ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ सियासी हलचल: पंजाब के बाद छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें, आलाकमान से मिलने 10 विधायक पहुंचे दिल्ली
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedNationalPoliticsRaipur

छत्तीसगढ़ सियासी हलचल: पंजाब के बाद छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें, आलाकमान से मिलने 10 विधायक पहुंचे दिल्ली

By @dmin
Published: September 29, 2021
Share
छत्तीसगढ़ सियासी हलचल: पंजाब के बाद छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें, आलाकमान से मिलने 10 विधायक पहुंच दिल्ली
छत्तीसगढ़ सियासी हलचल: पंजाब के बाद छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें, आलाकमान से मिलने 10 विधायक पहुंच दिल्ली
SHARE

नई दिल्ली/रायपुर (एजेंसी)। पंजाब में जारी सियासी संकट के बीच छत्तीसगढ़ के 10 विधायक बृहस्पत सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस के राज्य प्रभारी पीएल पुनिया से मिलने दिल्ली पहुंचे हैं। बीते काफी दिनों से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और राज्य के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव के बीच ढाई साल के पावर शेयरिंग को लेकर कथित तौर पर विवाद जारी है। इससे पहले 28 अगस्त को कांग्रेस आलाकमान के साथ एक लंबी बैठक हुई थी। बघेल ने कहा कि आने वाले समय में राहुल गांधी राज्य का दौरा करेंगे।

इसके ठीक अगले दिन यानी 29 अगस्त को जब टीएस सिंहदेव लौटे तो उन्होंने कहा कि उन्होंने नेतृत्व से भी बात की और उन्होंने निर्णय सुरक्षित रखा है। आपको यह भी बता दें कि अभी तक राहुल गांधी के राज्य के दौरे को अभी अंतिम रूप नहीं दिया गया है और इस संबंध में बघेल के अक्टूबर के पहले सप्ताह में दिल्ली जाने की संभावना है।

दिल्ली पहुंचे बृहस्पत सिंह ने कहा, हम यहां अपने आलाकमान से मिलने आए हैं। हम आज या कल पुनिया जी (पीएल पुनिया) से मिलेंगे। दरअसल, राहुल गांधी अगले कुछ दिनों में दो दिनों के लिए छत्तीसगढ़ का दौरा करेंगे। हम यहां आलाकमान से यात्रा विस्तार करने का आग्रह कर रहे हैं। ताकि राहुल जी (राहुल गांधी) हमारे राज्य को अधिक समय दे सकें और अधिक लोगों से मिल सकें।

यह पूछे जाने पर कि क्या वह विधायकों के साथ राज्य के राजनीतिक संकट पर चर्चा करने के लिए दिल्ली में हैं, उन्होंने कहा, छत्तीसगढ़ में अब कोई राजनीतिक संकट नहीं है। पिछले महीने लगभग 60 विधायकों ने पीएल पुनिया के माध्यम से आलाकमान को अपनी स्थिति बताई है। अब सब कुछ स्प्ष्ट है।

बीते विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी ने शानदार प्रदर्शन किया। पार्टी 90 में से 68 सीटें जीती। नतीजे आते ही राज्य के चार नेता, बघेल, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, स्पीकर चरण दास महंत और टीएस सिंह देव मुख्यमंत्री पद के लिए दिल्ली के लिए रवाना हो गए। महंत ने स्पीकर पद पर समझौता किया। बघेल और सिंह देव के बीच सीएम की कुर्सी के लिए काफी संघर्ष हुआ। सीएम बनने की रेस में साहू आगे चल रहे थे, लेकिन पीएल पुनिया और राहुल गांधी ने बघेल पर भरोसा जताया। कहा यह भी जा रहा है कि 2.5 साल के फॉर्मूले पर सहमति बनी।

प्रशासन व जनता के सही तालमेल से ही सफल होगा लॉकडाउन
सीएम बघेल ने कहा- छत्तीसगढ़ गोबर खरीदने वाला और गोबर खरीदी को लाभ में बदलने वाला पहला राज्य… पशुपालकों व संग्राहकों को अब तक 100.82 करोड़ रुपए का भुगतान
Breaking News : विधानसभा में मुख्यमंत्री साय की घोषणा, मीसा बंदियों को फिर से मिलेगी सम्मान निधि
शहर के कार्डधारियों को खाद्य व वैक्सीन मुफ्त: विधायक वोरा ने कहा 18 प्लस के लोग स्वयं टीका लगाएं व दूसरों को सुरक्षित रखें
शहर को ग्रीन जोन बनाने दुर्ग से कुम्हारी तक लगाए गए बोगनविलिया, कनेर और चम्पा, शहर से गांव तक लगाए गए 52 हजार 950 पौधे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Last date for online registration for admission in government ITI is 25 August: Directorate of Employment and Training released information जैन भवन में विश्व मैत्री दिवस: भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव हुए शामिल, कहा- विमैत्रीभाव जीवन को देता है नई दिशा, किसी से बैर न रखें
Next Article कांग्रेस सिद्धू में उलझी और कैप्टन ने चल दी नई बाजी, पहुंचे शाह के घर कांग्रेस सिद्धू में उलझी और कैप्टन ने चल दी नई बाजी, पहुंचे शाह के घर

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?