ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा- ड्रोन का आईईडी बम के तौर पर इस्तेमाल, 5-6 किलो का एक और बम बरामद; भीड़ में धमाके की थी साजिश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा- ड्रोन का आईईडी बम के तौर पर इस्तेमाल, 5-6 किलो का एक और बम बरामद; भीड़ में धमाके की थी साजिश

By @dmin
Published: June 27, 2021
Share
जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा- ड्रोन का आईईडी बम के तौर पर इस्तेमाल, 5-6 किलो का एक और बम बरामद; भीड़ में धमाके की थी साजिश
जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा- ड्रोन का आईईडी बम के तौर पर इस्तेमाल, 5-6 किलो का एक और बम बरामद; भीड़ में धमाके की थी साजिश
SHARE

जम्मू (एजेंसी)। जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने जम्मू में इंडियन एयरफोर्स (आईएएफ) स्टेशन में हुए धमाके को आतंकवादी हमला बताया है। उन्होंने इस बात की पुष्टि की है कि ड्रोन के जरिए आईईडी धमाका किया गया है। दिलबाग सिंह ने कहा है कि ड्रोन को ही आईईडी बम के तौर पर इस्तेमाल किया गया है। घटनास्थल से इसके टुकड़े बरामद हुए हैं। उन्होंने यह भी बताया है कि आतंकवादियों ने भीड़ में धमाके की भी साजिश रची थी, जिसे नाकाम कर दिया गया है। डीजीपी ने कहा है कि जम्मू पुलिस ने 5-6 किलो का एक आईईडी बम बरामद किया है। यह लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी से बरामद हुआ है और किसी भीड़ वाले इलाके में इससे धमाके की योजना बनाई गई थी। इस बरामदगी से बड़े हमले की साजिश को नाकाम कर दिया गया है। हिरासत में लिए गए संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। दूसरी एजेंसियों के साथ पुलिस भी जांच में जुटी है। एफआईआर दर्ज की गई है और जांच जारी है।

एक टीवी न्यूज चैनल से डीजीपी के हवाले से कहा है कि हमले की साजिश सीमा पार (पाकिस्तान) से रची गई है और इसे अंजाम देने वाले सीमा के भीतर ही मौजूद हैं। पुलिस, आईएएफ और दूसरी एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं। अभी तक दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।

जम्मू में उच्च सुरक्षा वाले हवाईअड्डे के एयरफोर्स टेक्निकल एरिया में रविवार तड़के विस्फोटक से लदे दो ड्रोन गिरे जिससे धमाका हुआ। अधिकारियों ने बताया कि पहला विस्फोट तड़के एक बजकर 40 मिनट के आसपास हुआ जिससे हवाई प्रतिष्ठान के तकनीकी क्षेत्र में एक इमारत की छत ढह गई। इस स्थान की देखरेख का जिम्मा वायुसेना उठाती है और दूसरा विस्फोट छह मिनट बाद जमीन पर हुआ। विस्फोट में वायुसेना के दो कर्मी घायल हो गए।

जम्मू हवाईअड्डे और अंतरराष्ट्रीय सीमा के बीच हवाई दूरी 14 किलोमीटर है। जांच में जुटे अधिकारी दोनों ड्रोन के हवाई मार्ग का पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के कार्यालय ने बताया कि उन्होंने वायुसेना के उपप्रमुख एयर मार्शल एचएस अरोड़ा से विस्फोटों के संबंध में बात की। भारतीय वायुसेना ने ट्वीट किया कि जम्मू वायुसेना स्टेशन के तकनीकी क्षेत्र में रविवार तड़के कम तीव्रता वाले दो विस्फोट होने की सूचना मिली। ट्वीट में कहा गया, ‘इनमें से एक विस्फोट में एक इमारत की छत को मामूली नुकसान पहुंचा, जबकि दूसरा विस्फोट खुले क्षेत्र में हुआ। किसी भी उपकरण को कोई नुकसान नहीं हुआ। असैन्य एजेंसियों के साथ मिलकर जांच की जा रही है। इसमें कहा गया कि एयर मार्शल विक्रम सिंह स्थिति का जायजा लेने जम्मू पहुंच रहे हैं।

सूत्रों ने बताया कि हवाई प्रतिष्ठान में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और भारतीय वायुसेना के अधिकारियों की उच्चस्तरीय बैठक हुई। वायुसेना, राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) सहित विभिन्न एजेंसियों की जांच टीम भी हवाई प्रतिष्ठान पहुंच गई हैं। उल्लेखनीय है कि जम्मू हवाईअड्डा एक असैन्य हवाईअड्डा है और एटीसी (वायु यातायात नियंत्रण) भारतीय वायुसेना के अधीन है। जम्मू हवाईअड्डे के निदेशक प्रवत रंजन बेउरिया ने बताया कि विस्फोट के कारण उड़ानों के परिचालन में दिक्कत नहीं हुई। उन्होंने कहा, ‘जम्मू से आने-जाने वाली उड़ानों का तय कार्यक्रम के मुताबिक परिचालन हो रहा है।

बजट पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा- दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यो के लिये बजट में पर्याप्त प्रावधान
दो बच्चों के सामने पत्नी की हत्या : चलते-चलते थकने पर पीट-पीटकर मार डाला… घर पर सुनाई यह कहानी
छत्तीसगढ़ में भाजपा की नई टीम, प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार… 47 पदाधिकारियों की नियुक्ति… देखिए पूरी लिस्ट
AICC के ऑनलाइन कैम्पेन #SpeakUpForDemocracy में शामिल हुए प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू
दर्दनाक हादसा: नासिक में ऑक्सीजन टैंकर लीक होने से रुकी सप्लाई, 22 लोगों की मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई के ब्लॉक कांग्रेस कमेटी-01 की कार्यकारिणी का गठन प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई के ब्लॉक कांग्रेस कमेटी-01 की कार्यकारिणी का गठन
Next Article तीरंदाजी विश्व कप: भारतीय महिला रिकर्व टीम ने रचा इतिहास, मैक्सिको को हराकर जीता स्वर्ण पदक तीरंदाजी विश्व कप: भारतीय महिला रिकर्व टीम ने रचा इतिहास, मैक्सिको को हराकर जीता स्वर्ण पदक

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?