ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ साइकिल पोलो को इस वर्ष मिला पांच स्वर्ण पदक…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

छत्तीसगढ़ साइकिल पोलो को इस वर्ष मिला पांच स्वर्ण पदक…

By @dmin
Published: March 23, 2022
Share
SHARE

भिलाई। छत्तीसगढ़ साइकिल पोलो को इस वर्ष अभूतपूर्व सफलता मिली हैं भारतीय साइकिल पोलो महासंघ द्वारा 8वीं सब जूनियर बालिका 24वीं जूनियर बालिका तथा 22वीं सीनियर महिला राष्ट्रीय साइकिल पोलो चौंपियनशिप का आयोजन 15 से 17 मार्च तक घड़साना राजस्थान में किया गया।

इसमें छत्तीसगढ़ के तीनों ही दलों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय चौंपियन बनकर विजेता ट्राफी पर कब्जा किया, वही पुरुष वर्ग में भारतीय सायकल पोलो महासंघ द्वारा 36वीं सब जूनियर बालक 40 मी जूनियर बालक तथा 42वीं सीनियर पुरुष राष्ट्रीय साइकिल पोलो चौंपियनशिप का आयोजन 17 फरवरी से 20 फरवरी तक मैसूर (कर्नाटका) में किया गया जिसमें छत्तीसगढ़ के तीनों ही. दलों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सब जूनियर बालक तथा जूनियर बालक दल ने राष्ट्रीय चौंपियन बनकर विजेता ट्राफी पर कब्जा किया तथा सीनियर पुरुष वर्ग में चौथा स्थान प्राप्त हुआ।

सीनियर महिला वर्ग में छत्तीसगढ़ ने फाइनल में केरल को एक तरफा मुकाबले में 10 -1 से परास्त किया। जूनियर बालिका वर्ग के फाइनल में छत्तीसगढ़ ने केरल को 5 -1 से परास्त किया । सब जूनियर वर्ग बालिका वर्ग के फाइनल में छत्तीसगढ़ ने केरल को 4-1 से पराजित किया । जूनियर बालक वर्ग के फाइनल में छत्तीसगढ़ ने उत्तर प्रदेश को 6-4 से परास्त कर राष्ट्रीय चौंपियन बनी । सब जूनियर बालक वर्ग में फाइनल में छत्तीसगढ़ ने उत्तर प्रदेश को 8- 3 से परास्त कर विजेता ट्राफी पर कब्जा किया।

भारतीय सायकल पोलो महासंघ के संयुक्त सचिव विनायक चन्नावार एवं छत्तीसगढ़ सायकल पोलो संघ के सचिव प्रदीप कान्हे ने एक संयुक्त विज्ञप्ति में बताया कि विगत 13 वर्षों से अब तक सब जूनियर बालिका ने लगातार स्वर्ण पदक प्राप्त किया है वहीं जूनियर बालिका एवं सीनियर महिला भी लगातार स्वर्ण रजत पदक प्राप्त कर रही है।

साइकिल पोलो मैदान भिलाई निवास में के के सिंह , अधिशासी निदेशक कार्मिक एवं प्रशासन भिलाई इस्पात संयंत्र भिलाई के मुख्य अतिथि में विजेता खिलाडिय़ों का सम्मान किया गया । श्री संदीप नंदनवार अध्यक्ष बीएसपी साइकिल पोलो क्लब तथा सुभाष तिगुरिया उपाष्यक्ष ने मुख्य अतिथि से खिलाडिय़ों का परिचय करवाया। इस अवसर पर विनोद खांडेकर संरक्षक, राकेश शर्मा, ई वी सुनील, सुमाष टिंगुरिया, विनायक चन्नावार तथा प्रदीप कान्हे उपस्थित थे।

