ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ प्रीमियर लीग टी-20 टूर्नामेंट: अबुझमाड़ टाइगर्स ने फिल फाइटर्स बिलासपुर को हराकर खिताब किया अपने नाम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedRaipur

छत्तीसगढ़ प्रीमियर लीग टी-20 टूर्नामेंट: अबुझमाड़ टाइगर्स ने फिल फाइटर्स बिलासपुर को हराकर खिताब किया अपने नाम

By @dmin
Published: March 14, 2022
Share
छत्तीसगढ़ प्रीमियर लीग टी-20 टूर्नामेंट: अबुझमाड़ टाइगर्स ने फिल फाइटर्स बिलासपुर को हराकर खिताब किया अपने नाम
छत्तीसगढ़ प्रीमियर लीग टी-20 टूर्नामेंट: अबुझमाड़ टाइगर्स ने फिल फाइटर्स बिलासपुर को हराकर खिताब किया अपने नाम
SHARE

जब आम्चो बस्तर के नारे से गूंजा स्टेडियम
खेलमंत्री उमेश पटेल व भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव ने विजेता टीम को 5 लाख
उपविजेता टीम को 2.5 लाख इनामी राशि व ट्रॉफी प्रदान की
उद्योगमंत्री कवासी लखमा जी सुकमा से हेलीकॉप्टर से मैच देखने पहुँचे

भिलाई। छत्तीसगढ़ खेल कांग्रेस और वीर स्पोट्र्स क्लब के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित अविनाश छत्तीसगढ़ प्रीमियर लीग टी-20 टूर्नामेंट अंतर्गत फिल फाइटर बिलासपुर और अबुझमांड टाइगर्स के बीच फाइनल मैच संपन्न हुआ। छत्तीसगढ़ खेल कांग्रेस के अध्यक्ष प्रवीण जैन एवं जिला अध्यक्ष भिलाई शहर कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ सुमित सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि फाइनल मैच में अबुझमांड टाइगर्स ने 5 विकेट से जीत हासिल कर ट्रॉफी अपने नाम कर ली है।

अबुझमांड टाइगर्स की टीम ने टॉस जीतने के बाद फील्डिंग करने का फैसला किया। लिहाजा फिल फाइटर बिलासपुर को पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिला। बिलासपुर ने 7 विकेट खोकर 20 ओवर में कुल 141 रन बनाए। स्कोर का पीछा करते हुए अबुझमांड टाइगर्स की टीम ने अंतिम ओवर तक रोमांचकारी क्रिकेट खेला। अंतिम 6 गेंदों में 7 रनों की आवश्यकता थी जिसे अंतिम गेंद पर हासिल कर अबुझमांड ने 7 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। विजेता टीम के बल्लेबाज केएस. राठौड़ को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। राठौड़ ने 54 गेंदों का सामना कर पांच चौकों और चार छक्कों की मदद से कुल 69 रनों का योगदान दिया। वहीं राठौड़ ने गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर फेंके और 13 रन देकर 2 विकेट लेने में भी सफलता हासिल की। वहीं यशांक कुमार ने 31 रनों की पारी खेलकर टीम को जिताने में अहम भूमिका अदा की। फिल फाइटर बिलासपुर के खिलाडिय़ों के प्रदर्शन पर नजर डालें तो शादाब खान ने बल्लेबाजी करते हुए 53 रनों की पारी खेली। वहीं लवयम राजपूत ने 25 रन बनाकर टीम के स्कोर को बढ़ाने में योगदान दिया।

वहीं गेंदबाजों की बात करें तो बाबू लाल ने 3 विकेट प्राप्त किए। बिलासपुर की टीम फाइनल हार गई लेकिन खिलाडिय़ों ने अबुझमांड टाइगर्स को अंतिम ओवर तक कड़े संघर्ष के लिए बाध्य किया और आसान दिखने वाले मुकाबले को कठिन बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। समापन अवसर पर मुख्य अथिति के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के खेल मंत्री उमेश पटेल ने खिलाडिय़ों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बधाई दी तथा कहा कि इस तरह के प्लेटफार्म ना सिर्फ क्रिकेट बल्कि सभी खेलों के लिए तैयार किए जा रहे हैं आने वाले समय में खिलाडिय़ों के लिए अनेकों योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है, अबुझमांड टीम की हौसला अफजाई के लिए उद्योग मंत्री मैच शुरू होते ही स्टेडियम पहुंच गए वे अपना सुकमा दौरा बीच में ही छोड़ हेलीकॉप्टर से रायपुर पहुंचे और बस्तर की टीम का हौसला अफजाई करते हुए पूरे मैच का आनंद लिया।

