ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ी पर्व सम्मान निधि योजना: सीएम बघेल ने किया सबकी आस्था का सम्मान : रत्नावली
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

छत्तीसगढ़ी पर्व सम्मान निधि योजना: सीएम बघेल ने किया सबकी आस्था का सम्मान : रत्नावली

By Om Prakash Verma
Published: April 20, 2023
Share
सैकड़ों गांवों के मतदाताओं की पहली पसंद हैं रत्नावली, प्रत्याशी बनाने से होगी बड़ी जीत
सैकड़ों गांवों के मतदाताओं की पहली पसंद हैं रत्नावली, प्रत्याशी बनाने से होगी बड़ी जीत
SHARE

मुख्यमंत्री पर्व सम्मान निधि योजना को स्वागत योग्य कदम बताया अजा विकास प्राधिकरण सदस्य ने
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहृदय एवं संवेदनशील जननेता हैं,वे समाज के सभी वर्गों की आस्था और परंपराओं का सम्मान करते हैं, मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ी पर्व सम्मान निधि योजना इसका शानदार उदाहरण है। छत्तीसगढ़ में इस योजना का आगाज करने के लिए मुख्यमंत्री बघेल साधुवाद के पात्र हैं।

उक्त बातें अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छ्ग शासन सदस्य एवं महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव रत्नावली कौशल ने कही है। राज्य में मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ी पर्व सम्मान निधि योजना शुरू किए जाने पर खुशी जताते हुए सुश्री कौशल ने उक्त प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गांव की माटी में जन्मे और पले-बढ़े किसान पुत्र हैं। हर समुदाय की आस्था, परंपराओं, संस्कृति और पूजा पद्धति का सम्मान करने का गुण हर छत्तीसगढिय़ा के रग रग में समाया रहता है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ी पर्व सम्मान निधि योजना का सूत्रपात कर स्वयं के छत्तीसगढिय़ा सपूत होने का उदाहरण प्रस्तुत किया है।

हिन्द सेना महिला ब्रिगेड राष्ट्रीय अध्यक्ष रत्नावली कौशल ने कहा अनुसूचित जाति जनजाति वर्ग के लोगों के पर्व, तीज त्योहारों, संस्कृति और परंपराओं को सम्मानजनक ढंग से मनाने हेतु मुख्यमंत्री बघेल ने जो सादशयता दिखाई है, उसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है। अब अनुसूचित जाति जनजाति वर्ग के लोग अपने पर्व, तीज त्यौहार के सामूहिक कार्यक्रम धूमधाम से आयोजित कर सकें, इसके लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश की सभी पंचायतों को दस-दस हजार रु. का विशेष अनुदान देने का प्रावधान मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ी परब सम्मान निधि योजना में की है। पहले की सरकार ने इन वर्गों की आस्था की कद्र ही नहीं की थी। अब तक तीज त्योहार, पर्व, सामाजिक पूजा आदि के सामूहिक आयोजनों के लिए अनुसूचित जाति जनजाति वर्ग के लोगों को आपस में चंदा संग्रह करना पड़ता रहा। चूंकि इन वर्गों के ज्यादातर लोग आर्थिक रूप से सक्षम नहीं हैं, इसलिए ऐसे आयोजनों हेतु पर्याप्त धन संग्रह नहीं हो पाता था। धन की कमी के चलते पर्व और तीज त्यौहार मनाने के नाम पर सिर्फ रस्म अदायगी करके ही उन्हें संतोष करना पड़ता था।

सुश्री कौशल ने कहा है कि इन वर्गों के इस दर्द को हमारे संवेदनशील मुख्यमंत्री बघेल ने बेहतर ढंग से समझा और यह योजना शुरू की है। राज्य की कांग्रेस सरकार की ओर से मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ी परब सम्मान निधि योजना के तहत अब 10 हजार मिलने पर दशकों से उपेक्षित होते आ रहे अनुसूचित जाति जनजाति वर्ग के लोगों को पर्व और तीज त्यौहार मनाने में बड़ी सहूलियत होगी। रत्नावली ने इस महत्वाकांक्षी योजना पर अमल के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार जताया है।

आदिम पूजा स्थलों का संवर्धन भी करा रही है सरकार
अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छत्तीसगढ़ शासन सदस्य रत्नावली कौशल ने कहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार आदिम जनजाति के पूजा स्थलों, देव स्थानों के संरक्षण संवर्धन की दिशा में भी सराहनीय कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि अनुसूचित जनजाति बहुल बस्तर संभाग के आदिवासियों के बीच देवगुडिय़ों का विशेष महत्व है। प्राचीन काल से बस्तर के हर गांव में देवगुड़ी स्थापित हैं, जहां आदिवासी श्रद्धा भक्ति के साथ पूजा अर्चना करते आ रहे हैं। आज की नई पीढ़ी भी इस परंपरा से विमुख नहीं हुई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार इन देवगुडिय़ों के जीर्णोद्धार तथा संरक्षण संवर्धन का भी काम करा रही है। इसके अलावा पारंपरिक मेला मड़ई के आयोजन हेतु भी भूपेश सरकार फंड उपलब्ध करा रही है। ऐसे स्तुत्य कार्य कराने के लिए अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण की सदस्य होने के नाते मैं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को साधुवाद देती हूं।

अपने लड़ाकों को कंट्रोल में रखो, नो फ्लाइंग जोन में घुसने पर भारत ने चीन को दी चेतावनी
उद्योग चेम्बर भिलाई इकाई का शपथ ग्रहण समारोह 11 को होटल रोमन पार्क दुर्ग में… प्रदेश अध्यक्ष अमर परवानी होंगे शामिल
चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज में 176 पदों पर निकली भर्ती, व्यापम ने जारी किया आदेश
दिन दहाड़े शिक्षक का अपहरण, स्कूल से उठाकर ले गए बदमाश, चंद घंटों में गिरफ्तार हुए आरोपी
विधायक देवेंद्र यादव की पहल: शहर के सभी सेक्टरों में बनेगा सर्वसुविधा युक्त बैडमिंटन कोर्ट…. शासन ने दी स्वीकृति, जल्द शुरू होगा काम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों के बीच कुंडली मारकर छिपा था अजगर… युवकों ने खदेड़ा तो जान में आई जान
Next Article Bhilai Breaking : आधी रात जलने लगी घर के बाहर खड़ी गाड़ियां, पीड़ित ने छोटे भाई के परिवार पर जताया शक… केस दर्ज

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?