ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जन समस्या निवारण शिविर का महापौर नीरज पाल एवं आयुक्त प्रकाश सर्वे ने किया निरीक्षण, आवेदकों की सुनी समस्या, निराकरण करने के दिए निर्देश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedRaipur

जन समस्या निवारण शिविर का महापौर नीरज पाल एवं आयुक्त प्रकाश सर्वे ने किया निरीक्षण, आवेदकों की सुनी समस्या, निराकरण करने के दिए निर्देश

By @dmin
Published: May 14, 2022
Share
SHARE

भिलाई । लोगों की समस्याओं का निराकरण करने के लिए महापौर नीरज पाल के निर्देश पर भिलाई निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में जन समस्या निवारण शिविर आयोजित किया जा रहा है, जहां लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हुए अपनी समस्याओं को लेकर आवेदन दे रहे हैं। आज महापौर नीरज पाल एवं आयुक्त प्रकाश सर्वे ने निगम क्षेत्र के जन समस्या निवारण शिविर के स्थलों का निरीक्षण किया। महापौर ने इस दौरान कहा कि लोगों की छोटी-छोटी ऐसी समस्याएं जो त्वरित निराकरण योग्य है उसे प्राथमिकता के आधार पर तत्काल पूरा करें, नागरिक सेवाएं जैसे पानी, बिजली और सफाई का समाधान सबसे पहले करें।

इसके अलावा, राशन कार्ड, आधार कार्ड, पेंशन, पट्टा जैसे आवेदनों पर अविलंब गंभीरतापूर्वक निराकरण करें, उन्होंने यह भी कहा कि दूसरे विभागों से संबंधित प्रकरण जो शिविर के माध्यम से प्राप्त होंगे उन्हें संबंधित विभागों में भेजकर उसकी सतत मॉनिटरिंग करें और उसकी जानकारी लेकर आवेदक को भी सूचित करें। आज नगर निगम क्षेत्र के जोन क्रमांक 1 नेहरू नगर, वार्ड क्रमांक 19 राम जानकी मंदिर राजीव नगर, जोन क्रमांक 3 वार्ड 32 बैकुंठ धाम आंगनबाड़ी केंद्र के समीप, जोन क्रमांक 4 वार्ड क्रमांक 40 मंगल बाजार छावनी एवं जोन क्रमांक 5 वार्ड 59 सेक्टर 5 में जन समस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया था। जन समस्या निवारण शिविर के निरीक्षण के दौरान महापौर परिषद के सदस्य एवं लोक निर्माण विभाग के प्रभारी एकांश बंछोर प्रमुख रूप से मौजूद थे।

मंगलवार को इन केंद्रों में लगेंगे जन समस्या निवारण शिविर मंगलवार दिनांक 17 मई 2022 को जोन क्रमांक 1 अंतर्गत वार्ड क्रमांक 5 कोसानगर के सांस्कृतिक भवन में, जोन क्रमांक 2 वैशाली नगर क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 20 वैशाली नगर के सांस्कृतिक भवन में, जोन क्रमांक 3 के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 33 संतोषी पारा के कैंप 2 के वार्ड कार्यालय में, जोन क्रमांक 4 के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 41 औद्योगिक क्षेत्र छावनी के सामुदायिक भवन में तथा वार्ड क्रमांक 59 सेक्टर 5 के सत् विजय ऑडिटोरियम में जन समस्या निवारण शिविर लगेगा, जहां अपनी समस्याओं को लेकर आम नागरिक आवेदन दे सकेंगे और समाधान पा सकेंगे।

मई में हो सकती है क्वाड की बैठक, चीन पर नकेल कसने के लिए जुटेंगे दुनिया के दिग्गज
महासमुंद के पिरदा भेंट-मुलाकात : सीएम बघेल ने कहा- आम जनता से किए वायदे पूरे कर रही छत्तीसगढ़ सरकार
आचार संहिता के दौरान बिलासपुर में 2 हजार लीटर से ज्यादा की अवैध शराब जब्त
गुस्ताखी माफ: अमृत महोत्सव, गांधी जयंती और स्वास्थ्य
हीरो मोटोकॉर्प के चेयरमैन पवन मुंजाल के यहां आयकर छापे, ऑफिस और घर पर चल रही जांच
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article आत्मनिर्भर भारत सम्मेलन में श्रम विभाग को जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए मिला पुरस्कार
Next Article कबाड़ से जुगाड़ वाला विंडो बना आजीविका का साधन, अब तक 10 महिला समूह इस कार्य से जुड़ चुकी है पराली/फसल अवशेष के विद्युत संयंत्रों में उपयोग पर किसानों का एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?