ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जांजगीर में युवक के हाथ लगी चार आंखों वाली दुर्लभ मछली, अमेजन नदी में पाई जाती है यह प्रजाति
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

जांजगीर में युवक के हाथ लगी चार आंखों वाली दुर्लभ मछली, अमेजन नदी में पाई जाती है यह प्रजाति

By Om Prakash Verma
Published: April 22, 2023
Share
जांजगीर में युवक के हाथ लगी चार आंखों वाली दुर्लभ मछली, अमेजन नदी में पाई जाती है यह प्रजाति
जांजगीर में युवक के हाथ लगी चार आंखों वाली दुर्लभ मछली, अमेजन नदी में पाई जाती है यह प्रजाति
SHARE

जांजगीर-चांपा। मछलियां तो आपने कई प्रजातियों की बहुत देखी होगी, लेकिन क्या आपने चार आंखों वाली मछली देखी है? जी हां यह सच है। छत्तीसगढ़ में दुर्लभ प्रजाति की मछली मिली है। जिसकी चार आंखे हैं। यह मछली, जांजगीर-चांपा के एक युवक के हाथ आई है। वह नदी में मछली पकडऩे के लिए गया था। खास बात यह है कि मछली अमेरिका की अमेजन नदी में पाई जाती है। भारत में इसका मिलना अत्यंत दुर्लभ है। विशेषज्ञों के मुताबिक, यह मछली की अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुत कीमती है। फिलहाल युवक ने मछली को अपने घर में ही रखा है। उसे देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुट रही है। मामला बिर्रा क्षेत्र का है।

मछली की आंखें सिर से थोड़ी ऊपर, पंख एयरोप्लेन की तरह
दरअसल, स्थानीय निवासी कुणाल केंवट जोखैया डबरी में मछली पकडऩे गया था। इस दौरान उसके जाल में चार आंख वाली मछली फंस गई। ऐसी मछली देखकर कुणाल उसे घर ले आया। उसने एक टब में पानी भरकर मछली को रखा है। मछली की आंखें सिर से थोड़ी अधिक ऊपर हैं। उसके पंख एयरोप्लेन के आकार में हैं। उसकी बनावट और रंग सामान्य मछली से अलग है। देखने में यह मछली सुंदर दिख रही है। फिलहाल यह अनोखी मछली लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

तेजी से बढ़ता है इस मछली का कद
चांपा में रहने वाले शासकीय मिनी माता कॉलेज कोरबा के जंतु विज्ञान के सहायक प्राध्यापक प्रो. अश्वनी केशरवानी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस मछली की कीमत बहुत ज्यादा है। यह तेजी से बढऩे वाली सरिसृप है। इसका आकार बड़ा होने की वजह से यह मछली पालकों के लिए लाभदायी होती है। आम तौर पर इसकी तीन किस्में वाइल्ड, ब्लू टाइगर और ब्लैक टाइगर पाई जाती हैं। हालांकि उनका कहना है कि भारत में इन मछलियों का मिलना ठीक नहीं हैं। इनका असली घर यहां की नदियां नहीं हैं।

स्थानीय तालाब या नदी में मिलना ठीक नहीं
मत्स्य विभाग के सहायक संचालक एसएस कंवर बताते हैं कि, इस मछली का सामान्य नाम सकर माउथ कैट फिश है। वैज्ञानिक नाम हाईपोस्ट टोमस प्लेसोस टोमस है। यह मछली अमेजन स्मेल एक्जाटिक कैट फिश के नाम से भी जानी जाती है। उन्होंने बताया कि, यह मछली पानी की तलहटी में रहती है और दुर्लभ है। यह मुख्य रूप से अमेरिका की अमेजन नदी में ही पाई जाती है। वह बताते हैं कि, यह खतरनाक है, इसका स्थानीय तालाब या नदी में मिलना अच्छा नहीं है।

उज्ज्वल उद्योग भविष्य पर कार्यशाला : वित्तमंत्री चौधरी के संदेश से मिली व्यापारियों को प्रेरणा
मोर महापौर-मोर द्वार : रायपुर नगर निगम के 20 वार्ड में पहुंची शहरी सरकार
गहराता जा रहा है सियासी संकट, प्रधानमंत्री ओली के सदन भंग करने की सिफारिश को उनकी ही पार्टी ने बताया गलत
रायपुर दक्षिण विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, 5 नवंबर को सेजबहार में होगी ईवीएम मशीनों की कमीशनिंग
कल्याण पी.जी. कॉलेज में रास गरबा का आयोजन संपन्न
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article गुजरात ने रोमांचक मैच में लखनऊ को हराया, मोहित शर्मा ने पलट दी बाजी
Next Article नाली में कचरा डालना पड़ा भारी, निगम ने दुकानदारों से वसूला 23 हजार से ज्यादा का जुर्माना
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?