ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ का सपना हो रहा साकार, मुख्यमंत्री बघेल विशाल किसान अन्नदाता सम्मेलन में हुए शामिल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

छत्तीसगढ़ का सपना हो रहा साकार, मुख्यमंत्री बघेल विशाल किसान अन्नदाता सम्मेलन में हुए शामिल

By Om Prakash Verma
Published: February 2, 2023
Share
छत्तीसगढ़ का सपना हो रहा साकार, मुख्यमंत्री बघेल विशाल किसान अन्नदाता सम्मेलन में हुए शामिल
छत्तीसगढ़ का सपना हो रहा साकार, मुख्यमंत्री बघेल विशाल किसान अन्नदाता सम्मेलन में हुए शामिल
SHARE

स्वर्गीय चन्दूलाल चंद्राकर का छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण में अविस्मरणीय योगदान: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
मुख्यमंत्री ने राजनांदगांव जिले को 24.31 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की दी सौगात
स्वर्गीय चन्दूलाल चंद्राकर की स्मृति में 20 लाख रूपए की लागत से होगा भवन निर्माण
परमालकसा के शासकीय हाई स्कूल के हायर सेकेण्डरी स्कूल में उन्नयन की घोषणा
क्षेत्र के 36 सरपंचों को ग्राम विकास कार्य के लिए मिलेगें 5-5 लाख रूपए
लघु-धान्य फसलों को बढ़ावा देने में छत्तीसगढ़ देश का अग्रणी राज्य
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजनांदगांव जिले के ग्राम भर्रेगांव में आयोजित विशाल किसान अन्नदाता सम्मेलन में शामिल हुए। वरिष्ठ राजनेता और प्रखर पत्रकार स्वर्गीय चन्दूलाल चंद्राकर की पुण्यतिथि पर आयोजित सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने जिलेवासियों को 24 करोड़ 31 लाख रूपए की लागत के विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने कार्यक्रम में 43 हितग्राहियों को 11 लाख 94 हजार रूपए लागत की सामग्री वितरित की। मुख्यमंत्री बघेल ने अपने उद्बोधन में स्वर्गीय चन्दूलाल चंद्राकर को नमन करते हुए कहा कि उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण में अविस्मरणीय योगदान दिया है। मुख्यमंत्री ने उनके जीवन से जुड़ी बातें साझा की और बताया कि पत्रकारिता के क्षेत्र में उनका महत्वपूर्ण अवदान रहा है। धन-धान्य से परिपूर्ण छत्तीसगढ़ समृद्ध रहे, उनका यह सपना था। आज यह सपना साकार हो रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय चन्दूलाल चंद्राकर के दिखाये मार्ग का राज्य सरकार अनुसरण कर रही है। उन्होंने कहा कि शासन की किसान हितैषी योजनाओं के कारण कृषि के क्षेत्र में प्रदेश में बहुत परिवर्तन आया है। खेती-किसानी की ओर लोगों का रूझान बढ़ा है। राज्य शासन द्वारा राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत किसानों किसानों से लगभग 107 लाख 53 हजार मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी की गई है और किसानों के खाते में राशि अंतरित की गई है। ऑनलाईन टोकन के माध्यम से किसानों को राहत पहुंचाई गई है। मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय चन्दूलाल चंद्राकर की स्मृति में 20 लाख रूपए की लागत से भवन निर्माण करने की घोषणा की। उन्होंने परमालकसा के शासकीय हाई स्कूल को हायर सेकेण्डरी स्कूल में उन्नयन करने तथा क्षेत्र के 36 सरपंचों को 5-5 लाख रूपए ग्राम विकास के लिए देने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि लघु-धान्य फसलों को बढ़ावा देने में छत्तीसगढ़ देश का अग्रणी राज्य है। शासन द्वारा विगत वर्ष से ही मिलेट मिशन अंतर्गत 52 हजार क्ंिवटल से भी अधिक कोदो, कुटकी, रागी की समर्थन मूल्य पर खरीदी की जा रही हैं तथा प्रोसेसिंग प्लांट भी शुरू किए गए हैं जहां 22 प्रकार की वस्तुएं बनाई जा रही है। शासन द्वारा गोबर से प्राकृतिक पेंट का निर्माण किया जा रहा है। गांव-गांव में गौठान का निर्माण किया गया है तथा वर्मी कम्पोस्ट निर्माण करने के साथ ही गोबर से बिजली उत्पादन करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही ग्रामीण उद्योग नीति लेकर आएंगे, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि सुरगी में पैरादान की दिशा में व्यापक कदम बढ़ाए गए थे। आज इसी कड़ी में ग्राम भर्रेगांव तथा आस-पास के किसानों द्वारा बड़े पैमाने पर पैरादान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 414 गौठान में 12 हजार 230 किसानों ने लगभग 95 हजार 680 क्विंटल पैरादान किया है। उन्होंने सभी पैरादान करने वाले किसानों को सम्मानित किया।

