ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ फिल्म नीति की अभिनेता आशुतोष राणा ने की तारीफ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhEntertainmentFeaturedNationalRaipur

छत्तीसगढ़ फिल्म नीति की अभिनेता आशुतोष राणा ने की तारीफ

By @dmin
Published: September 20, 2021
Share
छत्तीसगढ़ फिल्म नीति की अभिनेता आशुतोष राणा ने की तारीफ
छत्तीसगढ़ फिल्म नीति की अभिनेता आशुतोष राणा ने की तारीफ
SHARE
  • संस्कृति मंत्री ने अभिनेता अजय देवगन और आशुतोष राणा स्टारर ‘सिक्स सस्पेक्टस्’ बेव सीरीज के लिए दिया क्लैप शॉट
  • नई फिल्म नीति से मिलेगा छत्तीसगढ़ फिल्म उद्योग को बढ़ावा : मंत्री अमरजीत भगत

रायपुर। संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने आज यहां छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर में अभिनेता अजय देवगन और आशुतोष राणा स्टारर ‘सिक्स सस्पेक्टस्Ó बेव सीरीज के लिए क्लैप शॉट दिया। श्री भगत से फिल्म अभिनेता आशुतोष राणा और वेब सीरीज के निर्माता-निदेशक तिग्मांशु धुलिया ने सौजन्य मुलाकात की। मंत्री ने इस दौरान छत्तीसगढ़ में तैयार की गई नयी फिल्म नीति की विस्तार से जानकारी दी। अभिनेता आशुतोष राणा ने छत्तीसगढ़ की फिल्म नीति की सराहना की।

संस्कृति मंत्री से मुलाकात के दौरान अभिनेता आशुतोष राणा ने बताया कि छत्तीसगढ़ के विभिन्न स्थानों में इस वेब सीरीज की सूटिंग अगले तीन-चार दिनों तक होगी। इस वेब सीरीज में छत्तीसगढ़ के लगभग 50 कलाकार विधायक और सांसद की भूमिका में नजर आएंगे। साथ ही हर्षद मेहता पर अधारित फिल्म में मुख्य भूमिका निभा चुके प्रतिक गांधी, विनित इस वेब सीरीज में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। मुलाकात के दौरान विधानसभा सचिवालय के प्रमुख सचिव चन्द्रशेखर गंगराड़े और संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग के संचालक विवेक आचार्य सहित छत्तीसगढ़ के अनेक फिल्म अभिनेता, कलाकार और फिल्म निर्माण से जुड़े लोग उपस्थित थे।

संस्कृति मंत्री भगत ने फिल्म अभिनेता आशुतोष राणा से मुलाकात के दौरान बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेत्त्व में छत्तीसगढ़ में फिल्म उद्योग को बढ़ावा देने और फिल्म कलाकारों तथा फिल्म निर्माण से जुड़े टैक्निशियनों को प्रोत्साहन देने के लिए छत्तीसगढ़ में नई फिल्म नीति बनाई गयी है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में प्राकृतिक सौन्दर्य से भरपूर अनेक रमणीय स्थान है, जहां फिल्म की सूटिंग की जा सकती है। राज्य सरकार द्वारा अन्य राज्यों से फिल्म निर्माण के लिए आने वाले निर्माताओं को पूरा सहयोग दिया जाएगा।

संस्कृति मंत्री भगत ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य की फिल्म नीति अन्य राज्यों से फिल्म नीतियों का अध्ययन कर तैयार की गई है। नई फिल्म नीति में छत्तीसगढ़ के फिल्म निर्माण से जुड़े अभिनेताओं, कलाकारों, टैक्निशियनों आदि को काम दिलाने के लिए प्रावधान रखे गए हैं। फिल्म नीति में राष्ट्रीय एवं अंर्राष्ट्रीय अवार्ड जीतने वाले छत्तीसगढ़ी फिल्मों के लिए क्रमश: एक करोड़ एवं पांच करोड़ रूपए अनुदान दिए जाने का भी प्रावधान किया गया है।

सदस्यता अभियान को गति देने मध्य प्रदेश के चार दिवसीय दौरे पर रहेंगे अपना दल (एस) प्रदेश प्रभारी आर. बी. सिंह पटेल
CG Elections 2023 : दूसरे चरण के लिए पांचवे दिन जमा हुए 372 नामांकन, अब तक 474 अभ्यर्थियों ने भरे 740 नामांकन पत्र
दर्दनाक हादसा: साइकिलिंग पर निकले पुलिस कांस्टेबल सड़क हादसे में मौत…. तेज रफ्तार वाहन की ठोकर से हुआ हादसा
मुख्यमंत्री ने तेलघानी नाके के समीप रेलवे अंडरब्रिज का किया लोकार्पण
निर्भया गैंगरेप: दोषी विनय और मुकेश की क्यूरेटिव पिटिशन पर 14 जनवरी को SC में सुनवाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article यूनिवर्सिटी में गोलीबारी: आठ की मौत, जान बचाने के लिए दूसरी मंजिल की खिड़की से कूद गए स्टूडेंट्स, देखें वीडियो यूनिवर्सिटी में गोलीबारी: आठ की मौत, जान बचाने के लिए दूसरी मंजिल की खिड़की से कूद गए स्टूडेंट्स, देखें वीडियो
Next Article नए आयुक्त ने लिया पदभार, कहा-मेरी प्राथमिकता हर कार्य प्राथमिकता से हो: आशीष देवांगन नए आयुक्त ने लिया पदभार, कहा-मेरी प्राथमिकता हर कार्य प्राथमिकता से हो: आशीष देवांगन

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?