ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जन जागरूकता और यातायात के नियमों को प्रभावी तरीके से लागू कर सड़क हादसों में कसी जाएगी लगाम : कलेक्टर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

जन जागरूकता और यातायात के नियमों को प्रभावी तरीके से लागू कर सड़क हादसों में कसी जाएगी लगाम : कलेक्टर

By @dmin
Published: June 14, 2022
Share
सुचारू रूप से हो पेंशन हितग्राहियों को डीबीटी भुगतान: कलेक्टर
सुचारू रूप से हो पेंशन हितग्राहियों को डीबीटी भुगतान: कलेक्टर
SHARE

स्कूली बच्चों की सुरक्षा के दृष्टिकोण से प्रशासन की विशेष कवायद, स्कूल बसों के ड्राइवरों का होगा दो दिवसीय प्रशिक्षण
दुर्ग/ सड़क प्रयोक्ताओं के बीच जागरूकता बढ़ाने के लिए कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे द्वारा जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति के कार्यों की समीक्षा एवं एजेंडा पर चर्चा हेतु मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षा की गई जिसमें सर्वप्रथम सड़क दुर्घटना में घायल हुआ मृतकों के आंकड़ों का विश्लेषण किया गया और दुर्घटनाओं में कमी लाने संबंधी कार्य योजना तैयार करने के लिए कलेक्टर द्वारा निर्देश दिया गया। इस अवसर पर सड़क दुर्घटना कम करने हेतु अभियांत्रिकी प्रयास, जन जागरूकता एवं यातायात के नियमों  को कड़ाई से लागू करने के लिए कई तरह के कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई।

कलेक्टर डॉ  सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए इससे संबंधित कानूनों को प्रभावी रूप से क्रियान्वित करने के लिए उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया और क्षमता से ज्यादा परिवहन करने वाली गाडिय़ों पर कड़ी कार्यवाही करने के लिए कहा। उन्होंने ड्राइविंग कौशल में सुधार के लिए अभियान के साथ-साथ बेहतर डेटा संग्रह पर और इसके साथ-साथ रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन, स्थानीय निकायों बगैर संगठनों की सक्रिय सहायता से आवासी क्षेत्रों में नियमित सड़क सुरक्षा जागरूकता और शिक्षा कार्यक्रम आयोजित किए जाने के लिए विशेष जोर दिया।

ब्लैक स्पॉट एवं दुर्घटना संभावित क्षेत्रों का चिन्हीकरण कर किया जाएगा सुधार
ब्लैक स्पॉट-सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा निर्धारित परिभाषा के अनुसार सड़क का 500 मीटर का वह भाग जहाँ विगत 03 वर्षों में 05 घातक सड़क दुर्घटनाएं हुई हों अथवा 10 व्यक्तियों की मृत्यु हुई हो, ब्लैक स्पॉट की श्रेणी में आता है।

परिभाषा के आधार पर नेशनल हाईवे के द्वारा भी जिले में 5 ब्लैक स्पोट निर्धारित किए गए हैं। जिसमें 3 पाटन,1अंडा और जेवरा सिरसा इलाके में सीता रिफाइनरी से प्रकाश टेडर्स के बीच को चिन्हित किया गया है। जिसके सुधार के लिए संबंधित सड़क निर्माण एजेंसी को निर्देशित भी किया गया है। इसके अलावा अन्य दुर्घटना संभावित क्षेत्रों का चिन्हीकरण करते हुए उनके सुधारीकरण हेतु भी सम्बन्धित कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश कलेक्टर द्वारा दिये गये हैं।

स्कूल बसों पर होगी विशेष निगरानी, ड्राइवरों को दी जाएगी ट्रेनिंग
जिले में स्कूली बच्चों के ट्रांसपोर्ट के लिए कुल 600 बसें रजिस्टर्ड है। इन स्कूल बसों के ड्राइवरों को रायपुर के इंस्टिट्यूट ऑफ़ ड्राइविंग एंड ट्रेफिक रिसर्च सेंटर में दो दिवसीय ट्रेनिंग और ओरियंटेशन के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि शिक्षा सत्र के प्रारंभ होते ही ड्राइवर अपने कार्य को  सत प्रतिशत दक्षता से कर सके।

