ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जिंदगी पर भारी पड़ रहा खराब मौसम, केदारनाथ में दिन और शाम के तापमान में भारी अंतर, बढ़ रहे हाइपोथर्मिया के मामले
Share
Notification Show More
Latest News
नारायणपुर के कच्चापाल में पेड़ की छांव तले जुटे ग्रामीण, लोकतंत्र की दिखी जीवंत तस्वीर
October 2, 2026
Breaking News : छत्तीसगढ़ में पकड़ाया दो करोड़ का गांजा, मिर्च की बोरियों के बीच छिपाकर हो रही थी तस्करी
October 2, 2026
स्वच्छता पखवाड़ा : रायपुर में एक पेड़ मां के नाम के तहत पौधरोपण, डीआरएम दयानंद ने यात्रियों को किया जागरूक
October 2, 2026
मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना से 1.70 करोड़ रुपये की लागत से सड़क निर्माण पूरा
बनमुंडा-लकराघरा सड़क निर्माण से ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत, शिक्षा-स्वास्थ्य और बाजार तक पहुंच हुई आसान
October 2, 2026
सेवा संकल्प अभियान : कोहकामेटा में शिक्षकों का अनूठा नवाचार
सेवा संकल्प अभियान, नुक्कड़ नाटक के जरिए पहुँचाया जनकल्याणकारी योजनाओं का संदेश
October 2, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

जिंदगी पर भारी पड़ रहा खराब मौसम, केदारनाथ में दिन और शाम के तापमान में भारी अंतर, बढ़ रहे हाइपोथर्मिया के मामले

By @dmin Published May 24, 2022
Share
चारधाम यात्रा 2021: आगामी 18 मई को खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट, वसंत पंचमी के अवसर पर घोषित की गई तारीख
चारधाम यात्रा 2021: आगामी 18 मई को खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट, वसंत पंचमी के अवसर पर घोषित की गई तारीख
SHARE

रुद्रप्रयाग (एजेंसी)। केदारनाथ में पल-पल बदल रहा मौसम यात्रियों लिए मुसीबत बन रहा है। बारिश, ओलावृष्टि और ऊपरी पहाडिय़ों पर हो रहे हिमपात से केदारपुरी में ठंड बढ़ रही है, जिससे हाइपोथर्मिया के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। दिन और शाम के तापमान में यहां 18 से 21 डिग्री तक का अंतर है। इसके अलावा पैदल मार्ग पर रामबाड़ा से रुद्रा प्वाइंट तक चार किलोमीटर की चढ़ाई भी यात्रियों पर भारी पड़ रही है। कपाट खुलने के बाद अभी तक 28 यात्रियों की मौत हो चुकी है। इनमें से 27 यात्रियों को दिल का दौरा पड़ा था।

समुद्रतल से 11750 फिट की ऊंचाई पर स्थित केदारनाथ तीन तरफ से पहाडिय़ों से घिरा हुआ है। साथ ही गौरीकुंड की तरफ का क्षेत्र भी संकरा और घाटीनुमा है, जिससे यहां मौसम कभी भी खराब हो सकता है। यहां कब बारिश, ओलावृष्टि और बर्फबारी हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता। मौसम का यही मिजाज बाबा केदार के भक्तों पर भारी पड़ रहा है। 6 मई से शुरू हुई यात्रा के बाद से आए दिन मौसम खराब हो रहा है। धाम में सुबह से दोपहर तक तापमान 20 से 24 डिग्री तक रहता है, लेकिन दोपहर बाद अचानक मौसम में बदलाव से पारा गिरकर 2 से 3 डिग्री तक पहुंच जाता है।