श्री सिंह ने व्यक्तिगत रूप से प्रत्येक खिलाड़ी से उनकी उपलब्धियों एवं पारिवारिक पृष्ठभूमि की जानकारी हासिल की अधिकांश खिलाड़ी श्रमिक बस्तियों से है जिनके माता-पिता श्रमिक है खिलाड़ी अपने खेल के साथ-साथ जेब खर्च हेतु छोटी मोटी नौकरियां भी करते हैं साथ साथ पढ़ाई भी करते हैं। श्री सिंह छत्तीसगढ़ साइकिल पोलो संघ एवं बीएसपी सायकल पोलो क्लब कि विगत 15 वर्षों की उपलब्धियों पर अत्यंत प्रसन्न हुए , उन्होंने कहा कि किसी भी खेल संस्था या खेल के विकास में उनके अध्यक्ष सचिव तथा संस्था के सभी पदाधिकारियों का समान योगदान होता है वर्ष 2003 से कार्यरत संस्था ऊंचाई के शिखर पर पहुंच चुकी हैं। खिलाडि़ इंडियन आर्मी, भारतीय वायुसेना में नौकरियां प्राप्त कर रहे हैं। शिक्षाकर्मी तथा निजी शालाओं में व्यायाम शिक्षक के पद पर नौकरियां प्राप्त कर रहे हैं ।

सीनियर वर्ग में प्रीति यादव को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित कर फेडरेशन कलर से सम्मानित किया गया सीनियर वर्ग के संपूर्ण मैचों में कुमारी प्रीति यादव ने 14 गोल दागे। जूनियर बालिका वर्ग में कुमारी लक्ष्मी निर्मलकर को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित करते हुए फेडरेशन कलर से सम्मानित किया गया। लक्ष्मी निर्मलकर ने संपूर्ण मैचों में सर्वाधिक कुल 18 गोल दागे। कुमारी पूनम चौधरी को सब जूनियर बालक वर्ग का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित कर फेडरेशन कलर से सम्मानित किया गया। उसने सर्वाधिक 20 गोल दागे सबजूनियर बालक वर्ग मे निखिल चौधरी ने सर्वाधिक 15 गोल दागकर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। वही जूनियर बालक वर्ग में निखिल निर्मल कर ने सर्वाधिक 20 गोल डॉक्टर श्रेष्ठ प्रदर्शन किया।

छत्तीसगढ़ साइकिल पोलो संघ के अध्यक्ष एसएस बढगईया राकेश चतुर्वेदी दिनकर वरेटवार (उपाध्यक्ष) अमन सोनीउपाध्यक्ष दुर्ग जिला साइकिल पोलो संघ, डॉ अरविंद तिवारी प्राचार्य, लीला वर्मा प्रधान अध्यापक, ममता गुप्ता प्रधानाध्यापक तथा शाला के समस्त शिक्षकों ने खिलाडिय़ों को बधाइयां दी

मुख्यमंत्री साय ने बनाई मिट्टी की कटोरी, स्थानीय बुनकर से खरीदी गोदना पेंटिंग वाली कोसा साड़ी
फ्रांस जनवरी में करेगा 36वें राफेल की डिलीवरी, भारत ने इसे बनवाया है सबसे अधिक घातक
शेयर बाजार: 358 अंकों की तेजी के साथ 52300 पर बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी में भी उछाल
दूसरी का चक्कर के पत्नी से विवाद, प्रेमिका भी करने लगी ब्लैकमेल… फिर शख्स ने उठाया खौफनाक कदम
कोरोना बैठक से दूर योगी और ममता, चुनाव प्रचार में बिजी, सीएम बघेल भी नदारद
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article प्रोजेक्ट 'उन्नति' के तहत छत्तीसगढ़ के 6 मनरेगा श्रमिक कल नई दिल्ली में होंगे सम्मानित प्रोजेक्ट ‘उन्नति’ के तहत छत्तीसगढ़ के 6 मनरेगा श्रमिक कल नई दिल्ली में होंगे सम्मानित
Next Article खैरागढ़ उपचुनाव : भाजपा ने जारी किया प्रत्यासी का नाम…

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?