ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जगन्नाथपुर में नन्हें जैसलमेर जैसी दिखी फिल्मी कहानी…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

जगन्नाथपुर में नन्हें जैसलमेर जैसी दिखी फिल्मी कहानी…

By @dmin
Published: September 22, 2022
Share
SHARE

रायपुर। बॉलीवुड की फिल्म है ‘नन्हे जैसलमेर’ जिसमें अभिनेता थे बॉबी देओल और बाल कलाकार द्विज यादव। यह फिल्म 2007 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म की कहानी कुछ ऐसी थी, कि नन्हे नाम के किरदार में द्विज यादव अखबारों और मीडिया में बॉबी देओल की तस्वीरें और खबरें पढ़कर उनका दीवाना हो जाता है। वह उन्हें बहुत पसंद करता है। अपना दोस्त मानता है और इस आस व यकीन में भी रहता है कि कभी न कभी बॉबी देओल, उससे मिलने जरूर आएंगे। इत्तेफाक ऐसा होता है कि जैसलमेर राजस्थान में ही फिल्म शूटिंग करने के लिए बॉबी देओल पहुंचते हैं और उन्हें अपने इस नन्हे फैन के बारे में पता चलता है। फिर उनकी अच्छी खासी दोस्ती होती है। यह पल व कहानी दिल को छू लेने वाली होती है। ऐसी ही कुछ कहानी छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में सामने आई है, जहां 3 साल की बच्ची वैष्णवी रानी यादव छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की नन्हीं फैन के नाम से मशहूर हो गई है। बच्ची ने वीडियो बनाकर मुख्यमंत्री ‘ककाÓ से जल्दी आने की अपील की थी। मुख्यमंत्री उनके गांव पहुंचे, बच्ची से मिले और बोले-ले आगे तोर कका।

बालोद जिले के ग्राम जगन्नाथपुर में भेंट मुलाकात कार्यक्रम में पहुंचे सीएम भूपेश बघेल ने बच्ची वैष्णवी यादव को गोद में उठाकर खूब दुलारा। उन्हें ढेर सारा प्यार दिया। इस बच्ची का सपना साकार किया। यह सपना था अपने कका से मिलने का। मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ सहित देश भर में कका नाम से चर्चित हैं। वायरल वीडियो में बच्ची के ललक को देख सीएम भी रह नहीं पाए। उन्होंने भेंट मुलाकात में अपनी नन्हीं फैन वैष्णवी के ही गांव में जाने की योजना बनाई। बकायदा वहां पहुंचे और वैष्णवी से मिले। बच्ची ने भी उन्हें यादगार के रूप में खास तोहफा दिया, तो मुख्यमंत्री जी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी बच्ची का वीडियो फोटो शेयर करते हुए लिखे – ले आगे तोर कका।

बच्ची के दो वीडियो छत्तीसगढ़ में वायरल हुए थे। इसमें एक वीडियो में वह पोस्टर देखकर मुख्यमंत्री को पहचान कर कका बोल रही थी। तो दूसरा वीडियो भेंट-मुलाकात की तैयारी के दौरान बच्ची ने स्नेहिल अपील छत्तीसगढ़ी में की थी कि जल्दी हमर गांव आबे कका में तोर अगोरा में बैठे हो।

ग्राम जगन्नाथपुर की रहने वाली 3 साल की बच्ची वैष्णवी यादव को जब भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल स्वयं इस बच्ची के पास आए और उसे पहचानते हुए कहा, अच्छा यही है वैष्णवी। उन्होंने बच्ची के परिजनों से बातचीत भी की और वैष्णवी द्वारा दिए गए फ्रेम तोहफे को स्वीकार किया। वैष्णवी अपने ‘ककाÓ से मिलने के इंतजार में काफी देर तक बैठी हुई थी। कका से मिलने के लिए भीड़ इतनी थी कि लोग धक्का-मुक्की कर रहे थे। ऐसे में वह निराश होकर रोने भी लगी थी, जिसे देखते हुए कका ने तत्काल उसे दुलारते हुए उनके पिता दीपक यादव की गोद से उठाकर अपनी गोद में ले लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री की नजर वैष्णवी की हथेली पर पड़ी, जिस पर मेहंदी सजी थी, जिस पर लिखा था मोर मयारू कका भूपेश बघेल। मेहंदी देखकर उन्होंने कहा- वाह! बढिय़ा मेहंदी सजाई हो। मोर से बिकट मया करथस का नोनी? यह सुनकर आसपास खड़े लोग ठहाके मारकर हंस पड़े।

