ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ में मेडिकल हब बनने की असीम संभावनाएं, भौगोलिक स्थिति और वातावरण स्वास्थ्य के अनुकूल: सीएम बघेल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRaipur

छत्तीसगढ़ में मेडिकल हब बनने की असीम संभावनाएं, भौगोलिक स्थिति और वातावरण स्वास्थ्य के अनुकूल: सीएम बघेल

By Om Prakash Verma
Published: August 27, 2023
Share
छत्तीसगढ़ में मेडिकल हब बनने की असीम संभावनाएं, भौगोलिक स्थिति और वातावरण स्वास्थ्य के अनुकूल: सीएम बघेल
छत्तीसगढ़ में मेडिकल हब बनने की असीम संभावनाएं, भौगोलिक स्थिति और वातावरण स्वास्थ्य के अनुकूल: सीएम बघेल
SHARE

सीजीएमपी न्यूरोकॉन 2023 कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ प्रदेश की भारत के नक्शे में स्थिति ऐसी है कि यहां एक बड़ा मेडिकल हब बनने की असीम संभावनाएं हैं। यहां की भौगोलिक स्थिति और वातावरण स्वास्थ्य के अनुकूल है। वे आज शाम राजधानी रायपुर स्थित एक निजी होटल में आयोजित 21 वें सीजीएमपी न्यूरोकॉन 2023 कार्यक्रम के संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने वरिष्ठ न्यूरोसर्जन द्वारा लिखी पुस्तक ‘ब्रेन डेथ, ऑर्गन डोनेशन और ट्रांसप्लांटेशन’ का विमोचन भी किया।

मुख्यमंत्री बघेल ने कार्यक्रम में आगे कहा कि पिछले पौने पांच सालों में हमने छत्तीसगढ़ में बड़ा मेडिकल-नेटवर्क स्थापित करने में कामयाबी हासिल की है। यहां शासकीय और निजी क्षेत्र के मेडिकल संस्थानों ने अद्भुत तालमेल और प्रतिभा से इस उपलब्धि को हासिल किया है। प्रदेश में न्यूरो चिकित्सा के क्षेत्र में अत्याधुनिक सुविधाएं सुलभ हुई है और विशेषज्ञ चिकित्सकों का लाभ छत्तीसगढ़ के मरीजों को लगातार मिल रहा है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में 5 साल पहले यह स्थिति थी कि मलेरिया से लोगों की जानें जाती थी, मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ बनाने में हम सफल हुए हैं। आज हाट-बाजार क्लिनिक योजना से स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़ा बदलाव आया है और दूर-दराज के इलाकों तक स्वास्थ्य सुविधाओं का दायरा बढ़ा है। मुझे यह कहते हुए गर्व होता है कि आज हमारे यहां चिकित्सा के क्षेत्र में एक मजबूत अधोसंरचना भी तैयार हो चुकी है।

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में अब नक्सलियों पर बात नहीं होती बल्कि कृषि, संस्कृति, सामाजिक उत्थान और नए छत्तीसगढ़ को लेकर बातें हाती है जिससे प्रदेश की नई पहचान बनी है। कार्यक्रम को छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता प्रतितोष आयोग के अध्यक्ष गौतम चौड़रिया और वरिष्ठ चिकित्सक एस एन मढ़रिया और संदीप दवे ने भी संबोधित किया।

निगम व फूड एंड ड्रग कंट्रोल का संयुक्त अभियान…. वेज तड़का का आलू निकला सड़ा, 56 भोग मेस के मिर्च पाऊडर में डस्ट…. जाने जांच में कहां क्या मिला
एम. जे. स्कूल में ड्रॉइंग एवं पेंटिंग प्रतियोगिता को मिली अभूतपूर्व सफलता
खत्म हुआ 500 साल का इंतजार, अयोध्या में पधारे प्रभु श्रीराम, 84 सेकेंड मुहूर्त में हुई प्राण प्रतिष्ठा
आईएसआईएस आतंकी यूसुफ के घर से मिले विस्फोटक और सुइसाइड जैकेट, धमाका करने का था खौफनाक प्लान
Railway Breaking : पटना – सिकंदराबाद बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, दुर्ग, रायपुर व बिलासपुर में भी ठहराव
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article विज्ञांतरिक्ष 2023: विज्ञान से अंतरिक्ष का सफर की सफलता, हेरिटेज इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में विज्ञान सप्ताह का आयोजन विज्ञांतरिक्ष 2023: विज्ञान से अंतरिक्ष का सफर की सफलता, हेरिटेज इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में विज्ञान सप्ताह का आयोजन
Next Article मिश्रित उर्वरकों में गुणवत्ता की कमी, भिलाई की इस कंपनी को नोटिस जारी कर 3 दिन में मांगा जवाब मिश्रित उर्वरकों में गुणवत्ता की कमी, भिलाई की इस कंपनी को नोटिस जारी कर 3 दिन में मांगा जवाब

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?