बारिश के चलते दर्शनों के लिए लाइन में खड़े यात्री भीग रहे हैं, जिस कारण वे हाइपोथर्मिया का शिकार हो रहे हैं। इन हालातों में केदारनाथ में बीते एक सप्ताह में हाइपोथर्मिया के मामले 30 से 35 फीसदी बढ़े हैं। साथ चारों तरफ कोहरा छाने से कई यात्रियों को सांस लेने में दिक्कत, सीने में दर्द, चक्कर आने की शिकायत हो रही है। इन समस्याओं से ही अभी तक ज्यादा यात्रियों की मौत हुई है।

चार किमी की चढ़ाई बन रही परेशानी
गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर रामबाड़ा से रुद्रा प्वाइंट के बीच चार किमी की कैंचीदार चढ़ाई यात्रियों को सबसे अधिक परेशान कर रही है। यहां मंदाकिनी नदी के दोनों तरफ ऊंचे-ऊंचे पहाड़ होने से क्षेत्र पूरी तरह से वी-आकार की घाटी जैसा है, जिस कारण यहां ऑक्सीजन का लेवल कम है। इस चार किमी क्षेत्र में कई यात्रियों की सांस फूल रही है, जो कई बार जानलेवा साबित हो रही है।

अपने जोखिम पर जा रहे अनफिट यात्री
सोनप्रयाग में 50 वर्ष से अधिक उम्र के यात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। बीते दस दिनों में 300 से अधिक यात्री अनफिट पाए गए, जिसमें सिर्फ 20 ही वापस लौटे हैं। शेष 280 ने अपने जोखिम पर केदारनाथ जाने के लिए शपथपत्र दिया और यात्रा की।

क्यूआरटी टीम हो तैनात
सिक्स सिग्मा हाई एल्टीट्यूड मेडिकल सर्विस के सीईओ डा. प्रदीप भारद्वाज का कहना है कि केदारनाथ पैदल मार्ग पर मेडिकल क्यूआरटी तैनात की जानी चाहिए। यह टीम यात्रियों की जांच करते हुए किसी भी स्थिति में उन्हें त्वरित उपचार दे, जिससे मौत के मामलों में कमी आ सकती है। साथ ही एमआई-26 हेलीपैड से मंदिर तक पूरा टीन शेड कर देना चाहिए, जिससे धूप व बारिश से बचा जा सके।

केदारनाथ में पलभर में खराब हो रहा मौसम और पैदल मार्ग पर कुछ हिस्से में खड़ी चढ़ाई यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। स्वास्थ्य परीक्षण में अनफिट यात्री बार-बार के आग्रह के बाद भी नहीं मान रहे हैं और अपने जोखिम पर धाम के लिए रवाना हो रहे हैं।
-डा. बीके शुक्ला, सीएमओ रुद्रप्रयाग।

You Might Also Like

नारायणपुर के कच्चापाल में पेड़ की छांव तले जुटे ग्रामीण, लोकतंत्र की दिखी जीवंत तस्वीर

Breaking News : छत्तीसगढ़ में पकड़ाया दो करोड़ का गांजा, मिर्च की बोरियों के बीच छिपाकर हो रही थी तस्करी

बनमुंडा-लकराघरा सड़क निर्माण से ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत, शिक्षा-स्वास्थ्य और बाजार तक पहुंच हुई आसान

सेवा संकल्प अभियान, नुक्कड़ नाटक के जरिए पहुँचाया जनकल्याणकारी योजनाओं का संदेश

गांधी जयंती पर हरित भविष्य का संकल्पः चित्रोत्पला फिल्म सिटी में वृहद पौधारोपण अभियान

@dmin May 24, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article World Environment Day: Chief Minister Bhupesh Baghel planted guava, mango and sowing plants in his residence premises बघेल ने पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटाने के केंद्र के फैसले को बताया गलत, कहा- हमें 500 करोड़ का नुकसान होगा
Next Article बैठक से पहले कमलनाथ और दिग्विजय सिंह की अपील- कांग्रेस का नेतृत्व करें सोनिया गांधी चिंतन शिविर के बाद ऐक्शन में कांग्रेस, टास्क फोर्स समेत तीन समूह गठित, 23 नेता संभालेंगे कमान
× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?