ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ सरकार ने पीएफआरडीए को लिखा पत्र, पुरानी पेंशन योजना के लिए वापस मांगे 17240 करोड़ रुपये
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

छत्तीसगढ़ सरकार ने पीएफआरडीए को लिखा पत्र, पुरानी पेंशन योजना के लिए वापस मांगे 17240 करोड़ रुपये

By @dmin
Published: May 22, 2022
Share
श्रमिकों को मिलने वाली सहायता राशि में हुई वृद्धि
श्रमिकों को मिलने वाली सहायता राशि में हुई वृद्धि
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने पेंशन फंड नियामक एवं विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) को एक पत्र लिखा है। इस पत्र में नवंबर 2004 से नेशनल पेंशन सिस्टम (एनपीएस) में जमा की गई राशि को उपार्जन समेत लौटाने के लिए कहा है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पीएफआरडीए चेयरमैन को शुक्रवार को लिखे गए पत्र में राज्य के वित्त सचिव अलारमेलमांगी डी ने कहा है कि छत्तीसगढ़ सरकार ने पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) को फिर से लागू करने का फैसला किया है और इसीलिए फैसले को लागू करने के लिए यह मांग की जा रही है।

एक नवंबर 2004 से पहले प्रभावी ओपीएस को फिर लागू करने के फैसले को राज्य कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद इसे लेकर गजट अधिसूचना भी जारी की गई थी। कर्मियों के एनपीएस खातों में नियोक्ता व कर्मचारी का मासिक योगदान भी इस साल एक अप्रैल से रोक दिया गया है।

राज्य सरकार ने शुरू किया है नया जीपीएफ खाता
पत्र में कहा गया है कि एनपीएस के साथ पंजीकृत हर कर्मचारी के लिए राज्य सरकार ने एक नया जीपीएफ (जनरल प्रॉविडेंट फंड) खाता शुरू किया है। आंकड़ों के अनुसार नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिट लिमिटेड (एनएसडीएल) में 11,850 करोड़ रुपये स्थानांतरित किए गए थे। यह राशि एक नवंबर 2004 से 31 मार्च 2022 के बीच जमा की गई थी। पत्र के अनुसार इस राशि का वर्तमान बाजार मूल्य 17,240 करोड़ रुपये है।

वित्त सचिव ने पीएफआरडीए से वर्तमान बाजार मूल्य के अनुसार राशि जल्द वापस करने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा है कि इसका उपयोग भविष्य की पेंशन देनदारियों को पूरा करने में किया जाएगा और इसे राज्य के सार्वजनिक खाते के तहत अलग पेंशन फंड में रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ टीबी उन्मूलन की दिशा में तेजी से अग्रसर: अब तक 4106 ग्राम पंचायतें हुईं टीबी मुक्त घोषित
खनन हादसा: चार के मिले शव, बचाव कार्य जारी, माइनिंग कंपनी ने की मृतकों के परिवार को 10-10 लाख मुआवजे की घोषणा
मोटापा कम कर फिट बनाता है नौकासन…
Bhilai Breaking : मां के प्रेमी की बेटों ने कर दी हत्या, लिव इन रिलेशन में रह रही थी, बेटों को थी आपत्ति
छत्तीसगढ़ में 45 वर्ष से अधिक उम्र वाले 57 प्रतिशत लोगों को लगा कोरोना से बचाव का पहला टीका…. 87 प्रतिशत स्वास्थ्य कर्मियों और 84 प्रतिशत फ्रंटलाइन वर्कर्स को दी जा चुकी है पहली खुराक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भाजपा सरकार को उत्तर प्रदेश में पेपर लीक पर चर्चा करनी चाहिए: प्रियंका गांधी छत्तीसगढ़ से प्रियंका गांधी को राज्यसभा भेजने की तैयारी, भाजपा ने कहा- कब तक हक मारोगे
Next Article खुर्सीपार में दया सिंह का जनता दर्शन : 5 स्कूली बच्चों की फीस माफ कराया, 4 का स्कूल में दाखिला, 28 प्वाइंट्स पर शुरू कराया पानी टैंकर

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?