ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा भारत पहुंचे, चीन से निपटने की रणनीति पर फोकस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा भारत पहुंचे, चीन से निपटने की रणनीति पर फोकस

By Om Prakash Verma
Published: March 20, 2023
Share
जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा भारत पहुंचे, चीन से निपटने की रणनीति पर फोकस
जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा भारत पहुंचे, चीन से निपटने की रणनीति पर फोकस
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा भारत पहुंच गए हैं। सोमवार सुबह जापानी प्रधानमंत्री दिल्ली पहुंचे। जापानी प्रधानमंत्री के दौरे का उद्देश्य भारत और जापान के बीच रक्षा, व्यापार, निवेश और उच्च तकनीक के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बातचीत होगी। फुमियो किशिदा और प्रधानमंत्री मोदी के बीच भारत की अध्यक्षता में हो रहे जी20 और जापान की अध्यक्षता में होने वाली जी7 की बैठकों की प्राथमिकताओं को लेकर बातचीत होगी।

चीन की चुनौती से निपटने पर फोकस
जापान के प्रधानमंत्री भारत में करीब 27 घंटे बिताएंगे। प्रधानमंत्री मोदी से बैठक के साथ ही वह एक थिंक टैंक के कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे, जहां वह अपने संबोधन में मुक्त हिंद प्रशांत क्षेत्र के लिए अपनी योजनाओं का खुलासा करेंगे। बता दें कि हिंद प्रशांत महासागर क्षेत्र में चीन अपनी ताकत लगातार बढ़ा रहा है। यही वजह है कि भारत, जापान, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया ने क्वाड बनाकर चीन की चुनौती से निपटने की योजना बनाई है। किशिदा मुक्त हिंद प्रशांत महासागर क्षेत्र के लिए भारत की बढ़ती भूमिका पर भी वह अपने विचार रखेंगे। मुक्त हिंद प्रशांत महासागर क्षेत्र के लिए भारत और जापान के बीच पेट्रोलिंग बढ़ाने, मेरीटाइम कानूनों का पालन कराने की क्षमता बढ़ाने, साइबर सुरक्षा, डिजिटल और हरित ऊर्जा समेत कई अहम मुद्दों पर बातचीत हो सकती है।

दोनों देशों में लगातार बढ़ रहा सहयोग
बता दें कि भारत और जापान लगातार चीन की बढ़ती चुनौती का सामना कर रहे हैं। चीन लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश में एलएसी पर आक्रामक रुख अपनाए हुए है। वहीं चीन सेनकाकु द्वीप पर भी अपना अधिकार जमाता है, जिसे लेकर जापान के साथ उसका विवाद चल रहा है। भारत और जापान के बीच बढ़ते सहयोग का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के बीच साल 2022 में तीन बार मुलाकात हुई। साल 2023 में भी दोनों नेताओं के बीच तीन बार मुलाकात होने का अनुमान है। जिसमें जी20, जी7 और क्वाड की बैठक शामिल है।

सौर ऊर्जा से रोशन होंगे शहर के प्रमुख चौक-चौराहे, नगर निगम की पहले चरण की तैयारी पूरी
पहली बार आईमैक्स 3डी फॉर्मेट में एक्शन-एंटरटेनर भोला का ट्रेलर रिलीज
दुर्ग-विशाखापट्नम वंदेभारत का आज होगा शुभारंभ, ट्रेन का बढ़ा एक और स्टॉपेज, इस स्टेशन पर भी मिला टहराव
नेकी फाउंडेशन की पहल पर हुआ रक्तदान शिविर, 55 लोगों ने किया ब्लड डोनेट
सख्ती: बीमा कंपनियां एक घंटे में मंजूर करें कोरोना मरीजों के बिल, दिल्ली हाईकोर्ट ने दिया आदेश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big News : रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म में लगे एलईडी में अचानक चलने लगा पोर्न वीडियो, मचा हड़कंप… एजेंसी ब्लैक लिस्टेड
Next Article दीपक की 'तिजोरी' में लगी सेंध, 2.6 करोड़ की धोखाधड़ी, सहनिर्माता पर लगाया आरोप दीपक की ‘तिजोरी’ में लगी सेंध, 2.6 करोड़ की धोखाधड़ी, सहनिर्माता पर लगाया आरोप
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?