ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जम्मू-कश्मीर : कारगिल एयरबेस से लेकर तमाम नक्शे पहुंचे पाकिस्तान, ड्रोन की जानकारी भी दुश्मन के पास
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

जम्मू-कश्मीर : कारगिल एयरबेस से लेकर तमाम नक्शे पहुंचे पाकिस्तान, ड्रोन की जानकारी भी दुश्मन के पास

By @dmin
Published: July 8, 2021
Share
जम्मू-कश्मीर : कारगिल एयरबेस से लेकर तमाम नक्शे पहुंचे पाकिस्तान, ड्रोन की जानकारी भी दुश्मन के पास
जम्मू-कश्मीर : कारगिल एयरबेस से लेकर तमाम नक्शे पहुंचे पाकिस्तान, ड्रोन की जानकारी भी दुश्मन के पास
SHARE

जालंधर (एजेंसी)। भारतीय सेना के दो जवानों ने महज 92 हजार रुपये के लिए पूरे देश की सुरक्षा को दांव पर लगा दिया और 900 के करीब संवेदनशील दस्तावेज पाक पहुंचा दिए। इसमें से 800 दस्तावेज ऐसे हैं, जिनको लेकर भारतीय सुरक्षा व सेना मंत्रालय की नींद उड़ गई है। लिहाजा, कारगिल इलाके में सेना ने अपनी तमाम गतिविधियों के रूट बदल दिए हैं और पूरे स्टाफ को तबदील कर दिया है। 

हाल ही में जालंधर देहात पुलिस ने दो भारतीय सेना के जवानों को गिरफ्तार किया है। हरप्रीत 2017 में 19 राष्ट्रीय राइफल्स में भर्ती हुआ था जिसने 18 सिख लाइट इन्फेंट्री में तैनात गुरभेज सिंह से साठगांठ तक गोपनीय दस्तावेजों को हासिल कर पाक भेजा और इस कार्य के लिए महज उनको 92 हजार रुपये की राशि मिली। 

दरअसल, गुरभेज सिंह कारगिल में 18 सिख लाइट इन्फेंट्री में बतौर क्लर्क के पद पर तैनात था। दोपहर को 3 से लेकर 5 बजे के बीच वह हेडक्वार्टर में बिलकुल अकेला होता था और इस दौरान वह तमाम फाइलों की फोटो क्लिक कर आगे हरप्रीत सिंह को भेज देता था, जो एक एप के माध्यम से पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के पास पहुंच जाती थी। चंद दिनों में ही उसने करीब 900 दस्तावेजों को पाक भेज दिया। 

इनमें कारगिल में बन रहे भारतीय सेना के नए एयरबेस के अलावा सेना के जवानों के ट्रेनिंग सेंटर की पूरी जानकारी थी। इसके अलावा कारगिल के आसपास सेना की टुकड़ी के ठिकाने और कार्य करने वाले ड्रोन की पूरी जानकारी थी। 

भारतीय सेना के पास कारगिल में क्या तैयारियां हैं, कहां पर हवाई एयरबेस बने हुए हैं और कौन से नए तैयार हो रहे हैं, इसकी पूरी जानकारी गुरभेज सिंह ने पाकिस्तान भेज दी। पहली बार गुरभेज सिंह को 50 हजार रुपये की राशि दी गई तो उसके हौसले बुलंद हो गए और उसने बाकायदा गोपनीय दस्तावेज की अलमारी खोलकर उसमें से फाइल निकाली और मोबाइल पर फोटो क्लिक कर आगे हरप्रीत सिंह को भेज दी। 

सेना की खुफिया एजेंसी के मुताबिक 900 दस्तावेज पाक जा चुके हैं, जिसमें से 800 काफी संवेदनशील हैं। लिहाजा, भारतीय सेना ने अपने एयरबेस को बदलना शुरू कर दिया है। ट्रेनिंग सेंटर को भी बदला गया है और सेना के रूट में भी बदलाव किया गया है। ड्रोन को लेकर भी मंथन चल रहा है और उसकी दिशा बदली जा रही है।

सेना ने कारगिल में तैनात काफी स्टाफ व जवानों को बदल दिया है। वहीं एसपी मनप्रीत सिंह ढिल्लो का कहना है कि वह मामले की जांच कर रहे हैं और मामला काफी संवेदनशील और भारतीय सुरक्षा से जुड़ा हुआ है, इसलिए वह अधिक जानकारी नहीं दे सकते लेकिन 900 दस्तावेज पाक जा चुके हैं।

National Tribal Dance Festival: एक नवंबर से देश-विदेश के जनजातियों के रीति-रिवाजों से होंगे रूबरू
19 जून को होगा राज्यसभा की 18 रिक्त सीटों के लिए चुनाव, उसी दिन आएगा परिणाम
सरकार ने बदली ईद-ए-मिलाद की छुट्टी, 6 सितंबर नहीं अब इस दिन होगा सामान्य अवकाश
किसान आंदोलन: पैनल बदलने की किसानों की मांग पर भड़का कोर्ट, कहा- इसमें पक्षपात कहां से आ गया
मध्य प्रदेश के बाद महाराष्ट्र हो सकता है बीजेपी का नया मिशन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article In the review meeting of agriculture officers of Durg division, Minister Ravindra Choubey said दुर्ग संभाग के कृषि अधिकारियों की समीक्षा बैठक में मंत्री रविन्द्र चैाबे ने कहा-आउटलेट में बिकेगा कंपोस्ट खाद… लक्ष्य प्राप्ति के लिए लगाएं पूरी ऊर्जा
Next Article More than 50 thousand cases resolved in National Lok Adalat… Award नेशनल लोक अदालत का आयोजन 10 जुलाई को… 40 हजार प्रकरण चिन्हांकित, 322 खण्डपीठों का गठन

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?