ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जल जीवन मिशन की बदौलत गांवों के 75 प्रतिशत घरों में पहुंचा नल का पानी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedNationalRaipur

जल जीवन मिशन की बदौलत गांवों के 75 प्रतिशत घरों में पहुंचा नल का पानी

By Om Prakash Verma
Published: January 11, 2024
Share
जल जीवन मिशन की बदौलत गांवों के 75 प्रतिशत घरों में पहुंचा नल का पानी
जल जीवन मिशन की बदौलत गांवों के 75 प्रतिशत घरों में पहुंचा नल का पानी
SHARE

छत्तीसगढ़ के साढ़े 37 लाख ग्रामीण घरों में मिल रहा है नल से जल
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने ग्रामीणों को सुरक्षित पेयजल मुहैया कराने जल जीवन मिशन के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया

हर घर तक स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल पहुंचाने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन की बदौलत अब राज्य के 75 प्रतिशत ग्रामीण घरों में नल का पानी पहुंच रहा है। छत्तीसगढ़ ने मिशन के अंतर्गत प्रदेश के 49 लाख 98 हजार 571 घरों में से अब तक 37 लाख 49 हजार 556 घरों में पाइपलाइन के जरिए पेयजल पहुंचाने का लक्ष्य पूर्ण कर लिया है जो कि निर्धारित लक्ष्य के 75 प्रतिशत से अधिक है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री अरूण साव ने गांवों में सुरक्षित पेयजल पहुंचाने की इस महती मुहिम के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारत सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रदेश में तेजी से कार्य किए जाएंगे। राज्य में मोदी की हर गारंटी को पूरा किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि राज्य में जल जीवन मिशन शुरू होने के पहले 15 अगस्त 2019 की स्थिति में केवल छह प्रतिशत यानि तीन लाख 19 हजार 741 ग्रामीण घरों में ही पाइपलाइन के जरिए जलापूर्ति होती थी। मिशन का काम शुरू होने के बाद अब यह 75 प्रतिशत तक पहुंच चुका है। प्रदेश के 19 हजार 663 गांवों में से 2827 गांवों में हर घर में नलों से पानी पहुंच रहा है। वहीं 16 हजार 736 गांवों में इस दिशा में तेजी से काम हो रहा है। घरों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के 43 हजार 974 स्कूलों, 41 हजार 719 आंगनबाडिय़ों तथा 17 हजार 320 ग्राम पंचायतों व शासकीय अस्पतालों में नल का पानी पहुंच रहा है। यह ग्रामीण इलाकों में कुल स्कूलों, आंगनबाडिय़ों तथा ग्राम पंचायतों व अस्पतालों का क्रमश: 95 प्रतिशत, 91 प्रतिशत और 68 प्रतिशत है।

सितंबर में 10 फीसदी बढ़ा जीएसटी कलेक्शन, इस वित्त वर्ष में चौथी बार 1.62 लाख करोड़ के पार
Finland Has An Education System The Other Country Should Learn From
लोकसभा चुनाव: प्रियंका संभालेंगी मां सोनिया की विरासत, बीजेपी इन नेताओं पर लगा सकती है दांव
मुख्यमंत्री बघेल अचानक पहुंचे पटाखा बाजार, पटाखे व मिट्टी के दिए खरीदे, लोगों को दी बधाई
छत्तीसगढ़ में अब ई-ऑफिस सिस्टम, मंत्रालय के सभी विभागों में शुरू हुई सुविधा… 16 विभागाध्यक्ष कार्यालय भी जुड़े
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के दिन छत्तीसगढ़ के मंदिरों में होगी पूजा-अर्चना और गंगा आरती
Next Article दिवाली जैसी दिख रहीं तैयारियां, रामलला के स्वागत पर 10 हजार करोड़ का बाजार तैयार दिवाली जैसी दिख रहीं तैयारियां, रामलला के स्वागत पर 10 हजार करोड़ का बाजार तैयार
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?