एक्सीडेंट की हो विस्तृत रिपोर्टिंग
इस अवसर पर उपस्थित एसपी श्री अभिषेक पल्लव ने यातायात से संबंधित अधिकारियों को घटनास्थल पर तुरंत पहुंच कर विस्तृत रिपोर्ट  और सुझाव बिंदु तैयार करने के लिए कहा।उन्होंने अपना मत रखते हुए कहा कि घटनास्थल की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी भी कराई जाए जिससे कि घटना संबंधी कारकों का एक बेहतर निष्कर्ष प्राप्त  किया जा सके।

आरटीओ के माध्यम से किया जाएगा गाडिय़ों का फिटनेस टेस्ट
सड़क पर चलने वाला वाहन फिट है या नहीं इसके लिए आरटीओ के द्वारा अभियान चलाकर गाडिय़ों का फिटनेस  टेस्ट जाएगा। इसमें प्राइवेट कमर्शियल दोनों तरह के वाहनों को आरटीओ के माध्यम से टारगेट किया जाएगा और लाइसेंस व पोलूशन के लिए भी समय समय पर शिविर लगाए जाएंगे। इसके अलावा आरटीओ द्वारा  आमजन को सड़क नियम को सड़क नियम के बारे में जानकारी देने के लिए समय-समय पर जागरूकता अभियान भी चलाए जाएंगे।

इस अवसर पर एसपी अभिषेक पल्लव, अश्विनी देवांगन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जिला-दुर्ग, मुकेश रावटे एसडीएम दुर्ग, विपुल कुमार गुप्ता एसडीएम पाटन, बृजेश क्षत्रिय एसडीएम धमधा, हरेश मंडावी आयुक्त नगर निगम दुर्ग, प्रकाश सर्वे नगर निगम भिलाई, किर्तीमान राठौर आयुक्त नगर निगम चरोदा-भिलाई, आशीष देवांगन आयुक्त नगर निगम रिसाली, संजय ध्रुव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला दुर्ग, कविलाश टंडन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात जिला दुर्ग, गुरजीत सिंह उप पुलिस अधीक्षक यातायात जिला दुर्ग, जे पी मेश्राम मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला दुर्ग, एस.के. तिलासी भिलाई इस्पात संयंत्र, गोविंद अहिरवार एसडीओ राष्ट्रीय राजमार्ग संभाग रायपुर,श्री जे.एस.वर्मा उप अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग संभाग रायपुर,श्रीमती स्मिता पाणिग्रही नोडल अधिकारी सड़क सुरक्षा लो.नि.वि. दुर्ग एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

सुल्ली डील्स एप :सुप्रीम कोर्ट ने कहा- अपराध किया है तो झेलना ही पड़ेगा, आरोपी की याचिका तत्काल सूचीबद्ध करने से इनकार
भिलाई तीन के कोर्ट रूम में बाबू ने लगाई फांसी, फंदे में लटकती मिली लाश… मचा हड़कंप
कबीरधाम में ट्रक-कार की टक्कर, बच्चे की मौत और पांच घायल, एमपी से भिलाई जा रहा था परिवार
भारतीय सेना में स्थायी आयोग के लिए महिला अधिकारियों की हुई स्क्रीनिंग
दिल्ली में अभी लॉकडाउन नहीं, बाजार किए जा सकते हैं बंद : सत्येंद्र जैन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जे के प्राइड ऑफ छतीसगढ़: किड्स फैशन शो में झांसी सोनी, पी वेदंश नव्या, स्वरूप, भाव्या, रियांश ने बाजी मारी जे के प्राइड ऑफ छतीसगढ़: किड्स फैशन शो में झांसी सोनी, पी वेदंश नव्या, स्वरूप, भाव्या, रियांश ने बाजी मारी
Next Article बात का बतंगड़: निर्वस्त्र करने की आदिम इच्छा बात का बतंगढ़: दिल्ली वालों से कम जीते हैं छत्तीसगढ़ के लोग

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?