ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ के रास्ते लग्जरी कार में चांदी की 34 ईंट की तस्करी, ड्राइवर सीट के नीचे बनाया था गुप्त चेंबर, जब पुलिस ने रोकी गाड़ी तो…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhRaipur

छत्तीसगढ़ के रास्ते लग्जरी कार में चांदी की 34 ईंट की तस्करी, ड्राइवर सीट के नीचे बनाया था गुप्त चेंबर, जब पुलिस ने रोकी गाड़ी तो…

By @dmin
Published: November 12, 2022
Share
छत्तीसगढ़ के रास्ते लग्जरी कार में चांदी की 34 ईंट की तस्करी, ड्राइवर सीट के नीचे बनाया था गुप्त चेंबर, जब पुलिस ने रोकी गाड़ी तो…
छत्तीसगढ़ के रास्ते लग्जरी कार में चांदी की 34 ईंट की तस्करी, ड्राइवर सीट के नीचे बनाया था गुप्त चेंबर, जब पुलिस ने रोकी गाड़ी तो…
SHARE

महासमुंद. छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर पुलिस ने 31 लाख रुपए की चांदी की ईंट की तस्करी का खुलासा किया है। आरोपियों ने एक लग्जरी कार में जूट की बोरी में चांदी की ईंट छिपाया था। सिंघोड़ा पुलिस ने ओडिशा बार्डर पर तीन तस्करों को धर दबोचा है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी ओडिशा से होते हुए उत्तरप्रदेश जा रहे थे। पुलिस को चकमा देने और चांदी को सुरक्षित ले जाने के लिए आरोपियों ने कार में एक गुप्त चेम्बर भी बना रखा था। पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान आरोपियों को पकड़ा है।

देने लगे गोलमोल जवाब
महासमुंद एसपी भोजराम पटेल ने प्रेसवार्ता में इसका खुलासा करते हुए बताया कि 11 नवंबर को सिंघोड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत अन्तर्राज्यीय चेक पोस्ट रेहटीखोल में पुलिस संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी बीच ओडिशा की तरफ से एक कार एमपी 7 सीजी 5090 स्पीड से आती दिखी। जिसे रोका गया। वाहन में तीन व्यक्ति बैठे मिले। तीनों से पूछताछ करने पर गोलमोल जवाब देने लगे। तीनों के जवाब सुनकर पुलिस को शंका हुई और कार की तलाशी ली।

कार में बनाया था गुप्त चेंबर
कार की सीट में नीचे एक विशेष चेम्बर दिखा। चेम्बर खोलकर देखा तो उसके अंदर दो जूट की बोरी में चांदी की ईंट रखी हुई मिली। टीम ने दोनों जूट की बोरी की जांच की तो एक बोरी में 23 अलग-अलग साइज की और दूसरी जूट बोरी में 11 नग अलग-अलग साइज के चांदी की ईंट मिली।

पुलिस ने इन्हें किया गिरफ्तार
पुलिस ने वाहन चालक संजय कुमार माहोर पिता हजारी माहोर (42) वार्ड-9 प्रेम विहार दयालबाग आगरा थाना न्यू आगरा जिला आगरा, राजकिशोर शर्मा पिता बनवारी लाल शर्मा (48) आलमचंद बाजार पोस्ट चांदनी चौक थाना लालबाग जिला कटक ओडिशा और लक्ष्मण प्रसाद अग्रवाल पिता हजारी लाल अग्रवाल (52) वी-451 दास यमुना कॉलोनी फेस-1 आगरा थाना आगरा (यूपी) को गिरफ्तार किया है।

31 लाख से ज्यादा मूल्य की है चांदी की ईंट
पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान तीनों ने चांदी के संबंध में कोई भी वैधानिक दस्तावेज नहीं दिया। थाना और साइबर सेल टीम द्वारा चांदी की ईंट को कहां से लाना और कहां ले जाना संबंधित सवाल करने पर कटक ओडिशा से रायपुर लाना बताया। जप्त किए गए 34 चांदी की ईंट जिनका वजन 62 किलो 280 ग्राम है। पकड़े गए चांदी की कीमत पुलिस ने 31,14 000 रुपए आंकी है। वहीं आरोपियों के पास से 70,000 भी बरामद किया गया है।

राज्य में 4 लाख से ज्यादा लोगों का हुआ ऑनलाईन प्रकृति परीक्षण, अन्य राज्यों से बेहतर रहा छत्तीसगढ़ का प्रदर्शन
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे राज्योत्सव का शुभारंभ, दर्शकों को हर घंटे मिलेगी फ्री बस सेवा
Chhattisgarhi Olympics: कबड्डी, फुगड़ी, भंवरा और बिल्लस की धूम, कबड्डी बालिका वर्ग में दुर्ग संभाग तो बालक वर्ग में बिलासपुर संभाग अव्वल
राज्योत्यव के दूसरे दिन राज्यपाल डेका बने चीफ गेस्ट, बाले- 25 वर्षों की यह यात्रा गर्व और नए संकल्प का अवसर
नक्सलियों का उत्पात, बीएसएनएल के दो टावरों को किया आग के हवाले
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कवर्धा SP ने किया 5 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड, वर्दी वालों की आंखों में धूल झोक कर अस्पताल से फरार हो गया कैदी कवर्धा SP ने किया 5 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड, वर्दी वालों की आंखों में धूल झोक कर अस्पताल से फरार हो गया कैदी
Next Article किसानों को मिलेगी राहत : सरकार ने दी 28 नए धान खरीदी केन्द्रों को मंजूरी, अब 2525 जगहों पर खरीदा जाएगा धान
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?