जैसे ही मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर गांव पहुंचा वैष्णवी उनसे मिलने के लिए आतुर हो रही थी। वह बार-बार पिता के हाथ खींचते हुए मंच की ओर बढऩे का इशारा करती थी। जब मुख्यमंत्री पहुंचे तो उसकी आतुरता और बढ़ गई, लेकिन मुलाकात नहीं हो पा रही थी। वह इंतजार में ही बैठी थी, फिर कार्यक्रम के अंत में स्वयं मुख्यमंत्री वैष्णवी से मिलने के लिए उनके पास पहुंचे और उसे पहचान भी गए। इस दौरान विधायक संगीता सिन्हा ने मुख्यमंत्री से वैष्णवी को मिलवाते हुए कहा कि यह वही बेटी है। पिता ने भेंट किया सीएम को फ्रेम, लिखा था पहुना ल मया के पाती, साथ मे दिया एक अनूठा पत्र। जिसमें बेटी है तो कल है के उद्देश्य को बतलाया गया था। उन्होंने इस पत्र के जरिए मुख्यमंत्री से अपेक्षा भी की कि दिवाली पर लक्ष्मी पूजन दिवस पर बेटी तिहार के रूप में भी मनाया जाना चाहिए। जैसे बेटियों के सम्मान में जगन्नाथपुर में मिट्टी के दीपक जलाए जाते हैं वैसे हर गांव और शहर में होना चाहिए। उन्होंने पत्र के जरिए बताया कि समाज में बेटी बेटा के प्रति भेदभाव दूर होना चाहिए।

मुख्यमंत्री के भेंट मुलाकात के दौरान वैष्णवी को तोहफा भी मिला, जिसमें फ्रॉक, गुल्लक और पहाड़ा था। घर आते ही उसने वही फ्रॉक पहनकर सबको बताती रही कि उनके कका ने यह गिफ्ट दिया है।

बुधवार को वैष्णवी रानी यादव मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कका के बालोद से रवानगी पर उदास हो गई। वह अपने पिता के साथ आभार पाती भेंट करने के लिए बुधवार को बालोद में कला केंद्र पहुंची थी। इस दौरान पिता के जरिए आभार पाती भेंट की। नन्हीं वैष्णवी के आंखों में आसूं देख मुख्यमंत्री ने कहा अब काबर रोवत हवस नोनी। आभार पाती में बेटी है, तो कल है का संदेश देते हुए मुख्यमंत्री के फेसबुक, ट्विटर और सीएमओ के फेसबुक पेज, अकाउंट पर बेटी वैष्णवी से संबंधित डाले गए पोस्ट के स्क्रीनशॉट और बच्ची की कका से पहली मुलाकात की तस्वीरें शामिल किए गए थे। वैष्णवी की ओर से लिखा गया था, धन्यवाद मोर कका, आप की लाडली वैष्णवी रानी, मोर से मिलेव, हमर गांव आयेव, मोला पायेव, दुलारेव, मोला बहुत अच्छा लागिस।

अब न्यूजीलैंड ने की आईपीएल 2020 के मेजबानी की पेशकश, श्रीलंका और यूएई पहले से हैं कतार में
सुपेला अंडरब्रिज के धीमे निर्माण से व्यापारियों में नाराजगी, भिलाई चेंबर ने आयुक्त को ज्ञापन सौंप रखी यह मांग
शाहरुख के प्रशंसकों के लिए अब होगी असली दीवाली, किंग खान ने शुरू की ‘पठान’ की शूटिंग
कांग्रेस, जोगी कांग्रेस सहित कई संगठनों के 300 कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का दामन, मंत्री बृजमोहन ने किया स्वागत
सिर्फ 7 आमों की रखवाली में लगे हैं 4 गार्ड और 6 कुत्ते, जानें क्यों इतना खास है यह मैंगो?
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 335 # 22 september 2022
Next Article Good News : रायपुर में 27 से शुरू होंगे रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के मैच, पहले मैच में मिलेगी फ्री एंट्री

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?