ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जज बनाम जज मामला: सुप्रीम कोर्ट ने बंगाल सरकार को जारी किया नोटिस, हाईकोर्ट में सुनवाई पर रोक
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedNational

जज बनाम जज मामला: सुप्रीम कोर्ट ने बंगाल सरकार को जारी किया नोटिस, हाईकोर्ट में सुनवाई पर रोक

By Om Prakash Verma
Published: January 27, 2024
Share
जज बनाम जज मामला: सुप्रीम कोर्ट ने बंगाल सरकार को जारी किया नोटिस, हाईकोर्ट में सुनवाई पर रोक
जज बनाम जज मामला: सुप्रीम कोर्ट ने बंगाल सरकार को जारी किया नोटिस, हाईकोर्ट में सुनवाई पर रोक
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। सुप्रीम कोर्ट ने कलकत्ता हाईकोर्ट के जज बनाम जज मामले में पश्चिम बंगाल सरकार और कलकत्ता हाईकोर्ट में याचिका दायर करने वाले याचिकाकर्ता को नोटिस जारी किया है। सुप्रीम कोर्ट ने मामले की सुनवाई 29 जनवरी तक टाल दी है। साथ ही कलकत्ता हाईकोर्ट में फर्जी जाति प्रमाण पत्र मामले की सुनवाई पर फिलहाल रोक लगा दी है। सुप्रीम कोर्ट ने जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय के सीबीआई जांच के निर्देश पर भी रोक लगा दी है। कलकत्ता हाईकोर्ट के जज बनाम जज मामले पर सुप्रीम कोर्ट में आज विशेष सुनवाई हुई। सुप्रीम कोर्ट, कलकत्ता हाईकोर्ट के जज अभिजीत गंगोपाध्याय के अन्य जज पर लगाए आरोपों पर स्वत: संज्ञान लेकर इस मामले की सुनवाई की। मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ समेत पांच जजों की पीठ इस मामले की सुनवाई की।

क्या है मामला
कलकत्ता हाईकोर्ट के जज जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने आरोप लगाए हैं कि उनके सहयोगी जज सोमेन सेन एक राजनीतिक पार्टी के लिए काम कर रहे हैं। जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय की अध्यक्षता वाली एकल जज पीठ ने मेडिकल एडमिशन में कथित अनियमितता के मामले में सीबीआई जांच का आदेश दिए थे। जिस पर जस्टिस सोमेन सेन की अध्यक्षता वाली डिवीजन बेंच ने रोक लगा दी थी। इस पर जस्टिस अभिजीत ने डिवीजन बेंच के सीबीआई जांच के आदेश पर रोक के आदेश के बावजूद फिर से सीबीआई जांच के आदेश दिए, साथ ही सुप्रीम कोर्ट से भी इस मामले को देखने की अपील की थी। जिसके बाद अब सुप्रीम कोर्ट ने मामले पर सुनवाई की।

जस्टिस गंगोपाध्याय ने ये भी सवाल किया था कि जस्टिस सोमेन सेन को सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने साल 2021 में ही ट्रांसफर करने की सिफारिश की थी, लेकिन इसके बावजूद जस्टिस सोमेन सेन अब तक कलकत्ता हाईकोर्ट में क्यूं हैं? जस्टिस गंगोपाध्याय ने जस्टिस सोमेन सेन की एक कथित निजी चैट का भी खुलासा किया, जिसमें उन्होंने जस्टिस अमृता सिन्हा को अपने चैंबर में बुलाकर कहा था कि ‘अभिषेक बनर्जी का राजनीतिक भविष्य है और उन्हें परेशान नहीं किया जाना चाहिएÓ। जस्टिस सिन्हा ने कलकत्ता हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस को इस मामले की जानकारी दी थी। कलकत्ता हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस ने बाद में इसकी जानकारी देश के मुख्य न्यायाधीश को भी दी थी।

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत विधानसभा आवासीय परिसर में पौधरोपण, सीएम साय ने लगाया बेल का पौधा
बड़ी साजिश नाकाम: नक्सलियों ने किया आईईडी बम से हमला, एक जवान घायल, मौके से मिले चार जिंदा आईईडी
अगर चुना गया तो भारत के साथ संबंधों को मजबूत करना होगी प्राथमिकता: जो बाइडेन
छत्तीसगढ़ की उमा हिन्दी ट्रेड परीक्षा में देश में अव्वल, पीएम मोदी 2 अक्टूबर को करेंगे सम्मान
दीपावली की रात तीन मंजिला मेडिकल स्टोर में लगी आग…. कड़ी मशक्कत कर दमकल कर्मियों ने पाया आग पर काबू
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article एमजीएम स्कूल में हादसा: गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान स्मोक डिवाइस में ब्लास्ट से तीन बच्चे झुलसे, स्कूल प्रशासन बन रहा अनजान एमजीएम स्कूल में हादसा: गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान स्मोक डिवाइस में ब्लास्ट से तीन बच्चे झुलसे, स्कूल प्रशासन बन रहा अनजान
Next Article सड़क पर स्टंटबाजी पड़ी भारी, अब खाएंगे जेल की हवा… रायपुर में 16 बाइकर्स पर एफआईआर

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?