ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जनता कांग्रेस को झटका: पूर्व विधायक आरके राय 150 समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedNationalPoliticsRaipur

जनता कांग्रेस को झटका: पूर्व विधायक आरके राय 150 समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल

By @dmin
Published: November 13, 2021
Share
जनता कांग्रेस को झटका: पूर्व विधायक आरके राय 150 समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल
जनता कांग्रेस को झटका: पूर्व विधायक आरके राय 150 समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल
SHARE

रायपुर (एजेंसी)। प्रदेश में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) को जोर का झटका लगा है। पार्टी के सीनियर नेता और अजीत जोगी के करीबी माने जाने वाले पूर्व विधायक आरके राय अपने 150 समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए हैं। उन्हें बीजेपी की प्रदेश प्रभारी डी.पुरंदेश्वरी ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। पिछले करीब 3 सालों से सियासी तौर पर आरके राय गुमनामी में जी रहे थे। अब अचानक भारतीय जनता पार्टी जॉइन करके उन्होंने सभी को चौंका दिया है।

भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के दौरान आरके राय प्रदेश कार्यालय पहुंचे और डेढ़ सौ समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ली। भाजपा प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी की मौजूदगी में अब आरके राय ने भाजपा से वफादारी की कसम खा ली है और वे मौजूदा कांग्रेस सरकार के खिलाफ सियासी रण में कूदने को तैयार हैं।

कांग्रेस के टिकट पर विधायक बने थे
पूर्व विधायक आर. के राय अजीत जोगी के कितने करीबी थे। इस बात का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि जब अजीत जोगी ने कांग्रेस से अलग होकर छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस बनाई थी, तब आर के राय भी अजीत जोगी के साथ कांग्रेस छोड़ जोगी कांग्रेस में आ गए थे। इसके बाद कांग्रेस ने उन्हें पार्टी से बाहर कर दिया था। साल 2013 के विधानसभा चुनाव में आर के राय बालोद जिले के गुंडरदेही से कांग्रेस की टिकट विधायक बनकर आए थे।

2018 के विधानसभा चुनाव में मिली हार
2018 के विधानसभा चुनाव में जोगी कांग्रेस ने भी उन्हें गुंडरदेही से चुनावी मैदान में उतारा था। मगर आरके राय बुरी तरह से चुनाव हार गए। उस चुनाव में कांग्रेस, बीजेपी के बाद राय तीसरे स्थान पर रहे थे। आर.के राय को सिर्फ 8648 वोट ही मिले थे। जबकि दूसरे नंबर पर रहे बीजेपी के दीपक साहू को 54975 वोट मिले। कांग्रेस के कुंवर सिंह निशाद को 110369 वोट मिले थे। इस प्रकार इस सीट पर कांग्रेस ने कब्जा किया था।

अनलॉक-4 के दिशा निर्देश: स्कूल-कॉलेज से सिनेमाघरों के लिए रहेगा अहम… जाने क्या है सरकार की मंशा
स्पुतनिक लाइट: कोरोना के खिलाफ काफी होगी सिंगल डोज, भारत में ट्रायल के लिए मिली मंजूरी
छत्तीसगढ़ में कोरोना: एक लाख से नीचे पहुंची एक्टिव मरीजों की संख्या…. पिछले 24 घंटों में सामने आए 6 हजार 577 नए केस… 149 लोगों की हुई मौत
एशिया के सबसे अमीर शख्स की सीमेंट किंग बनने की तैयारी, जानें क्या है गौतम अडानी की योजना
सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद सादगी से निकली रथयात्रा, पुरी के राजा ने सोने के झाडू से की सफाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भिलाई नगर विधायक ने की देवी मां की पूजा… भिलाई वासियों के लिए मांगी सुख समृद्धि भिलाई नगर विधायक ने की देवी मां की पूजा… भिलाई वासियों के लिए मांगी सुख समृद्धि
Next Article पीएम मोदी ने किया गोबर धन प्लांट का लोकार्पण, दो साल में 75 और शहरों में लगेंगे बायो सीएनजी प्लांट मणिपुर आतंकी हमले पर पीएम मोदी ने जताया शोक, कहा- कभी भुलाया नहीं जा सकता बलिदान

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?