ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जन्म से बोलने में असमर्थ दो साल के मासूम रेहान का होगा नि:शुल्क इलाज, मुख्यमंत्री कैंप खुलने के बाद 105 जरूरतमंदो को मिली सहायता
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRaipur

जन्म से बोलने में असमर्थ दो साल के मासूम रेहान का होगा नि:शुल्क इलाज, मुख्यमंत्री कैंप खुलने के बाद 105 जरूरतमंदो को मिली सहायता

By Om Prakash Verma
Published: February 25, 2024
Share
जन्म से बोलने में असमर्थ दो साल के मासूम रेहान का होगा नि:शुल्क इलाज, मुख्यमंत्री कैंप खुलने के बाद 105 जरूरतमंदो को मिली सहायता
जन्म से बोलने में असमर्थ दो साल के मासूम रेहान का होगा नि:शुल्क इलाज, मुख्यमंत्री कैंप खुलने के बाद 105 जरूरतमंदो को मिली सहायता
SHARE

मुख्यमंत्री कैम्प बगिया के निर्देश पर इलाज की पहल, मेडिकल कॉलेज रायपुर से इलाज करा, वापस घर लौटी सुकान्ति
रायपुर। मुख्यमंत्री कैंप बगिया के निर्देश पर जशपुर जिला प्रशासन ने 2 साल के मासूम रेहान तिर्की के नि:शुल्क इलाज की लिए पहल की है। मुख्यमंत्री के गृह जिला जशपुर के कांसाबेल ब्लाक के ग्राम पंचायत कोगाबहरी के आश्रित ग्राम नरियरडांड़ निवासी रिहान के पिता ईश्वर तिर्की ने अपने बेटे के इलाज में सहायता के लिए मुख्यमंत्री कैम्प में आयोजित जनदर्शन में सहायता मांगी थी। ईश्वर तिर्की ने बताया कि उसके बेटे के मुंह में जन्म से ही समस्या है। इस कारण वह बोल पाने में असमर्थ है। स्थानीय स्तर पर उन्होनें बहुत इलाज कराया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। डाक्टरों ने उसे इलाज के लिए बड़े अस्पताल में दिखाने की सलाह दी थी। उन्होंने रायपुर के एक निजी अस्पताल मे उसका इलाज कराया फिर भी रेहान बोल नहीं पाया।

मुख्यमंत्री कैम्प बगिया से निर्देश मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की चिरायु टीम ने रेहान की जांच की है। टीम ने 2 साल के रेहान को क्लिफ्ट लिप पैलेट नामक बीमारी से पीडि़त के रूप में चिन्हाकिंत किया है। चिरायु टीम के प्रभारी डॉ अरविन्द रात्रे ने बताया कि रेहान का रायपुर में इलाज कराने की तैयारी पूरी कर ली गईं है। उन्होंने बताया कि रेहान का इलाज रायपुर के निजी चिकित्सालय मे नि:शुल्क कराया जाएगा। रेहान जल्द ही अपने परिजनों और चिरायु टीम के साथ रायपुर भेजा जाएगा। जहां उसका इलाज किया जाएगा।

मेडिकल कालेज से इलाज करा घर वापस पहुंची सुकांति
भोजन पकाने के दौरान,दुर्घटनावश आग से झुलस कर,दिव्यांगता का शिकार हुई श्रीमती सुकांति चौहान पति नंदकुमार चौहान,रायपुर के डीकेएस अस्पताल में उपचार के बाद वापस अपने घर आ गई है। आग में सुकांति का दोनों पैर बुरी तरह से झुलस गया था। स्थानीय अस्पताल में इलाज के बाद वह स्वस्थ तो हो गई थी,लेकिन चल फिर नहीं पा रही थी। 3 फरवरी को सुकांति और उसके पति नंदकुमार चौहान ने इलाज में सहायता के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से अनुरोध किया था।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर सुकांति को एंबुलेंस से रायपुर ले जा कर डीकेएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां चिकित्सकों ने सुकांति के पैरों का सफल आपरेशन किया है। आपरेशन के बाद 15 दिनों तक सुकांति डाक्टरों की निगरानी में रही। अब वह वापस अपने घर पहुंच कर आराम कर रही है। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही वह सामान्य लोगों की तरह चल फिर सकेगी। मेडिकल कालेज में उपचार की व्यवस्था के लिए सुकांति और उसके पति नंदकुमार ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त किया है। उल्लेखनीय है कि बीते दिनों बगिया मे सीएम कैम्प कार्यालय के लोकार्पण के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने फोन पर डीकेएस अस्पताल मे उपचार के दौरान सुकान्ति से बात की थी और उसका हालचाल पूछ कर, जल्द स्वस्थ होने की शुभकामनायें दी थी।

अब तक 105 जरूरतमंदो को मिली सहायता
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर बगिया में मुख्यमंत्री कैंप बनने के बाद से सहायता की उम्मीद लेकर जशपुर सहित छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों से पहुँचे 105 जरूरतमंदो को सहायता पहुंचाई जा चुकी है। इनमें इलाज के लिये सहायता के साथ सड़क दुर्घटना मे घायलो को एम्बुलेंस उपलब्ध कराना,शव वाहन उपलब्ध कराना जैसे कई मामले शामिल है। सीएम कैम्प बगिया मे प्रतिदिन जनदर्शन का आयोजन किया जाता है। प्राप्त होने वाले सभी आवेदनों को तत्काल संबंधित विभागों को भेज कर, कार्रवाई के लिए निर्देशित किया जाता है।

मनरेगा श्रमिकों के कौशल उन्नयन के लिए समय-सीमा में प्रशिक्षण पूर्ण करने के निर्देश…. सभी जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को परिपत्र जारी
बस्तर विकास प्राधिकरण की बैठक में बड़ा निर्णय, पर्यटन को बढ़ावा देने बस्तर में बनेगा टूरिज्म कॉरिडोर
सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में विधायक वोरा ने रखे सुझाव…. शहर में यातायात सुरक्षा के लिए 3.5 करोड़ की मांग
CG News : कोरबा में सिलेण्डर ब्लास्ट, अचानक रिसाव हुआ और धमाके के साथ लगी आग  
कई ब्यूटी प्रोडक्ट्स का विकल्प बन सकता है मेकअप सेटिंग स्प्रे, जानिए 5 इस्तेमाल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article IND vs ENG: रविचंद्रन अश्विन ने तोड़ा अनिल कुंबले का रिकार्ड, बने भारत में सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाज IND vs ENG: रविचंद्रन अश्विन ने तोड़ा अनिल कुंबले का रिकार्ड, बने भारत में सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाज
Next Article पर्यटन मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की बड़ी घोषणा : मैनपाट में शिमला-मनाली की तर्ज पर बनेगा मॉल रोड

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?