इस अवसर पर भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव, राज्यमंत्री सुश्री नीता लोधी जी, बी एस पी ई डी पी एन डे के के सिंह जी ओलंपिक संघ के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा, कोषाध्यक्ष साहीराम जाखड़, ओलपिंक संघ के सदस्य हैंडबॉल के सचिव अब्दुर रहीम जी, जोन अध्यक्ष भूपेन्द्र यादव, ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद प्रभाकर, ब्लॉक अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव, जिला महासचिव राजीव यादव, छाया पार्षद धन्नू मिश्रा, रौशन रिजवी, सबीर खाना, जिला सचिव मो आसिफ, एनएसयूआई के महासचिव अकास कनोजिया ने भी खिलाडिय़ों को बधाई दी। टुर्नामेंट में बेस्ट कोच विवेक राय, बेस्ट इमर्जिंग प्लेयर धर्मेंद्र उरांव, बेस्ट विकेट कीपर खितेश मुरारी, बेस्ट फील्डर धनंजय नेताम, सर्वाधिक रन ऑरेंज केप यशान्त एल्मकार, सर्वाधिक विकेट पर्पल केप मोहम्मद अमान, बेस्ट कैच चंद्रहास वर्मा और मैन ऑफ द सीरीज केएस राठौर जिन्होंने 205 रनों के अलावा टुर्नामेंट में 15 विकेट प्राप्त किए को चुना गया। विजेता टीम को ट्रॉफी व 5 लाख हीरा ग्रुप की ओर से तथा उप विजेता टीम को आर आर रियल्टर्स की ओर से ढाई लाख नगद की राशि भी खेल मंत्री उमेश पटेल द्वारा प्रदान की गई।

इस आयोजन को सफल बनाने में कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ की प्रदेश एवं दुर्ग भिलाई की टीम पिछले कई दिनों से दिन रात मेहनत कर आयोजन को अंतिम चरण तक ले गए प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक ठाकुर, महासचिव दुर्ग प्रभारी ख्वाजा अहमद, प्रदेश सचिव जय प्रकाश, दुर्ग ग्रामीण जिला अध्यक्ष मो रिजवान, दुर्ग शहर अध्यक्ष संदीप बक्शी, इस कार्यक्रम को बहुत हुं सुन्दर बनने में जिला महासचिव पी.राजेश, जिला महासचिव महेश बिसाई जी,भिलाई नगर भी नगर विधानसभा अध्यक्ष राजेन्द्र नाग, वैशाली नगर विधानसभा अध्यक्ष अजहर अली, जिला सचिव विवेक सिंह, महासचिव श्रीमती सरोज द्विवेदी, जिला सचिव सौरव पांडेय, जिला सचिव विनय साहू, अनवर अली ,मुनीर ,सकिर, हैदर एज्जाज, पंकज सिंह अन्य सदस्य मौजूद रहे। विशेष सहयोग के लिए नगर निगम की पूरी टीम जिला की पुलिस टीम एबं प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ।

बीएसपी टाउनशिप में पानी की टंकी पर चढ़े दो युवा, उतरते समय सीड़ी टूटी और युवक धड़ाम… SDRF ने किया रेस्क्यू
भारत में कोरोना: दैनिक मामलों में फिर हुई वृद्धि, पिछले 24 घंटे में मिले 45576 संक्रमित
बांग्लादेश भाग्यशाली हैं कि भारत हमारा दोस्त है’, चुनाव वाले दिन पीएम शेख हसीना का संदेश
आयुष्मान ने बताई ड्रीम गर्ल 2 की नई रिलीज डेट, पठान से की दिल की बात
बड़ा रेल हादसा टला, कपलिंग टूटने से दो हिस्सों में बंटा ट्रेन, यात्रियों में मची अफरा-तफरी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जनदर्शन में फरियादियों ने रखी मांग, कलेक्टर सर्वेश्वर नरेन्द्र भूरे दिया समाधान का आश्वासन जनदर्शन में फरियादियों ने रखी मांग, कलेक्टर सर्वेश्वर नरेन्द्र भूरे दिया समाधान का आश्वासन
Next Article यूपी के काशी से इंडोनेशिया के बाली तक पहुंचेगा सांकरा की दीदियों का हर्बल गुलाल और अष्टगंध यूपी के काशी से इंडोनेशिया के बाली तक पहुंचेगा सांकरा की दीदियों का हर्बल गुलाल और अष्टगंध

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?