ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ के समग्र विकास के लिए निरंतर हो रहे कार्य: भूपेश बघेल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

छत्तीसगढ़ के समग्र विकास के लिए निरंतर हो रहे कार्य: भूपेश बघेल

By @dmin
Published: August 12, 2022
Share
SHARE

रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से राजधानी रायपुर स्थित उनके निवास कार्यालय में अखिल भारतीय कुर्मी महासभा के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। गौरतलब है कि राजधानी रायपुर के अग्रसेन धाम में 10 से 12 अगस्त तक अखिल भारतीय कुर्मी समाज तथा मतदाता जागृति मंच के तत्वावधान में महासभा का आयोजन किया गया है। महासभा में देश के विभिन्न राज्यों से कुर्मी समाज के प्रतिनिधि शामिल हुए हैं।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के समग्र विकास के लिए हर समाज तथा वर्ग के लोगों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य हो रहे हैं। इनमें नवाचार का प्रयोग करते हुए ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का संचालन किया जा रहा है, जिससे लोगों को रोजगार का भरपूर अवसर मिले। साथ ही उनकी आमदनी में निरंतर वृद्धि हो। उन्होंने बताया कि इसके परिणामस्वरूप आज विकास के छत्तीसगढ़ मॉडल की चर्चा पूरे देश में हो रही है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में चलाए जा रहे योजनाओं और कार्यक्रमों से पूरे प्रदेश के विकास को नई दिशा मिली है। इससे किसान, मजदूर, गरीब, आदिवासी सहित सभी वर्ग के लोगों को आगे बढ़ने के भरपूर अवसर मिलने लगे हैं।

इस अवसर पर अखिल भारतीय कुर्मी समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष श्री चोवाराम वर्मा तथा राष्ट्रीय महासचिव श्री आर.एस. कनौजिया आदि ने भी संबोधित किया और छत्तीसगढ़ के विकास के लिए मुख्यमंत्री श्री बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों की सराहना की। प्रतिनिधि मंडल में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय कुर्मी समाज एवं मतदाता जागृति मंच श्री नंदकुमार बघेल तथा अन्य पदाधिकारी सर्वश्री संतोष कुमार, क्रांतिकुमार, नारायण सिंह, अनिल कुमार चौधरी, श्याम पटेल, सुनील देशायी, विमल साहू, सुनील गहलोत, श्रीमती शर्मिला जोहरी, डॉ. दीनानाथ वर्मा, के.पी. कुर्मवंशी, डी.पी. पटेल, सुश्री पूजा मौरे, सुश्री प्रतिभा सिंह, विजय पटेल, डी.राजशेखर रेड्डी, रमाशंकर पटेल आदि शामिल थे।

मुख्यमंत्री ने रायगढ़ जिले को दी 1146 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात… हितग्राहियों को विभिन्न योजनान्तर्गत 5.90 करोड़ रुपए की सामग्री वितरित
मां ने पांच बेटियों के साथ की आत्महत्या, कुंए में कूद कर दी जान
विधायक देवेंद्र यादव ने सादगी से मनाया अपना जन्मदिन…पहले मां का लिया आशीर्वाद… हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना कर मांगा छत्तीसगढ़ की सुख समृद्धि की कामना…
चुनाव से पहले शिवराज का कांग्रेस पर हमला,बोले- ‘हाथ’ को पूरी तरह सैनिटाइज करना है
केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा 10 एकड़ में 200 करोड़ की लागत से जल्द ही तैयार होगा सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुख्यमंत्री को पूर्व सांसद तथा राज्य महिला आयोग अध्यक्ष सहित अन्य बहनों ने बांधे रक्षासूत्र
Next Article मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को ब्रह्मकुमारी बहनों ने बांधी राखी
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?