ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जशपुर में माटी के वीर पदयात्रा की शुरूआत, पुष्पवर्षा से जगह-जगह किया गया स्वागत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRaipursargujaSurajpur

जशपुर में माटी के वीर पदयात्रा की शुरूआत, पुष्पवर्षा से जगह-जगह किया गया स्वागत

By Om Prakash Verma
Published: November 13, 2024
Share
जशपुर में माटी के वीर पदयात्रा की शुरूआत, पुष्पवर्षा से जगह-जगह किया गया स्वागत
जशपुर में माटी के वीर पदयात्रा की शुरूआत, पुष्पवर्षा से जगह-जगह किया गया स्वागत
SHARE

माई भारत स्वैच्छिक संगठन से जुड़े 10 हजार से अधिक युवा हुए शामिल
रायपुर। केन्द्रीय श्रम एवं रोजगार तथा युवा मामले एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अगुवाई में आज जशपुर नगर में माटी के वीर पदयात्रा आयोजित हुई। जशपुर के बालाछापर से शुरू हुई लगभग सात किलोमीटर लंबी पदयात्रा विभिन्न चौक, चौराहों एवं मार्गों से होते हुए रणजीता स्टेडियम पहुंची। इसका उद्देश्य धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर जनजातीय समुदायों की विरासत और देश के विकास में उनके महत्वपूर्ण योगदान को देश-दुनिया को बताना और सम्मानित करना है। माटी के वीर पदयात्रा को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह था। पदयात्रा में शामिल लोगों के स्वागत-सम्मान में जगह-जगह सुन्दर रंगोलियां और कलाकृतियां बनाई गई थी। गम्हरिया चौक पर जनजातीय समुदायों के प्राचीन अस्त्र-शस्त्र एवं वाद्ययंत्रों की प्रदर्शनी लगाई गई थी। पदयात्रा के दौरान आदिवासी नर्तक दलों द्वारा गीत और नृत्य का प्रदर्शन किया गया।

जशपुर नगर के बालाछापर से निकली पदयात्रा विभिन्न मार्गों और चौकचौराहों से होते हुए शहर के हृदय स्थल रणजीता स्टेडियम पहुंची। पूरे जशपुर नगर में इस पदयात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। पदयात्रा में शामिल लोगों पर पुष्प वर्षा की गई। पदयात्रा में बस्तर के किलेपाल से आए जनजातीय नर्तक दल के कलाकारों ने ककसार नृत्य प्रस्तुत किया गया। पदयात्रा के दौरान विभिन्न समाज और संगठनों के लोगों ने भी जगह-जगह पदयात्रियों का स्वागत-सम्मान किया।

इस पदयात्रा में उप मुख्यमंत्री अरूण साव, आदिम जाति कल्याण मंत्री रामविचार नेताम, वित्त मंत्री एवं जशपुर जिले के प्रभारी मंत्री ओ.पी. चौधरी, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंक राम वर्मा, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, सांसद राधेश्याम राठिया एवं चिंतामणी महराज, विधायक श्रीमती गोमती साय, श्रीमती रायमुनि भगत, राम कुमार टोप्पो, सुशांत शुक्ला, राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती प्रियम्बदा सिंह जूदेव सहित प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, रणविजय सिंह जूदेव सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक सहित माई भारत से जुड़े दस हजार से अधिक वॉलेंटियर भी शामिल हुए।

CG Politics: कोरबा में इस बार दिलचस्प हुआ चुनाव, सरोज ‘दीदी’ के सामने फीकी पड़ रही ज्योत्सना ‘भाभी’ की चमक
बड़ा हादसा: सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई पिकअप…. 3 की मौत, एक की हालत गंभीर
रेजिस्टेंस ट्रेनिंग: ये है इस वर्कआउट के फायदे और अन्य महत्वपूर्ण बातें…
सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले बनेगा संयुक्त जिला कार्यालय, मुख्यमंत्री साय करेंगे भूमिपूजन… देंगे 137 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
मास्टर ब्लास्टर सचिन को मिला बड़ा सम्मान, वानखेड़े स्टेडियम में हुआ तेंदुलकर की प्रतिमा का अनावरण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर जशपुर में निकली भव्य पदयात्रा, केन्द्रीय मंत्री मंडाविया ने किया शुभारंभ भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर जशपुर में निकली भव्य पदयात्रा, केन्द्रीय मंत्री मंडाविया ने किया शुभारंभ
Next Article Cg Big News: राजद्रोह मामले में जीपी सिंह को बड़ी राहत, आईपीएस के खिलाफ दर्ज सभी मुकदमें रद्द Cg Big News: राजद्रोह मामले में जीपी सिंह को बड़ी राहत, आईपीएस के खिलाफ दर्ज सभी मुकदमें रद्द
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?