ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ में तीन साल में 10 गुना बढ़ गया मक्के का रकबा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

छत्तीसगढ़ में तीन साल में 10 गुना बढ़ गया मक्के का रकबा

By @dmin
Published: March 3, 2022
Share
छत्तीसगढ़ में तीन साल में 10 गुना बढ़ गया मक्के का रकबा
SHARE

कोण्डागांव में मक्का प्रसंस्करण केन्द्र शुरू होने से किसानों का रूझान बढ़ा
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य में बीते तीन-चार सालों में मक्के की खेती को लेकर किसानों का रूझान काफी तेजी से बढ़ा है। इस दरम्यिान मक्के का रकबा 13 हजार हेक्टेयर से बढ़कर एक लाख 46 हजार हेक्टेयर हो गया है, जो कि 10 गुना से भी अधिक है। राज्य में समर्थन मूल्य पर 1870 रूपए प्रति क्विंटल की दर से मक्के की खरीदी और कोण्डागांव में प्रसंस्करण केन्द्र शुरू होने से किसानों को बेहतर दाम मिलने लगा है, जिसके चलते मक्के के रकबे में तेजी से वृद्धि हुई है। केन्द्र से अनुमति मिलने के बाद कोण्डागांव मक्का प्रसंस्करण केन्द्र में मक्का से स्टार्च के स्थान अब एथेनाल के उत्पादन के लिए प्लांट लगाए जाने की तैयारी जोर-शोर से जारी है।

बीते रबी सीजन 2020-21 में राज्य में 93 हजार 200 हेक्टेयर में किसानों ने मक्के की खेती की थी, जिसका रकबा चालू रबी सीजन में बढ़कर एक लाख 46 हजार 130 हेक्टेयर हो गया है। एक साल के दरम्यिान मक्के के रकबे के लक्ष्य में लगभग 53,000 हेक्टेयर की वृद्धि अपने आप में एक रिकॉर्ड है।

गौरतलब है कि राज्य में रबी सीजन 2017-18 में मात्र 13 हजार 440 हेक्टेयर में मक्के की खेती किसानों ने की थी। वर्ष 2016-17 में रबी सीजन में मात्र 12 हजार हेक्टेयर में मक्के की खेती हुई थी। राज्य में तीन-चार साल पहले दर्जनभर जिले ऐसे थे, जहां मक्के की खेती लगभग नहीं के बराबर थी। आज स्थिति में कोरिया जिले को छोड़कर शेष सभी जिलों में मक्के की खेती किसान करने लगे हैं जिसके चलते मक्के की खेती का रकबा 10 गुना से अधिक बढ़ गया है। वर्ष 2016-17 की तुलना में राज्य के बिलासपुर संभाग के जिलों में इस साल मक्के की खेती का रकबा 130 गुना बढ़ा है। बिलासपुर संभाग के जिलों में पहले मात्र 680 हेक्टेयर में मक्के की खेती होती थी, जिसका रकबा आज बढ़कर 19 हजार 662 हेक्टेयर हो गया है। राज्य के कोण्डागांव जिले में सर्वाधिक 45 हजार 880 हेक्टेयर में मक्का की खेती किसान कर रहे हैं। यहां पहले बमुश्किल 9 हजार हेक्टेयर में मक्का बोया जाता था। यही स्थति लगभग कांकेर जिले की भी है। तीन-चार सालों में कांकेर जिले में मक्के का रकबा 8,000 हेक्टेयर से बढ़कर 28 हजार हेक्टेयर के पार पहुंच गया है। रायपुर संभाग के जिलों में 2300 हेक्टेयर से बढ़कर मक्के का रकबा 21 हजार हेक्टेयर, दुर्ग संभाग में 1100 हेक्टेयर से बढ़कर 8780 हेक्टेयर तथा सरगुजा संभाग में 680 हेक्टेयर से बढ़कर 10690 हेक्टेयर तथा बस्तर संभाग के जिले में मक्के की खेती का रकबा 16,000 हेक्टेयर से बढ़कर 85,800 हेक्टेयर पहुंच गया है। राज्य में इस साल 1,46,130 हेक्टेयर में मक्का की खेती की जा रही है।

कांकेर जिले के चारामा विकाखण्ड के ग्राम बागडोंगरी के किसान श्री नकछेड़ा राम नाईक कहते हैं कि अब तो मक्का की खेती में ही मजा आता है। धान की खेती में ज्यादा फायदा नहीं है। श्री नाईक ने बताया कि उनके द्वारा पिछले वर्षो से मक्का की खेती की जा रही है, जिसमें मेहनत, लागत और पानी भी कम लगता है, फायदा ज्यादा होता है। मक्का की खेती से एक एकड़ में लगभग 26 हजार रूपये की आमदनी हो जाती है। पिछले वर्ष उनके द्वारा दो एकड़ में मक्का ली गई थी, जिसे 50 हजार रूपये में बेचा गया था।

6 अप्रैल को 12 बजे इस तरह होगा रामलला का सूर्य तिलक, 19 सालों तक बढ़ता जाएगा समय, वैज्ञानिकों ने इसे ‘सूर्य तिलक मैकेनिज्म’ नाम दिया
बंजर जमीन पर उम्मीदों के अंकुर : मनरेगा ने 34 एकड़ रकबे को एक फसली से द्विफसली खेतों में बदला
धमतरी में सुरक्षाबलों ने 10 किलो आईइडी को किया डिफ्यूज, नक्सलियों ने किया था प्लांट
आज रात से बंद हो जाएगी भिलाई की यह सड़क, ट्रैफिक विभाग ने जारी किया अलर्ट… जानिए क्या है वजह
आदिपुरुष का टीजर रिलीज… राम बने प्रभाष व रावण बने सैफ का लुक हैरान कर देगा आपको.. देखें फिल्म का ट्रेलर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article यूक्रेन से लौटे छात्रों से पीएम नरेंद्र मोदी ने की मुलाकात, जाना हालचाल यूक्रेन से लौटे छात्रों से पीएम नरेंद्र मोदी ने की मुलाकात, जाना हालचाल
Next Article छत्तीसगढ़ में स्वच्छता को रोजगार से जोड़ा गया: मंत्री डॉ. डहरिया

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?