ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जिंदा है गोल्डी बराड़: अमेरिका पुलिस ने किया गोल्डी की मौत से इनकार, कहा- मीडिया में चल रही खबरें गलत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedNational

जिंदा है गोल्डी बराड़: अमेरिका पुलिस ने किया गोल्डी की मौत से इनकार, कहा- मीडिया में चल रही खबरें गलत

By Om Prakash Verma
Published: May 2, 2024
Share
जिंदा है गोल्डी बराड़: अमेरिका पुलिस ने किया गोल्डी की मौत से इनकार, कहा- मीडिया में चल रही खबरें गलत
जिंदा है गोल्डी बराड़: अमेरिका पुलिस ने किया गोल्डी की मौत से इनकार, कहा- मीडिया में चल रही खबरें गलत
SHARE

चंडीगढ़ (एजेंसी)। पंजाब का वांछित गैंगस्टर गोल्डी बराड़ जिंदा है। बुधवार को उसकी मौत की खबरें मीडिया में आई थी। इसके बाद कैलिफोर्निया में फ्रेस्नो पुलिस विभाग ने इसका खंडन किया। कि गोलीबारी की घटना में हमला करने वाले दो व्यक्तियों में से एक कनाडा स्थित गैंगस्टर गोल्डी बराड़ था। बता दें कि बुधवार को गोल्डी बराड़ की मौत की खबर सामने आने के बाद गैंगस्टर अर्श डल्ला और लखबीर ने इसकी जिम्मेदारी भी ले ली थी।

फ्रेस्नो पुलिस विभाग ने कहा-खबरों में सच्चाई नहीं
फ्रेस्नो पुलिस विभाग के लेफ्टिनेंट विलियम जे डूली ने कहा कि किसी ऑनलाइन चैट के कारण दावा किया जा रहा है कि गोलीबारी का शिकार गोल्डी बराड़ है, तो हम पुष्टि करते हैं कि यह बिल्कुल सच नहीं है।

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया और ऑनलाइन समाचार एजेंसियों पर फैलाई जा रही सूचना के परिणामस्वरूप हमें दुनिया भर से सवाल मिले हैं। हमें नहीं पता कि यह अफवाह किसने शुरू की, लेकिन इसने तूल पकड़ लिया और जंगल की आग की तरह फैल गई। लेकिन यह सच नहीं है।

पुलिस ने अभी तक उन दो व्यक्तियों की पहचान नहीं की है जिन पर हमला किया गया था, जिनमें से एक की बाद में अस्पताल में मौत हो गई। दूसरे व्यक्ति को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

मंगलवार शाम को हुई थी फायरिंग
मंगलवार शाम को लड़ाई के बाद फ्रेस्नो के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में फेयरमोंट और होल्ट एवेन्यू में दो युवकों पर हमला किया गया था। गोलीबारी की खबरें भारत में जंगल की आग की तरह फैल गईं, जिसमें दावा किया गया कि मृतक गैंगस्टर गोल्डी बराड़ था।

मुक्तसर का रहने वाला है गोल्डी
गोल्डी बराड़ पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब का रहने वाला था। गोल्डी बराड़ के चचेरे भाई गुरलाल बराड़ की चंडीगढ़ में हत्या की गई थी। गुरलाल को इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 स्थित एक क्लब के बाहर 11 अक्टूबर, 2020 की रात गोली मारी गई थी। वह पंजाब यूनिवर्सिटी का छात्र नेता था।

एशिया की 50 हस्तियों में शीर्ष पर सोनू सूद, जानें किस वजह से मिला यह सम्मान
Video: पैसों की लेनदेेन के झगड़े में लगा मिर्च का तड़का, लड़कियों ने बीच बाजार में की मारपीट
मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव-राज्योत्सव की तैयारियों की समीक्षा की
एमपी के बालाघाट में छत्तीसगढ़ की दो महिला नक्सली ढेर, मुठभेड़ में जवानों ने मार गिराया, भारी मात्रा में हथियार बरामद
जल्द ही पूरे देश में शुरू हो जाएगा कोरोना वैक्सीन पहुंचाने का काम, यात्री विमान भी बनेंगे सारथी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मारे गए 10 नक्सलियों में 8 की हुई पहचान, सुरक्षा बलों ने बरामद किए भारी मात्रा में हथियार
Next Article शातिर बदमाश संजय सिंह एक साल के लिए जिलाबदर, कई अपराधों में रहा है शामिल

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?