स्वर्गीय चन्दूलाल चंद्राकर के परिजन लक्ष्मण चंद्राकर ने पुरानी स्मृतियों को याद किया। उन्होंने बताया कि उनके नाना जी ने छत्तीसगढ़ के लिए जो परिकल्पना की थी, वह आज साकार हो गई है। छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण होने के साथ ही अब यह खुशहाल राज्य के रूप में आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री बघेल कृषि के प्रति समर्पित हैं तथा किसानों की भलाई के लिए कार्य कर रहे हैं। राजनांदगांव जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अध्यक्ष नवाज खान ने कहा कि मुख्यमंत्री किसानों के जीवन में परिवर्तन लेकर आए हैं। किसानों की आय बढ़ी है तथा उनके बच्चे स्वामी आत्मानंद स्कूल में अध्ययन कर रहे हैं। अध्यक्ष कृषि उपज मंडी समिति राजनांदगांव गोवर्धन देशमुख ने कहा कि मुख्यमंत्री के आव्हान पर किसानों द्वारा व्यापक पैमाने पर पैरादान किया जा रहा है। इस अवसर पर सरपंच ग्राम पंचायत भर्रेगांव श्रीमती एकता चंद्राकर ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष दलेश्वर साहू, खुज्जी विधायक श्रीमती छन्नी साहू, खैरागढ़ विधायक श्रीमती यशोदा वर्मा, महापौर राजनांदगांव श्रीमती हेमा देशमुख, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम धनेश पाटिला, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग जितेन्द्र मुदलियार, पूर्व विधायक श्रीमती प्रतिमा चन्द्राकर, अध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग राजेन्द्र साहू, पूर्व विधायक भोलाराम साहू, पूर्व विधायक गिरवर जंघेल, समाजसेवी पदम कोठारी, कुलबीर छाबड़ा, संभागायुक्त महादेव कांवरे, आईजी आनंद छाबड़ा, कलेक्टर डोमन सिंह, पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी तथा बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।

चुनाव की तैयारियों को लेकर कलेक्टर की समीक्षा बैठक, मतदान के पहले व्यवस्थाएं दुरूस्त करने दिए निर्देश
धमाकेदार कॉन्टेंट के साथ ओटीटी पर आ रहीं वाणी कपूर
टोक्यो ओलिंपिक में भारत को मिला दूसरा सिल्वर.. 57 किलोग्राम वेट कैटेगरी के फाइनल में रूसी पहलवान से हारे रवि दहिया
नार्को टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़, करोड़ों की हेरोइन; 4 पिस्टल 10 ग्रेनेड और कैश बरामद
पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा के लिए दिशा-निर्देश जारी: इस साल नहीं होगा उत्सव का आयोजन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article हाट-बाजार क्लीनिकों में 82 लाख लोगों का इलाज, 1749 हाट-बाजारों में नियमित पहुंच रही है स्वास्थ्य विभाग की टीम हाट-बाजार क्लीनिकों में 82 लाख लोगों का इलाज, 1749 हाट-बाजारों में नियमित पहुंच रही है स्वास्थ्य विभाग की टीम
Next Article राजधानी के पेंट गोदाम में भीषण आग, 6 फायर टेंडर के साथ दमकल कर्मियों ने पांच घंटे में आग पर पाया काबू

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?