ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जाति प्रमाणपत्र मामला: सांसद और अभिनेत्री नवनीत कौर राणा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले पर रोक
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

जाति प्रमाणपत्र मामला: सांसद और अभिनेत्री नवनीत कौर राणा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले पर रोक

By @dmin
Published: June 22, 2021
Share
जाति प्रमाणपत्र मामला: सांसद और अभिनेत्री नवनीत कौर राणा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले पर रोक
जाति प्रमाणपत्र मामला: सांसद और अभिनेत्री नवनीत कौर राणा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले पर रोक
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। अमरावती से निर्दलीय सांसद व अभिनेत्री नवनीत कौर को सुप्रीम कोर्ट से मंगलवार को बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने नवनीत कौर राणा के जाति प्रमाणपत्र को निरस्त करने के बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगा दी है। साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने प्रतिवादियों को नोटिस भी जारी किया है। जस्टिस विनित शरण और जस्टिस दिनेश माहेश्वरी की अवकाशकालीन पीठ ने आठ जून के बॉम्बे हाईकोर्ट के इस फैसले पर रोक लगाते हुए सभी प्रतिवादियों को नोटिस जारी करते हुए चार हफ्ते में जवाब दाखिल करने के लिए कहा है। इस मामले की अगली सुनवाई 25 जून को होगी। बॉम्बे हाईकोर्ट द्वारा जाति प्रमाणपत्र को निरस्त करने के फैसले को नवनीत कौर ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। हाईकोर्ट ने नवनीत कौर के जाति प्रामाणपत्र को फर्जी करार दिया था। साथ ही हाईकोर्ट ने अपने फैसले में नवनीत कौर पर दो लाख का जुर्माना भी किया था। हाईकोर्ट ने सांसद को छह हफ्ते के भीतर सभी प्रमाणपत्र जमा करने के लिए कहा है। हाईकोर्ट के आदेश के कारण नवनीत कौर की सदस्यता खतरे में पड़ गई थी।

फर्जी जाति प्रमाणपत्र के जरिए चुनाव लडऩे का आरोप
नवनीत कौर पर आरोप है कि उन्होंने फर्जी जाति प्रमाणपत्र के जरिए चुनाव लड़ा था। नवनीत कौर ने 2019 लोकसभा चुनाव में अमरावती(अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीट) पर शिवसेना के उम्मीदवार आनंदराव अडसुल को हराया था। आनंदराव की ही याचिका पर बॉम्बे हाईकोर्ट ने नवनीत कौर के जाति प्रमाणपत्र को रद्द कर दिया था। नवनीत के माता-पिता मूलत: पंजाब से थे।

शिवसेना नेता पर जेल में डालने की धमकी देने का लगाया था आरोप
बता दें कि नवनीत कौर 2014 में राजनीति में एंट्री ली थी। शिवसेना के टिकट से उन्होंने चुनाव लड़ा था, लेकिन वह हार गई थी। उसके बाद 2019 में निर्दलीय चुनाव लड़कर लोकसभा पहुंची। इससे पहले नवनीत कौर राणा ने शिवसेना नेता पर जेल में डालने की धमकी देने का आरोप लगाया था। इस बाबत नवनीत कौर राणा ने प्रधानमंत्री, गृहमंत्री को चि_ी भी लिखी थी।

एसटीएफ कालोनी वासियों की दूर हुई पेयजल समस्या…. विधायक वोरा व महापौर के प्रयासों से वर्षों बाद टैंकर मुक्त होगा क्षेत्र
सीमा सुरक्षा बल द्वारा आयोजित आदिवासी युवा विनिमय कार्यक्रम का आठवां जत्था मुम्बई के लिए रवाना
दिल्ली-एनसीआर में कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर 6.1 रही तीव्रता, जान-माल की कोई हानि नहीं
Bhilai : दुर्ग पुलिस की गिरफ्त में आया हेरोइन की तस्करी का सरगना, लंबे समय से थी तलाश
रिसाली में अवैध कारोबार पर सख्ती, बिना अनुमति के लगे 9 होर्डिंग्स को निगम ने उखाड़ा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सिद्धू के बिगड़े बोल से खुश नहीं राहुल, कैप्टन को मिली टीम को खुश करने की नसीहत सिद्धू के बिगड़े बोल से खुश नहीं राहुल, कैप्टन को मिली टीम को खुश करने की नसीहत
Next Article लगातार बढ़ रहा तनाव : नहीं सुधर रहा चीन, अपने 5000 सैनिक किये तैनात, भारत भी बढ़ा रहा अपने सैनिकों की संख्या आतंकी हमला: डाउनटाउन में सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम पर आतंकियों ने फेंका ग्रेनेड, हमलावरों की तलाश जारी
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?