ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जनजातीय समाज के बारे में देश को अंधेरे में रखा गया, सरकार चलाने वालों ने स्वार्थ को दी प्राथमिकता-पीएम मोदी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

जनजातीय समाज के बारे में देश को अंधेरे में रखा गया, सरकार चलाने वालों ने स्वार्थ को दी प्राथमिकता-पीएम मोदी

By @dmin
Published: November 15, 2021
Share
जनजातीय समाज के बारे में देश को अंधेरे में रखा गया, सरकार चलाने वालों ने स्वार्थ को दी प्राथमिकता-पीएम मोदी
जनजातीय समाज के बारे में देश को अंधेरे में रखा गया, सरकार चलाने वालों ने स्वार्थ को दी प्राथमिकता-पीएम मोदी
SHARE

भोपाल (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भोपाल में जनजातीय महासम्मेलन के दौरान सभी को बिरसा मुंडा जयंती की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भारत की आजादी में जनजातीय समाज का बहुत योगदान है, लेकिन उनके इतिहास को अंधेरे में रखा गया। विपक्ष पर निशाना साधते हुए पीएम ने कहा कि जनजातीय समाज के बारे में देश को बताया ही नहीं गया। जानकारी दी भी गई तो बहुत सीमित दायरे में दी गई। ऐसा इसलिए क्योंकि आजादी के बाद दशकों तक जिन्होंने सरकार चलाई, उन्होंने स्वार्थ को प्राथमिकता दी। भारत की आबादी का 10 फीसदी हिस्सा होने के बावजूद सरकार ने उनके योगदान को नजरअंदाज कर दिया। आदिवासियों की परंपरा, उनकी बहादुरी को नजरअंदाज किया गया। क्या जनजातीय समाज के योगदान के बिना स्वतंत्रता संग्राम की कल्पना की जा सकती है।

दुनिया को भारत की जनजातियों से सीखने की जरूरत 
पीएम ने कहा कि दुनिया के पढ़े लिखे देशों में भी टीकाकरण को लेकर सवाल उठते हैं। लेकिन मेरा आदिवासी भाई अपनी जिम्मेदारी समझता भी है उसे निभाता भी है। इससे बड़ी बात क्या होगी। सबसे बड़ी महामारी से पूरी दुनिया लड़ रही है। इस बीच जनजातीय समाज के भाइयों का वैक्सिनेशन के लिए आगे आना अपने आप में अनोखा है। बाकी लोगों को भारत की जानजाति से सीखना चाहिए।

बाबासाहेब पुरंदरे को किया याद
आज जब मैं आपसे अपनी विरासत संजोने की बात कर रहा हूं तब मैं आपसे बाबासाहेब पुरंदरे की भी बात करुंगा। बाबासाहेब पुरंदरे ने छत्रपति शिवाजी महाराज के इतिहास को लोगों तक पहुंचाने का जो काम किया, वो अभूतपूर्व है। यह आदर्श हमें निरंतर प्रेरणा देते रहेंगे।

भुलाया नहीं जा सकता आदिवासियों का योगदान 
गुलामी के कालखंड में विदेशी शासन के खिलाफ मिजो आंदोलन, रानी कमलापति का बलिदान, देश इन्हें भूल नहीं सकता। वीर महाराणा प्रताप के संघर्ष की कल्पना उन बहादुर भीलों के बिना नहीं की जा सकती, जिन्होंने कंधे से कंधा मिलाकर राणा प्रताप के साथ युद्ध के मैदान में खुद को बलि चढ़ा दिया। हम इन सभी लोगों के ऋणि हैं। लेकिन अपनी विरासत में उन्हें उचित स्थान देकर अपना दायित्व जरूर निभा सकते हैं।

तेजी से हो रहा आदिवासियों के लिए काम 
आज चाहे गरीबों के घर हों या शौचालय हों या स्कूल हों या मुफ्त बिजली कनेक्शन। यह सब जिस गति से शहरों में हो रहा है, उसी गति से आदिवासी क्षेत्रों में भी हो रहा है। आज अगर देश के करोड़ों परिवारों को पीने का शुद्ध पानी पाइप से पहुंचाया जा रहा है, तो यही काम आदिवासियों के लिए भी चल रहा है।

Breaking News : साय कैबिनेट का विस्तार…. तीन मंत्रियों ने ली शपथ… 11 से 14 हुई छत्तीसगढ़ में मंत्रियों की संख्या
ICC की अहम बैठक: T-20 विश्व कप पर फैसला अगले माह तक के लिए टला
दर्दनाक सड़क हादसा, नील गाय से टकराई कार, तीन लोगों की मौत
श्री रामलला दर्शन योजना : छत्तीसगढ़ के 850 श्रद्धालु अयोध्या के लिए रवाना… मंत्री टंक राम वर्मा ने ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री से लेफ्टिनेंट वंशिका पाण्डेय ने की सौजन्य मुलाकात
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article वायु प्रदूषण सुप्रीम कोर्ट की फटकार का दिखा असर, 4 जिलों में बंद हुए स्कूल वायु प्रदूषण सुप्रीम कोर्ट की फटकार का दिखा असर, 4 जिलों में बंद हुए स्कूल
Next Article धन्वंतरी मेडिकल स्टोर में प्रतिदिन की बिक्री में हुआ इजाफा… निगमायुक्त ने रात्रि में मेडिकल स्टोर पहुंचकर ग्राहकों से की चर्चा… हर्बल प्रोडक्ट भी खरीदें धन्वंतरी मेडिकल स्टोर में प्रतिदिन की बिक्री में हुआ इजाफा… निगमायुक्त ने रात्रि में मेडिकल स्टोर पहुंचकर ग्राहकों से की चर्चा… हर्बल प्रोडक्ट भी खरीदें
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?