ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ में कोरोना से बचाव का पहला टीका लगवाने वालों की संख्या दो करोड़ पार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

छत्तीसगढ़ में कोरोना से बचाव का पहला टीका लगवाने वालों की संख्या दो करोड़ पार

By @dmin
Published: January 11, 2022
Share
दुर्ग जिले में 12 से 14 वर्ष के आयु के बच्चों कोर्बीवेक्स वैक्सीन लगाकर किया शुभारंभ
दुर्ग जिले में 12 से 14 वर्ष के आयु के बच्चों कोर्बीवेक्स वैक्सीन लगाकर किया शुभारंभ-demo pic
SHARE

राज्य में अब तक कुल 3.28 करोड़ से अधिक टीके लगाए गए
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना से बचाव का पहला टीका लगवाने वालों की संख्या दो करोड़ को पार कर गई है। प्रदेश में पिछले साल जनवरी में कोरोना टीकाकरण की शुरूआत के बाद से अब तक दो करोड़ 40 हजार 129 लोगों को कोरोना वैक्सीन का पहला टीका लगाया जा चुका है। इनमें 18 वर्ष से अधिक के एक करोड़ 92 लाख 56 हजार 768 नागरिक और 15 से 18 वर्ष के सात लाख 83 हजार 361 किशोर शामिल हैं। दोनों आयु वर्गों में क्रमश: 98 प्रतिशत और 48 प्रतिशत आबादी को पहला टीका लगाया जा चुका है।

राज्य में कोरोना वैक्सीन की पहली, दूसरी और प्रिकॉशन डोज को मिलाकर अब तक (10 जनवरी तक) कुल तीन करोड़ 28 लाख 33 हजार 787 टीके लगाए गए हैं। यहां 18 वर्ष से अधिक की 65 प्रतिशत आबादी को कोरोना से बचाव के दोनों टीके लगाए जा चुके हैं। इस आयु वर्ग के एक करोड़ 27 लाख 70 हजार 691 नागरिकों ने दोनों टीके लगवा लिए हैं। प्रदेश में 10 जनवरी से दोनों डोज ले चुके स्वास्थ्य कर्मियों, फ्रंटलाइन वर्कर्स और 60 वर्ष से अधिक के लोगों को प्रिकॉशन डोज लगाया जा रहा है। पहले दिन 22 हजार 967 लोगों को प्रिकॉशन डोज लगाया गया है।

कोरोना सक्रंमण से बचाव के लिए बालोद जिले में अब तक कुल दस लाख 93 हजार 339, बलौदाबाजार-भाटापारा में 12 लाख 86 हजार 080, बलरामपुर-रामानुजगंज में नौ लाख 38 हजार 668, बस्तर में नौ लाख 47 हजार 231, बेमेतरा में नौ लाख 21 हजार 354, बीजापुर में दो लाख नौ हजार 232, बिलासपुर में 23 लाख 18 हजार 760, दंतेवाड़ा में तीन लाख 55 हजार 115, धमतरी में दस लाख 17 हजार 979, दुर्ग में 22 लाख 38 हजार 248, गरियाबंद में छह लाख 29 हजार 289, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में तीन लाख 90 हजार 455, जांजगीर-चांपा में 17 लाख 70 हजार 503 और जशपुर में दस लाख 25 हजार 173 टीके लगाए जा चुके हैं।

कबीरधाम जिले में कोरोनारोधी टीके की पहली, दूसरी और प्रिकॉशन डोज को मिलाकर नौ लाख 71 हजार 457, कांकेर में नौ लाख 67 हजार 424, कोंडागांव में छह लाख 94 हजार 517, कोरबा में 13 लाख 88 हजार 363, कोरिया में सात लाख 93 हजार 337, महासमुंद में 16 लाख 84 हजार 768, मुंगेली में सात लाख 275, नारायणपुर में एक लाख तीन हजार 623, रायगढ़ में 24 लाख 49 हजार 819, रायपुर में 33 लाख 94 हजार 520, राजनांदगांव में 21 लाख 11 हजार 165, सुकमा में दो लाख 80 हजार 732, सूरजपुर में नौ लाख 75 हजार 053 तथा सरगुजा में 11 लाख 77 हजार 308 टीके अब तक लगाए गए हैं।

दर्दनाक हादसा: बहन के घर से लौट रहे बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मां-बेटे की मौत, पति घायल
शेयर बाजार में मजबूती लौटी; पहली बार 80 हजार के पार पहुंचा सेंसेक्स, निफ्टी 24300 के करीब
CG Assembly Elections 2023 : बिलासपुर में लाखों के चांदी के जेवर पकड़ाए, 7 लाख कैश भी बरामद
फ्लैट के अंदर मिलीं चार लाशें: पत्नी की पीट-पीटकर हुई हत्या, बच्चों का घोटा गया दम, किचन में लटका मिला पति
बढ़ते साइबर फ्रॉड के मामलों को लेकर दुर्ग रेंज के आईजी गर्ग ने जारी की एडवाइजरी…. जानिए कैसे कर सकतें है बचाव
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मंत्रालय और विभागाध्यक्ष कार्यालयों के अधिकारियों-कर्मचारियों के वर्क फ्रॉम होम के लिए दिशा-निर्देश जारी मंत्रालय और विभागाध्यक्ष कार्यालयों के अधिकारियों-कर्मचारियों के वर्क फ्रॉम होम के लिए दिशा-निर्देश जारी
Next Article 81 लाख से पटरीपार के जलभराव क्षेत्र में होगा नाला निर्माण-वोरा 81 लाख से पटरीपार के जलभराव क्षेत्र में होगा नाला निर्माण-वोरा

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?