ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जागरूकता: नियमित हेल्थ चेकअप से सही इलाज संभव, सीएम साय ने स्वयं जांच कराकर किया स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRaipur

जागरूकता: नियमित हेल्थ चेकअप से सही इलाज संभव, सीएम साय ने स्वयं जांच कराकर किया स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन

By Om Prakash Verma
Published: February 14, 2024
Share
जागरूकता: नियमित हेल्थ चेकअप से सही इलाज संभव, सीएम साय ने स्वयं जांच कराकर किया स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन
SHARE

मुख्यमंत्री ने हेल्थ कैंप में अपना बीपी शुगर जांच कर स्वास्थ्य जागरूकता का दिया संदेश
रायपुर। आज विधानसभा में आयोजित स्वास्थ्य विभाग के शिविर में सबसे पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपनी स्वास्थ्य जांच कराई। चिकित्सकों ने उनका बीपी और शुगर टेस्ट लिया। मुख्यमंत्री ने विधानसभा की स्वास्थ्य टीम को इस हेल्थ कैंप के लिए बधाई दी।

उन्होंने कहा कि नियमित हेल्थ चेकअप बहुत जरूरी है जैसे ही आपको पता चले कि शरीर में कुछ गड़बड़ है। आप इसका इलाज आरंभ कर दें अथवा लाइफ स्टाइल से संबंधित सावधानियां बरतना शुरू कर दें। आप आसानी से स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सकेंगे और गंभीर बीमारियों से बच सकेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसीलिए बीजापुर जिले से ही वेलनेस सेंटर आरंभ किया था ताकि दूरस्थ अंचलों में भी लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराया जा सके।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री साय ने विधानसभा डिस्पेंसरी के स्वास्थ्य कार्ड का भी विमोचन किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, विधायक सर्व किरण सिंह देव, सम्पत अग्रवाल, अनुज शर्मा एवं अधिकारीगण उपस्थित थे ।

शिविर में डॉ. सुरेश चन्द्रवंशी द्वारा स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल, विधायक सिंहदेव और विधायक अग्रवाल सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों के रक्तचाप और मधुमेह की जांच की गई। गौरतलब है कि विधानसभा में 14 फरवरी से 16 फरवरी तक तीन दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है। जिसके तहत विधानसभा के माननीय सदस्यों एवं अधिकारियों-कर्मचारियों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। शिविर में मेडिसिन विशेषज्ञ, माइक्रोबायोलॉजी, स्त्री रोग विशेषज्ञ, नेत्ररोग, ई. एन. टी., चर्मरोग, मनोरोग, रेडियोडायग्नोसिस, पैथोलॉजी और बायो कैमेस्ट्री की सुविधाएं उपलब्ध रहेगी ।

आपरेशनल मिशन के दौरान सेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, तीन घायल, सैन्य अस्पताल में भर्ती
चिंताजनक होती जा रही है छत्तीसगढ़ की स्थिति, 362 तक पहुंच चुकी है संक्रमितों की संख्या
Durg Breaking : चाकू से गोदकर युवक की हत्या, बोरसी भाटा में देर रात वारदात… पुलिस हिरासत में आरोपी
रेल रोको आंदोलन: फिरोजपुर डिवीजन की 180 ट्रेनें प्रभावित, सात जगह चल रहा धरना
भ्रष्टाचार की बुनियाद पर खड़ा ट्विन टावर आज होगा ध्वस्त, इस एक मिनट का घटनाक्रम इतिहास में होगा दर्ज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article साधराम यादव हत्याकांड : हिंदू संगठनों ने किया बंद का आह्वान, चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने किया समर्थन साधराम यादव हत्याकांड : हिंदू संगठनों ने किया बंद का आह्वान, चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने किया समर्थन
Next Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी Gustakhi Maaf: मंदिर से गरूड़ की पांचवी बार चोरी
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?