्पेशल ट्रेन कल से… जाने पूरी समय सारणी
Big news : अस्पताल से निकलकर कोर्ट परिसर में शख्स ने लगा ली फांसी, पैर की चोट से था परेशान, बच्चे स्वीमिंग चैंपियन
Breaking News : सेक्टर-9 हॉस्पिटल में बड़ी लापरवाही,  गले की जांच के दौरान टूटा कांच का इंस्टूमेंट… आफत में पड़ी मरीज की जान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article यहां मिलीं पत्थर की दो प्राचीन मूर्तियां, एसडीएम ने पुजारी को दिए सुरक्षा के निर्देश…
Next Article श्रीनगर में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़, हिजबुल कमांडर सैफुल्लाह ढेर कश्मीर में आईईडी हमलों का मास्टरमाइंड था आतंकी जाहिद, युवाओं को बनाता था दहशतगर्द

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?