ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जंजगिरी के स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के छात्रों ने दी प्रतिक्रिया, गुणवत्ता के मामले में हमारा स्कूल सबसे अच्छा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

जंजगिरी के स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के छात्रों ने दी प्रतिक्रिया, गुणवत्ता के मामले में हमारा स्कूल सबसे अच्छा

By @dmin
Published: March 16, 2022
Share
जंजगिरी के स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के छात्रों ने दी प्रतिक्रिया, गुणवत्ता के मामले में हमारा स्कूल सबसे अच्छा
जंजगिरी के स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के छात्रों ने दी प्रतिक्रिया, गुणवत्ता के मामले में हमारा स्कूल सबसे अच्छा
SHARE

कुम्हारी में स्कूलों और आंगनबाडिय़ों की बेहतर होगी सूरत, कलेक्टर ने प्रस्ताव भेजने के दिये निर्देश
कुम्हारी के सभी स्कूलों में पहुँचे कलेक्टर, पढ़ाई और इंफ्रास्ट्रक्चर की ली जानकारी

दुर्ग। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने आज कुम्हारी में स्कूल इंफ्रास्ट्रक्चर और शैक्षणिक गुणवत्ता का निरीक्षण किया। वे कुम्हारी के सभी शासकीय स्कूलों में पहुँचे। इन स्कूलों में उन्होंने बच्चों से बातचीत कर उनकी पढ़ाई की स्थिति जानी। उनसे मिड डे मील के बारे में पूछा और उपलब्ध अधोसंरचना की जानकारी शिक्षकों से ली। इस दौरान अध्यक्ष राजेश्वर सोनकर एवं अन्य जनप्रतिनिधि तथा अधिकारी उपस्थित थे।

आत्मानंद स्कूल जंजगिरी में देखा स्मार्ट क्लास
कलेक्टर सबसे पहले स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल जंजगिरी पहुँचे। यहाँ उन्होंने स्मार्ट क्लास और लाइब्रेरी देखी। शिक्षकों ने बताया कि किस तरह से प्रोजेक्टर के माध्यम से पढ़ाई की जाती है। वहां उन्होंने बच्चों से पूछा कि यहां कैसा लग रहा है। बच्चों ने बताया कि टीचर बहुत मेहनत से पढ़ा रहे हैं और यहां बहुत अच्छा लग रहा है। स्मार्ट क्लास में पढ़ाई होती है। कलेक्टर जिस कक्षा में पहुँचे, वहाँ प्राफिट एंड लास की पढ़ाई हो रही थी। कलेक्टर ने ब्लैकबोर्ड में लिखे एसीपी शब्द का मतलब बच्चों से पूछा। बच्चों ने बताया कि इसका मतलब होता है एक्चुअल कास्ट प्राइज। कलेक्टर ने यहां की लाइब्रेरी भी देखी। लाइब्रेरी में कांपिटिशन का एवं बच्चों के लिए उपयोगी किताबों का बहुत अच्छा कलेक्शन है। शिक्षकों ने बताया कि रोटेशन में यहां विद्यार्थी आते हैं। स्कूल में हर जगह पर उपयोगी सामग्री का अंकन किया गया है। मसलन एक जगह दिखाया गया है कि किस प्रकार जेसी बोस ने केस्कोग्राफ के माध्यम से यह बताया कि पौधे भी उसी तरह की मानसिक प्रतिक्रिया करते हैं जिस तरह से इंसान करते हैं। शिक्षकों ने बताया कि यहां पर बच्चों को स्टोरीटेलिंग के साथ पाठ का मर्म बताया जाता है। इसके अलावा कलात्मक क्षेत्रों में और स्पोट्र्स में भी बच्चों को प्रमोट किया जा रहा है।

परसदा में शिक्षकों की कमी दूर होगी
कलेक्टर ने परसदा स्कूल का निरीक्षण भी किया। यहाँ उन्होंने स्टाफ के बारे में पूछा। प्रधानाध्यापक ने बताया कि यहां तीन शिक्षकों की कमी है। कलेक्टर ने कहा कि शीघ्र ही इस स्कूल में शिक्षकों की पदस्थापना की जाएगी। प्रधानाध्यापक ने ड्रेनेज की समस्या भी कलेक्टर के समक्ष रखी। कलेक्टर ने सीएमओ से इसे ठीक करा लेने के लिए कहा।

रामपुर में दुरूस्त होगी अधोसंरचना
कलेक्टर ने रामपुर के स्कूलों का भी निरीक्षण किया। यहां पर उन्होंने अधोसंरचना को बेहतर करने प्रस्ताव देने के निर्देश सीएमओ को दिये। उन्होंने कहा कि स्कूलों का जीर्णोद्धार सबसे पहला टास्क है। यहां कलेक्टर ने बच्चों से बातचीत भी की। उन्होंने कोविड में आनलाइन पढ़ाई के कारण बच्चों को हुए नुकसान की स्थिति भी जानने की कोशिश की। उन्होंने आठवी कक्षा की छात्रा ट्विंकल कुर्रे को हिंदी के पेज 56 को धाराप्रवाह पढऩे कहा। ट्विंकल ने इसे पढ़ा लेकिन फ्लो थोड़ा कम था। इस पर कलेक्टर ने कहा कि खूब मेहनत करें, अगले महीने फिर आऊँगा और उम्मीद रहेगी कि तुम इससे ज्यादा फर्राटे से पढ़ पाओगी।

छत्तीसगढ़ द्वारा निजी खदानों के ग्रेड निर्धारण कार्यो को केन्द्रीय मंत्री ने सराहा… छत्तीसगढ़ ने की देश में सबसे पहले खनिज ब्लॉकों की नीलामी की तैयारी
छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य, जिसने भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों को प्रतिवर्ष 6 हजार रूपए अनुदान देने लागू की योजना: भूपेश बघेल
बीजापुर में पुलिस को नक्सल विरोधी अभियान में मिली दोहरी सफलता, 4 नक्सली गिरफ्तार… स्मारक भी किया ध्वस्त
महाराष्ट्र में दो सप्ताह में आएगी तीसरी लहर? 8 लाख के पार हो सकते हैं एक्टिव केस
दूरदर्शन की “चर्चा में” कार्यक्रम में बोले सीएम साय- सुशासन के लिए मोदी की गारंटी पर कर रहे काम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article शक्ति विहार में चला जेसीबी, सड़क की जमीन पर बनाया बाउंड्रीवाल, निगम ने किया ध्वस्त हर्बल गुलाल: 120 रू. में पालक के रस से बने गुलाल के साथ मिठाई भी दे रही है महिलाएं, एमआईसी समेत अधिकारी-कर्मचारियों ने भी खरीदा
Next Article मारवाड़ी युवा मंच की यही है चाह, हर कोई चले अपनी संस्कृति की राह मारवाड़ी युवा मंच की यही है चाह, हर कोई चले अपनी संस्कृति की राह
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?