ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ‘जगार-2022’ मेला बना लोगों के आकर्षण का केन्द्र… छत्तीसगढ़ सहित 12 राज्यों के लगे हैं 140 स्टॉल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedRaipur

‘जगार-2022’ मेला बना लोगों के आकर्षण का केन्द्र… छत्तीसगढ़ सहित 12 राज्यों के लगे हैं 140 स्टॉल

By @dmin
Published: June 20, 2022
Share
SHARE

रायपुर । राजधानी रायपुर के छत्तीसगढ़ पंडरी हाट बाजार परिसर में आयोजित ‘‘जगार-2022’’ मेला को लोगों से मिल रहे प्रतिसाद को देखते हुए इस मेले को 5 दिनों के लिए बढ़ा दिया गया है, अब यह मेला 24 जून तक चलेगा। जगार मेला लोगों के आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है, राजधानीवासियों के लिए आज रविवार की शाम लोगों के लिए सौगात बनी। यहां आए लोगों ने जमकर खरीददारी की। इस मेले में छत्तीसगढ़ सहित 12 राज्यों के शिल्पकारों एवं बुनकरों के विभिन्न उत्पाद के प्रदर्शन सह विक्रय के लिए 140 स्टॉल लगे हैं। शिल्पकारों और बुनकरों के उत्पादों को बेहतर प्रतिसाद मिल रहा है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को विगत 16 जून को मेले के अवलोकन के दौरान शिल्पकारों और कलाकारों का उत्साहवर्धन किया था। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस आयोजन के लिए हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री चंदन कश्यप और विभागीय अधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा था कि शिल्पकारों और बुनकरों की कलाओं को आगे लाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री बघेल को शिल्पकारों ने 10 दिवसीय मेले के आयोजन को और बढ़ाने का आग्रह किया था। मुख्यमंत्री ने शिल्पकारों की मांग पर संवेदनशील पहल करते हुए इस 10 दिवसीय मेले के आयोजन को 5 दिनों के लिए आगे बढ़ा दिया गया है।

गौरतलब है कि जगार मेला 10 जून से शुरू हुआ है और 24 जून तक चलेगा। इस प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ के अतिरिक्त 12 राज्यों के हस्तशिल्पकारों को अपनी उत्पाद का प्रदर्शन-सह-विक्रय के लिए आए हुए हैं। इस अवसर पर मेला परिसर में आये लोगों के लिए प्रतिदिन संस्कृति विभाग की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जा रहा है। आज की सांस्कृतिक संध्या में ब्लिस डांस गु्रप कोलकाता के 12 सदस्यों और गरियाबंद के लोक कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुति ने लोगों को थिरकने को मजबूर कर दिया। यहां बड़ी संख्या में लोग आकर अपनी मन-पसंद गृह सज्जा और सजावटी वस्तुओं के साथ-साथ पारंपरिक वस्त्रों की भी खरीददारी कर सांस्कृतिक संध्या का भी लुफ्त उठा रहे हैं। जगार मेले में अब तक 65 लाख रूपए से अधिक की बिक्री हो चुकी है। यह मेला आम लोगों के लिए प्रातः 11 बजे से रात्रि 10 बजे तक खुला रहता है।

उल्लेखनीय है कि जगार मेले में हस्तशिल्प के विभिन्न उत्पादों के साथ ही हाथकरघा, खादी ग्रामोद्योग, माटीकला के अनेक आकर्षक उत्पादों की प्रदर्शनी बिक्री के लिए लगाई गई है। इन स्टॉलों में से छत्तीसगढ़ के लिए कुल 80 स्टॉल आवंटित किए गए हैं। वहीं मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, बिहार, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, दिल्ली और जम्मू एवं कश्मीर के शिल्पकार 60 स्टॉलों में अपने उत्पादों को प्रदर्शित कर रहे हैं। जगार मेला-सह प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ राज्य के सुप्रसिद्ध हस्तशिल्प बेलमेटल शिल्प, लौह शिल्प, काष्ठ शिल्प, बांस शिल्प कालीन शिल्प, शिसल शिल्प, गोदना शिल्प, तुमा शिल्प, टेराकोटा शिल्प, छिंद कांसा, हाथकरघा वस्त्रों में कोसे की साड़िया, दुपट्टा, सलवार सूट, ड्रेस मटेरियल, बेडशीट, चादरें एवं विभिन्न प्रकार के रेडीमेंट वस्त्र का प्रदर्शन सह-विक्रय किया जाएगा। जगार मेला-2022 में उत्तर प्रदेश के लखनऊ की चिकनकरी, बनारस की बनारसी साड़ी, मध्यप्रदेश की चंदेरी, महेश्वरी एवं टीकमगढ़ का ब्रांस, पश्चिम बंगाल का जूटवर्क, कांथावर्क एवं बंगाली साड़ियों के अतिरिक्त पंजाब की फूलकारी, राजस्थान की मोजरी व गुजरात, दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र, बिहार एवं जम्मू-कश्मीर सहित कुल 11 राज्यों की शिल्प कलाओं का संग्रह देखने को मिल रहा है।

Big accident : नेशनल हाइवे में हादसा, बस- फॉर्च्यूनर की भिड़ंत में आठ की मौत… 30 से ज्यादा घायल                   
छत्तीसगढ़ के उच्च शिक्षा विभाग को मिला स्कॉच सिल्वर अवार्ड, सीएम बघेल ने दी बधाई
Splitsvilla 14 की विनर साउंडूस मौफकीर, जिनकी फोटोज ने बनाया सबको दीवाना
छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. रामप्रताप ने संभाला पद, सीएम साय हुए शामिल
आस्था के महासंगम में उमड़ा जन सैलाब, उत्साह और श्रृद्धा के साथ बप्पा को भक्तों ने दी विदाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम का क्रेज बढ़ा… अब चिल्फी और रेंगाखार जंगल के ग्रामीणों ने स्कूल खोलने की मांग
Next Article वनोपज का उचित मूल्य मिलने पर आदिवासियों की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत…

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?