ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जल्द होगी उम्मीदवारों के नाम की घोषणा-सीएम भूपेश ने दिया जवाब
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedNationalPoliticsRaipur

जल्द होगी उम्मीदवारों के नाम की घोषणा-सीएम भूपेश ने दिया जवाब

By @dmin
Published: November 27, 2021
Share
SHARE

लखनऊ (एजेंसी)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और यूपी चुनाव में कांग्रेस के वरिष्ठ पर्यवेक्षक भूपेश बघेल ने एक न्यूज चैनल से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा डरी हुई है, इसीलिए गठबंधन कर रही है। बीजेपी खुद को कमजोर मान रही है। उनके पास 300 विधायक है। अगर कमजोर नहीं होती तो गठबंधन की जरूरत नहीं थी। वो पहले से खुद को हारा मान रही है और हारी बाजी जीतने की कोशिश कर रही है।

भूपेश बघेल ने कहा कि कांग्रेस ने पहले पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में रैली की। फिर सीएम योगी के क्षेत्र में उससे बड़ी रैली की और अब महोबा रैली की। उन्होंने कहा कि धरातल पर कांग्रेस ने संगठन मजबूत किया है। उसी के दम पर दोनों रैलियां हुई हैं। वहीं कांग्रेस में वरिष्ठ नेताओं को तरजीह न दिए जाने से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस में भाजपा की तरह आडवाणी जी, जोशी जी जैसे वरिष्ठों को किनारे करने की व्यवस्था नही है। कांग्रेस में सबको लेकर चलने की परंपरा है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठजन पार्टी के लिए बहुत महत्वपूर्ण है और उनका लंबा अनुभव है। संगठन में उसका लाभ लगातार लेते रहे हैं और चुनाव में भी लेंगे।

बड़े कांग्रेसी चेहरों के पार्टी छोडऩे पर भूपेश बघेल ने कहा कि जिन राज्यों में चुनाव हुए उसे आप देखेंगे तो भाजपा दल-बदल कराती है। बंगाल में हार हुई तो यूपी में रणनीति बदल दी। दबावपूर्वक, लालच देकर, डराकर, धमकाकर जो दल-बदल कराते थे, उसमें कमी आई है। चुनाव के समय इस तरह की घटनाएं होती है। इस पूरे चुनाव में जिस तरह दूसरे प्रदेशों में दल-बदल कराते थे वो नज़ारा कम दिख रहा है। कांग्रेस के अन्य दलों से गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि जो भी आएंगे उनका स्वागत करेंगे, हालांकि प्रियंका गांधी ने अकेले चुनाव लडऩे के लिए कहा है। भूपेश बघेल ने कहा कि उम्मीदवारों के नाम की घोषणा जल्द होगी और सीडब्लयूसी तय करेगी।

जेवर एयरपोर्ट और अन्य शिलान्यास तथा लोकार्पण पर भूपेश बघेल ने कहा कि एक तरफ देश मे एयरपोर्ट बेचे जा रहे हैं, दूसरी तरफ आधारशिला रखी जा रही है। उसमें भी फोटो चीन के एयरपोर्ट का इस्तेमाल किया है। भूपेश बघेल ने सवाल उठाया कि आखिर 5 साल तक क्या करते रहे? अब भी सिर्फ शिलान्यास ही किया है। काम पर वोट मांगेंगे या सपने दिखाकर? उन्होंने कहा कि किसान, व्यापारी, बेरोजगार, मजदूर सब भाजपा से नाराज है।

जीएसटी रैकेट का भंडाफोड़, 41 करोड़ की फर्जी बिल मिले, एक गिरफ्तार
Big Breaking: चुनाव से पहले कांग्रेस ने बनाए 11 नए अध्यक्ष
कोरोना नियमों को लेकर केन्द्र सरकार सख्त: बिना मास्क व भीड़भाड़ करने वालों हो जाएं सचेत…. गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों को जारी किया यह आदेश
shreekanchanpath 57 # 10 December 2024
घटिया सामान बेचने पर जुर्माना और जेल, आज से नया उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम लागू
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article World Environment Day: Chief Minister Bhupesh Baghel planted guava, mango and sowing plants in his residence premises कल ‘महात्मा फुले समता’ पुरस्कार से सम्मानित होंगे सीएम बघेल
Next Article छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर 19 साहित्यकारों व भाषाविदों को सम्मानित करेंगे संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर 19 साहित्यकारों व भाषाविदों को सम्मानित करेंगे संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?