ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जनदर्शन में कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा ने सुनी बुजुर्ग की गुहार, तहसीलदार को कहा तुरंत प्रकरण का करें निराकृत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

जनदर्शन में कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा ने सुनी बुजुर्ग की गुहार, तहसीलदार को कहा तुरंत प्रकरण का करें निराकृत

By @dmin
Published: July 13, 2022
Share
पीडि़त महिला ने कलेक्टर जनदर्शन में लगाया आवेदन, नौकरी लगाने का झांसा देकर महिला से ले लिये 45 हजार, अब कन्नी काट रहा
पीडि़त महिला ने कलेक्टर जनदर्शन में लगाया आवेदन, नौकरी लगाने का झांसा देकर महिला से ले लिये 45 हजार, अब कन्नी काट रहा
SHARE

कातुलबोड़ के बुजुर्ग ने कहा, पट्टा मेरे नाम से है बेटा घर में जाने नहीं दे रहा
बेटी-दामाद के घर में कब्जा करने की एक अन्य शिकायत पर जांचकर प्रकरण का त्वरित निराकरण करने दिये निर्देश
आज सभाकक्ष में सभी अधिकारियों की मौजूदगी में जनदर्शन हुआ आयोजित
दुर्ग। कलेक्टर जनदर्शन में दुर्ग शहर के दो बुजुर्ग नागरिक पहुंचे। एक बुजुर्ग ने अपने बेटे की और एक बुजुर्ग ने अपनी बिटिया की शिकायत कलेक्टर श्री पुष्पेंद्र कुमार मीणा के समक्ष रखी। कातुलबोड़ के एक बुजुर्ग ने कहा कि मेरे घर का पट्टा मेरे नाम से है। इसके बावजूद मेरा बेटा मुझे घर में नहीं रखना चाहता। कलेक्टर ने तहसीलदार दुर्ग को निर्देशित करते हुए कहा कि आज ही इनके घर जाइये, दोनों पक्षों से बात कीजिए, दस्तावेज देखिये और मामले का निराकरण कीजिए। इसी तरह दुर्ग शहर के ही एक अन्य मामले में पीडि़त पिता ने कहा कि बेटी-दामाद ने मेरे घर में कब्जा कर रखा है। मुझे उन्हें घर से हटाना है। कलेक्टर ने इस मामले में भी जांचकर प्रकरण का निराकरण करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। ग्राम ढाबा में भी इस तरह का एक प्रकरण आया। वहां एक महिला ने कहा कि उनकी भतीजी कोटवार है और वो उन्हें सहयोग नहीं करती। इसके बदले मेरे बेटे को कोटवार बना दीजिए। जब कोटवार बनने की बारी थी तो मेरा बेटा छोटा था इसलिए उसे मौका नहीं मिल पाया। कलेक्टर ने पूरे मामले का परीक्षण करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। आज जनदर्शन में 39 प्रकरण आये और सभी प्रकरणों पर चर्चा सभाकक्ष में विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में हुई।

ग्राम अंजोरा के ग्रामीणों ने शहीद विष्णु निषाद की मूर्ति के आसपास अतिक्रमण हटाने की माँग की। इस संबंध में जानकारी देते हुए स्वर्गीय श्री निषाद की पत्नी फगनी निषाद ने कलेक्टर को बताया कि विष्णु निषाद ने कुछ सालों पहले आई भीषण बाढ़ में बहुत से लोगों को बचाया था और ग्रामीणों ने उन्हें शहीद का दर्जा दिया था। श्रीमती फगनी ने बताया कि शहीद की प्रतिमा बगल में संचालित भट्टी के धुँए के चलते काली पड़ती जा रही है। कलेक्टर ने कहा कि शहीद की प्रतिमा का रंगरोगन भट्टी का प्रबंधन ही करेगा।

जनदर्शन में एक आवेदक ने बताया कि एनएच के चलते उनकी भूमि को अधिग्रहित किया गया लेकिन उसका मुआवजा अब तक नहीं मिल सका है। कलेक्टर ने एनएच के अधिकारियों से इस मामले में त्वरित कार्रवाई कर प्रार्थी को राहत दिलाने के निर्देश दिये।

एक परिवार ने अपने आवेदन में कहा कि मकान के स्वामित्व को लेकर विवाद है। दूसरा पक्ष बार-बार बिजली विभाग से शिकायत कर देता है जिसके चलते बिजली काट दी जाती है। कलेक्टर ने कहा कि यदि बिजली बिल पटा रहे हैं तो विभाग द्वारा बिजली नहीं काटी जानी चाहिए। इस मामले को देखें ताकि मकान में रहने वाले रहवासियों को किसी तरह की दिक्कत न हो।

मुख्यमंत्री ने जेएसपीएल फाउंडेशन द्वारा निर्मित दो चिल्ड्रन होम का किया वर्चुअल लोकार्पण
Foundation Day : विधायक रिकेश बोले- भारत को समृद्ध व शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर स्थापित करने कृत संकल्पित है भाजपा
ट्रैवलिंग के दौरान आपको भी उल्टियां होती है तो यह है उसका रामबाण इलाज
कांग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन : सोनिया गांधी व राहुल गांधी पहुंचे रायपुर, सीएम बघेल ने एयरपोर्ट पर किया स्वागत
समाज कल्याण विभाग की पहल: राष्ट्रीय कार्यशाला में नौ राज्यों से रायपुर पहुंचे ट्रांसजेंडर्स, समाज की मुख्यधारा से जुडऩे रखे विचार और बिखेरी सांस्कृतिक छटा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article देश और दुनिया को आज भगवान महावीर के विचारों और सिद्धांतों सबसे ज्यादा जरूरत : भूपेश बघेल
Next Article राष्ट्रपति राजपक्षे को भारत ने की भागने में मदद? सरकार ने दिया ये जवाब

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?