ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छायाचित्र प्रदर्शनी: मेरे घर के पते में छत्तीसगढ़ लिखा तो इसकी वजह अटल जी, राइटिंग वाल में प्रतिक्रिया लिख रहे युवा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRaipur

छायाचित्र प्रदर्शनी: मेरे घर के पते में छत्तीसगढ़ लिखा तो इसकी वजह अटल जी, राइटिंग वाल में प्रतिक्रिया लिख रहे युवा

By Om Prakash Verma
Published: December 28, 2023
Share
छायाचित्र प्रदर्शनी: मेरे घर के पते में छत्तीसगढ़ लिखा तो इसकी वजह अटल जी, राइटिंग वाल में प्रतिक्रिया लिख रहे युवा
छायाचित्र प्रदर्शनी: मेरे घर के पते में छत्तीसगढ़ लिखा तो इसकी वजह अटल जी, राइटिंग वाल में प्रतिक्रिया लिख रहे युवा
SHARE

ऑक्सीरीडिंग जोन में लगाई गई है प्रदर्शनी
रायपुर। जनसंपर्क विभाग द्वारा नालंदा परिसर में लगाई गई प्रदर्शनी में राइटिंग वाल में लोग अपनी दिलचस्प प्रतिक्रियाएं लिख रहे हैं। आज एक आगंतुक युवक व्यास ने लिखा कि मेरे घर के पते में छत्तीसगढ़ लिखा तो इसकी वजह अटल जी हैं।

उल्लेखनीय है कि इस प्रदर्शनी में राजधानी रायपुर स्थित नालंदा परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी की छत्तीसगढ़ से जुड़ी सुंदर स्मृतियों को संजोती हुई तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित होते छत्तीसगढ़ में केंद्र सरकार की लोककल्याणकारी योजनाओं को दर्शाया गया है। इसका यह चौथा दिन है।

प्रदर्शनी का आयोजन जनसंपर्क विभाग द्वारा किया जा रहा है। इसमें अटल जी के कार्यकाल की उल्लेखनीय उपलब्धियों तथा छत्तीसगढ़ से जुड़े उनके प्रवास के दुर्लभ छायाचित्रों को दिखाया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के अनेक इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट छत्तीसगढ़ में आरंभ हुए हैं जिनसे छत्तीसगढ़ विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रदर्शनी में इनका अवलोकन भी किया जा सकता है। साथ ही प्रधानमंत्री मोदी द्वारा आरंभ की गई जनकल्याणकारी योजनाओं को भी प्रदर्शित किया गया है जिनका लाभ उठाकर छत्तीसगढ़ समृद्धि की ओर बढ़ रहा है। इसका शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को सुशासन दिवस के अवसर पर किया। प्रदर्शनी 31 दिसम्बर तक आम जनता के अवलोकन के लिए खुली रहेगी।

नालन्दा परिसर में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में इस प्रदर्शनी का अवलोकन करने पहुँच रहे हैं। राइटिंग वॉल बोर्ड में बड़ी संख्या में अपनी प्रतिक्रिया भी लिख रहे हैं। शुभारंभ के मौके पर केबिनेट मंत्री श्री ओ पी चौधरी ने मोदी की गारंटी और सुशासन का संकल्प पंक्तियां लिखी हैं। रायपुर ग्रामीण के विधायक मोतीलाल साहू ने अपनी प्रतिक्रिया में लिखा है कि राष्ट्र निर्माता अटल जी को नमन। किसी आगंतुक ने अटल के सपनों का छत्तीसगढ़, अपना खुशहाल छत्तीसगढ़ जैसी पंक्ति लिखी है तो किसी ने अटल जी की कविता को उद्धृत किया है। छोटे मन से कोई बड़ा नहीं होता, टूटे मन से कोई खड़ा नहीं होता।

आज गुरुवार को छायाचित्र प्रदर्शनी का अवलोकन करने आये अम्बिकापुर निवासी और संस्कृत कालेज में अध्ययनरत बालेश्वर पैंकरा जागेश्वर खैरवार एवं प्रमोद कुमार नागेश ने कहा कि यहां आकर अटल जी के अतीत को जानने और समझने का मौका मिला। रायपुर निवासी बी लक्ष्मण राव, कुमारी सुमन, कुमारी टेकेश्वरी एवं कुमारी रुपाली देवांगन ने कहा कि यह प्रदर्शनी खुले में ऑक्सी रीडिंग जोन में लगाई गई है जो स्वत: ही हम को आनन्दित कर रही है यह प्रदर्शनी शानदार लगी।

गोपालकों और किसानों के हित और विकास केलिए सीएम ने शुरू की गोधन न्याय योजना: विधायक देवेंद्र ने दिल से जताया आभार
आरोग्य केंद्र, पीएम आवास व अमृत सरोवर का अतिरिक्त सचिव मनीष ठाकुर ने किया निरीक्षण, स्वसहायता समूह की आजीविकामूलक गतिविधियों की ली जानकारी
सरकार का बड़ा फैसला: सफाई कर्मियों को 10 हजार बोनस का एलान, 16000 न्यूनतम वेतन और मुफ्त इलाज की भी घोषणा
मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल जापान एवं दक्षिण कोरिया के दौरे पर, ग्लोबल आउटरीच मिशन की शुरुआत
अफगान में तालिबान के आते ही जम्मू-कश्मीर में बढ़ीं चिंताएं, 60 युवाओं के गायब होने से उड़ी सुरक्षा बलों की नींद
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भारतीय रेलवे की नई अमृत भारत एक्सप्रेस, आम जनता के लिए क्यों खास है यह ट्रेन, जानिए वंदे भारत और अमृत भारत में फर्क भारतीय रेलवे की नई अमृत भारत एक्सप्रेस, आम जनता के लिए क्यों खास है यह ट्रेन, जानिए वंदे भारत और अमृत भारत में फर्क
Next Article बदला गया अयोध्या स्टेशन का नाम, इस नाम को रेल मंत्रालय की लगी मुहर, सीएम ने दिया था सुझाव बदला गया अयोध्या स्टेशन का नाम, इस नाम को रेल मंत्रालय की लगी मुहर, सीएम ने दिया था सुझाव

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?