ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जनदर्शन में जनसमस्याओं का हो रहा प्रभावी निराकरण, जनदर्शन को लेकर कलेक्टर ने दिये निर्देश, समय पर और गुणवत्तायुक्त हो निदान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

जनदर्शन में जनसमस्याओं का हो रहा प्रभावी निराकरण, जनदर्शन को लेकर कलेक्टर ने दिये निर्देश, समय पर और गुणवत्तायुक्त हो निदान

By @dmin
Published: April 27, 2022
Share
जनदर्शन में जनसमस्याओं का हो रहा प्रभावी निराकरण, जनदर्शन को लेकर कलेक्टर ने दिये निर्देश, समय पर और गुणवत्तायुक्त हो निदान
जनदर्शन में जनसमस्याओं का हो रहा प्रभावी निराकरण, जनदर्शन को लेकर कलेक्टर ने दिये निर्देश, समय पर और गुणवत्तायुक्त हो निदान
SHARE

आवेदनों की संख्या बढ़ी, इधर तेजी से कार्य कर सभी प्रकरण शीघ्र निपटायें
जिन आवेदनों का निराकरण राज्य स्तर पर संभव, उसे फारवर्ड करें और सूचित करें, जिन आवेदनों का निराकरण नियमानुसार संभव नहीं, उन पर स्पष्ट रूप से सूचित करें ताकि आवेदक को प्रतीक्षा न करनी पड़े

दुर्ग। कलेक्टर ने आज बैठक में पिछले एक महीने में जनदर्शन में आये सभी आवेदनों की समीक्षा की। उन्होंने हर आवेदन की समीक्षा की और इस पर किये गये निराकरण अथवा निराकरण के लिए की जा रही कार्रवाई की जानकारी ली। कलेक्टर ने कहा कि शासन द्वारा आम नागरिकों को अपनी समस्याएं रखने का अच्छा माध्यम जनदर्शन के रूप में प्राप्त होता है। लोगों की समस्याओं का प्रभावी निराकरण हो रहा है इससे जनआकांक्षाएं बढ़ी हैं। बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हो रहे हैं। अधिकारी आवेदनों पर तेजी से और गुणवत्तायुक्त कार्रवाई करें।

जिन आवेदनों को तुरंत निपटाया जाना संभव है उसको उसी दिन हल करें। जिनमें मौके पर जाकर परीक्षण करने की जरूरत है उन्हें एक सप्ताह के भीतर निपटायें। कुछ ऐसे आवेदन भी होंगे जिनका निराकरण प्रशासनिक स्तर पर संभव नहीं होगा, ऐसे आवेदनों का निराकरण शासन स्तर पर संभव होगा। ऐसे आवेदन शासन को फारवर्ड कर दें और आवेदक को सूचित कर दें। उन्होंने जनदर्शन के नोडल अधिकारी को ऐसे सभी आवेदनों की नियमित समीक्षा करते रहने के निर्देश दिये जिनकी प्रकृति राज्य स्तर की है। उन्होंने कहा कि कुछ ऐसे आवेदन भी होंगे जिन्हें नियमानुसार निराकृत करना संभव नहीं होगा। ऐसे मामलों में आवेदकों को इसकी सूचना यथाशीघ्र दे दें ताकि उन्हें प्रतीक्षा न करनी पड़े। आज की समीक्षा बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

पाइपलाइन फूटने पर पेनल्टी लगाएं
कलेक्टर ने निगम अधिकारियों से कहा कि पेयजल नागरिकों से संबंधित सबसे अहम जरूरत है। निर्माण कार्यों में इस बात का पूरा ध्यान रखा जाए कि पाइप लाइन क्षतिग्रस्त ना हो, पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने पर संबंधित ठेकेदार पर नियमानुसार पेनाल्टी लगाएं। उन्होंने शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की स्थिति की मॉनिटरिंग भी की। उन्होंने कहा कि हर घर तक समय पर पानी पहुंचाना प्राथमिकता का काम है इसकी मॉनिटरिंग करें। निगम अधिकारी लगातार इस संबंध में सक्रिय रहें। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी जहां कहीं भी पेयजल की दिक्कत आती है उसे ठीक करें।

अभी आपके पास 50 दिन का समय, सभी मरम्मत योग्य सड़कों को ठीक करें
कलेक्टर ने नेशनल हाईवे तथा पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को मरम्मत योग्य सभी सड़कों की मरम्मत गर्मी में करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभी आपके पास बारिश आने से पूर्व 50 दिन बचे हुए हैं इस समय का उपयोग करें ताकि बारिश में किसी तरह का व्यवधान ट्रैफिक में नहीं आए।

धान के बदले अन्य फसलों को भी करें प्रोत्साहित
कलेक्टर ने धान के बदले अन्य फसलों को भी प्रोत्साहित करने के लिए कृषि अधिकारियों एवं सहकारी बैंक के अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि खरीफ सीजन के पहले किसान अगली फसल के संबंध में निर्णय लेंगे। उन्हें धान के बदले अन्य फसल लेने के लाभ के संबंध में जानकारी दें। साथ ही इसमें शासन द्वारा दिए जाने वाले सुविधाओं की भी जानकारी दें ताकि अधिकाधिक लोग प्रोत्साहित हो सके।

ग्राहक बन बैंक में घुसे चार बदमाश, 40 लाख रुपये लूटे और पिस्टल लहराकर हुए फरार
ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन होंगे गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि…. भारत के निमंत्रण कबूला
छत्तीसगढ़ की बेटी प्रेमशीला को दिल्ली में मिला इंटरनेशनल वूमेन्स विजनरी अवॉर्ड
Gustakhi Maaf: फेफड़ा ही नहीं बचा तो कोरोना खा जाएगा
लीमदरहा मिडवे रिसार्ट में फुर्सत के क्षण बिताने टूरिस्टों के लिए होगा अहम मुकाम, भूपेश बघेल ने किया लोकार्पण…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article संत शिरोमणि सेन महाराज की जयंती पर दिग्गज जनप्रतिनिधि हुए शामिल, सामाजिक संगठन को नई दिशा देने किया आह्वान संत शिरोमणि सेन महाराज की जयंती पर दिग्गज जनप्रतिनिधि हुए शामिल, सामाजिक संगठन को नई दिशा देने किया आह्वान
Next Article Food Minister Amarjeet Bhagat discussed the shortage of fertilizers and urea with ई-पॉस मशीन से राशनकार्डधारियों को राशन लेने में न हो कोई परेशानी: मंत्री अमरजीत भगत
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?