वरुण-कियारा स्टारर फिल्म जुग-जग जियो इस समय खबरों में बनी हुई है। फिल्म ने पहले ही दिन 9.28 करोड़ की कमाई कर बॉक्स ऑफिस में साल की 5वीं हाईएस्ट ओपनिंग वाली फिल्म बन गई है। एक तरफ जहां ऑडियंस को फिल्म में वरुण और कियारा की केमिस्ट्री बेहद पसंद आ रही है।
वहीं दूसरी तरफ शूटिंग के दौरान दोनों का बहुत बार झगड़ा हुआ था। वरुण ने बताया कि एक्ट्रेस से उनका झगड़ा इतना बढ़ गया था कि डायरेक्टर राज मेहता को बीच में आकर मामला सुलझाना पड़ा था।
क्यों हुआ वरुण और कियारा का झगड़ा
एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेता ने बताया कि फिल्म में एक सीन है जहां उनके और कियारा के बीच पति-पत्नी की तरह बहस हो रही है। इस सीक्वेंस को बहुत पसंद किया जा रहा है, लेकिन कोई नहीं जानता की इस सीन को करने से पहले हमारे बीच 2 से 3 बार लड़ाई हुई थी। उन्होंने कहा- मैं और कियारा सीन डिस्कस कर रहे थे। तभी उसने एक डायलॉग को लेकर कहा कि ‘मैं ये कहूंगी पर मैं उनकी बात से सहमत नहीं था।
मैंने कहा कि बतौर पुरुष ये मेरा पॉइंट ऑफ व्यू नहीं है। मुझे मेरे परिवार के लिए कमाना है, क्योंकि यही मुझे मेरे पेरेंट्स ने यही सिखाया है। इसी बात को लेकर कियारा ने मुझे ‘शॉविनिस्ट(जो पुरुष पूरी पुरुष जाति को महिलाओं से बेहतर समझते हैं) कह दिया। तो मेरा कहना था कि, मैं शॉविनिस्ट कैसे हुआ अगर यही बात तुम्हारे पिता और भाई भी सोचते है।
सेट पर झगड़ा होना कोई नई बात नहीं
ये पहली बार नहीं है कि किसी फिल्म सेट पर एक्टर्स के बीच झगड़ा हुआ हो। इससे पहले भी ऐसा कई बार हो चुका है। 2001 में आई फिल्म ‘अजनबी की बात करें तो शूटिंग के समय ही बिपाशा बसु और करीना कपूर के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया था कि करीना ने बिपाशा को थप्पड़ तक मार दिया था।




