ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ में अब तक 69.05 लाख मीटरिक टन से अधिक धान की खरीदी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

छत्तीसगढ़ में अब तक 69.05 लाख मीटरिक टन से अधिक धान की खरीदी

By @dmin
Published: January 15, 2022
Share
छत्तीसगढ़ में अब तक 69.05 लाख मीटरिक टन से अधिक धान की खरीदी
छत्तीसगढ़ में अब तक 69.05 लाख मीटरिक टन से अधिक धान की खरीदी
SHARE
  • प्रदेश में लगभग 17.14 लाख किसानों ने बेचा धान
  • अब तक लक्ष्य का 65.76 प्रतिशत धान की खरीदी
  • धान खरीदी के एवज में किसानों को 13,426.57 करोड़ रूपए जारी
  • कस्टम मिलिंग के लिए धान के उठाव में तेजी: अब तक डीओ और टीओ के माध्यम से 34.50 मीटरिक टन धान का हो चुका है उठाव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के चालू सीजन में राज्य के 2484 धान उपार्जन केन्द्रों में 14 जनवरी शाम तक 17 लाख 14 हजार 159 किसानों से 69 लाख 05 हजार 182 मीटरिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। अब तक राज्य सरकार द्वारा धान खरीदी के अनुमानित लक्ष्य का 65.76 प्रतिशत धान की खरीदी हो चुकी है। धान खरीदी के एवज में किसानों को बैंक लिकिंग व्यवस्था के तहत 13,426 करोड़ 57 लाख रूपए जारी कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री श्री बघेल की पहल पर इस वर्ष धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए धान का तेजी से उठाव भी किया जा रहा है। डीओ और टीओ के माध्यम से 34.50 लाख मीटरिक टन धान का उठाव हो चुका है।

खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 32 लाख 03 हजार मीटरिक टन धान का डीओ जारी कर दिया गया है। उपार्जन केन्द्रों से मिलर्स द्वारा 26 लाख 86 हजार मीटरिक धान का उठाव कर लिया गया है। इसी प्रकार अब तक 13 लाख 36 हजार मीटरिक टन धान के परिवहन के लिए टी.ओ. जारी किया गया है। जिसके विरूद्ध समितियों से 7 लाख 64 हजार मीटरिक टन धान का उठाव हो चुका है।

जांजगीर-चांपा जिला, प्रदेश में समर्थन मूल्य पर 14 जनवरी तक धान खरीदी के मामले में पहले पायदान पर है। वहां 6 लाख 09 हजार 537 मीटरिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। वहीं राजनांदगांव जिला प्रदेश में धान खरीदी में दूसरे स्थान पर है। वहां 6,02,120 मीटरिक टन धान की खरीदी हुई है। महासमुंद जिला धान खरीदी में आज राज्य में तीसरे स्थान पर है। महासमुंद जिले में 4 लाख 77 हजार 313 मीटरिक टन धान की खरीदी की गई है।

खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 14 जनवरी तक समर्थन मूल्य पर बस्तर जिले में 1,14,278 मीटरिक टन, बीजापुर जिले में 46,922 मीटरिक टन, दंतेवाड़ा जिले में 11,335 मीटरिक टन, कांकेर जिले में 2,13,802 मीटरिक टन, कोण्डागांव जिले में 1,05,863 मीटरिक टन, नारायणपुर जिले में 16,179 मीटरिक टन, सुकमा जिले में 32,400 मीटरिक टन, बिलासपुर जिले में 3,66,369 मीटरिक टन, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में 49,663 मीटरिक टन, कोरबा जिले में 1,11,261 मीटरिक टन, मुंगेली जिले में 2,87,578 मीटरिक टन, रायगढ़ जिले में 3,86,622 मीटरिक टन, बालोद जिले में 3,78,954 मीटरिक टन धान की खरीदी की गई।

इसी प्रकार बेमेतरा जिले में 4,64,036 मीटरिक टन, दुर्ग जिले में 2,98,292 मीटरिक टन, कवर्धा जिले में 3,13,619 मीटरिक टन, बलौदाबाजार जिले में 4,76,893 मीटरिक टन, धमतरी जिले में 2,84,210 मीटरिक टन, गरियाबंद जिले में 2,35,007 मीटरिक टन, रायपुर जिले में 3,44,069 मीटरिक टन, बलरामपुर जिले में 1,33,831 मीटरिक टन, जशपुर जिले में 1,03,765 मीटरिक टन, कोरिया जिले में 91 हजार 702 मीटरिक टन, सरगुजा जिले में 1,63,915 मीटरिक टन और सूरजपुर जिले में 1,85,647 मीटरिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है।

अवैध खनन का मामला: सीएम के भतीजे व सहयोगी पर ईडी की कार्रवाई जारी, अब तक 10.7 करोड़ रुपये मिले
दुर्ग से पटना व हैदराबाद जाने वालों को राहत, 1 अगस्त तक चलेगी पटना-चर्लपल्लि-पटना स्पेशल ट्रेन
अतिशेष धान की ई-नीलामी 3 मार्च से होगी शुरू… 144 समितियो में 3.89 लाख मेट्रिक टन अतिशेष धान
शासकीय कार्यालयों में हितग्राहियों के काम आसानी से हों : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
लोकसभा चुनाव 2024 :  रायपुर या नांदगांव से लड़ सकते हैं भूपेश, कांग्रेस के पैनल में कई चौंकाने वाले नाम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक पहुंचाने की कवायद शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक पहुंचाने की कवायद
Next Article अरूण वोरा ने शहर में मूलभूत विकास कार्यों के लिए मांगे 36 करोड़ अरूण वोरा ने शहर में मूलभूत विकास कार्यों के लिए मांगे 36 करोड़
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?