ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जनचौपाल: अवैध कब्जा पर रोक लगाने राजस्व अधिकारियों को दिए निर्देश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

जनचौपाल: अवैध कब्जा पर रोक लगाने राजस्व अधिकारियों को दिए निर्देश

By @dmin
Published: July 19, 2022
Share
SHARE

रायपुर। कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भुरे ने अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित जनचौपाल में आए लोगों की समस्याओं और मांगो से अवगत हुए तथा उस पर तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। कलेक्टर डॉ भुरे को आज जनचौपाल में 39 लोगों ने कलेक्टोरेट पहुंचकर अपनी समस्याएं बताई।

जनचौपाल में गोबरा-नवापारा तहसील के ग्राम रामबाई साहू ने पांच माह से राशन नही मिलने संबंधी तथा भनपुरी के देवकी साहू ने राशन कार्ड में नाम जुड़वाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया। इस आवेदन पर तत्काल कार्यवाही करते हुए कलेक्टर भुरे ने खाद्य अधिकारी को तत्काल नाम जोडऩे और रामबाई को राशन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। खाद्य अधिकारी द्वारा नाम जोडऩे की कार्यवाही करने के साथ-साथ रामबाई को संबंधित राशन दुकान से राशन उपलब्ध कराया गया। आमासिवनी के निवासियों ने आवासीय जमीन का पट्टा दिलाने, गुढिय़ारी के उमेन्द्र सिंह सोनवानी ने गंभीर बीमारी से पीडि़त अपनी बच्ची की ईलाज के लिए आर्थिक सहायता हेतु, देवपूरी के चंदन गिलहरे ने व्यवसाय हेतु तथा तिल्दा-नेवरा की शीलू सोनी ने आर्थिक सहायता संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया। कलेक्टर ने इन आवेदनों पर नियमत: कार्रवाई करने का आश्वासन संबंधितों को दिए। इसी तरह अभनपुर विकासखंड के ग्राम तामासिवनी के ग्रामीणों ने पानी टंकी से बांधा तालाब तक रोड निर्माण के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। इस पर कलेक्टर भुरे ने पी.डब्ल्यू,डी विभाग के अधिकारियों को सुगम सड़क के तहत प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।

आज की जनचौपाल में मिले आवेदनों में से शासकीय और निजी जमीनों के अवैध कब्जा और राजस्व रिकॉर्ड में सुधार के लिए प्रस्तुत आवेदनों पर कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों को इनके त्वरित निराकरण के लिए कहा। आर.डी.ए कॉलोनी टीकरापारा की यशवंता चौधरी ने अभनपुर तहसील के ग्राम सिगांरभाठा स्थित निजी जमीन पर स्थानीय ग्रामीणों द्वारा अवैध कब्जा करने की शिकायत की। इसी तरह आमासिवनी निवासी पिंटू साहू ने आमासिवनी में बाजार के समीप बनी सोसायटी और सरकारी भवन की भूमि पर कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जा कर दुकान एवं मकान निर्माण किए जाने संबंधी, विजय बजाज ने ग्राम काठाडीह स्थित शासकीय भूमि पर अनाधिकृत व्यक्तियों द्वारा कब्जा करने संबंधी, पुरानी बस्ती के शशि शर्मा ने रायपुरा के निजी आवासीय जमीन पर कब्जा करने संबंधी और रामसागरपारा के मोहल्ला के समस्त निवासीयों ने मॉ बम्लेश्वरी मंदिर, सिंधी स्कूल के पीछे किए गए अवैध कब्जे को हटाने संबंधी शिकायत की। कलेक्टर ने इस पर तत्काल संबंधित राजस्व अधिकारियों को कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

स्वास्थ्य विभाग ने होम आईसोलेशन को लेकर जारी किए नए निर्देश…. होम आईशोलेशन वाले कोरोना संक्रमितों को तत्काल दी जाए मेडिसिन किट
भेंट-मुलाकात: छत्तीसगढ़ ने दुनिया को बताया गोबर की कीमत, जनकल्याणकारी योजनाओं का मिल रहा फीडबैक
आधार और आयुष्मान कार्ड से संबंधित कार्य तुरंत करें, शिविर का अंतिम चरण 29 मई तक
मुख्यमंत्री साय ने किया खिलाड़ियों का सम्मान, 130 खिलाड़ियों को मिली 2 करोड़ की सम्मान राशि
फूल मंडी में लावारिस बैग से मिला आईईडी विस्फोटक, एनएसजी ने किया निष्क्रिय
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Guidelines for treatment and monitoring of corona infects in home isolation 15,528 नए कोरोना संक्रमित मिले, सक्रिय केस बढ़कर 1.43 लाख से ज्यादा हुए
Next Article हर घर हरियाली अभियान: जिले में एक ही दिन में लगभग साढ़े तीन लाख पौधे रोपे गए, भूपेश बघेल ने सीएम हाउस में लगाया रुद्राक्ष का पौधा
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?